संदेश

फ़रवरी, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

न लाव लश्कर न काफिला,बदला प्रचार का तरीका

न लाव लश्कर न काफिला,एक व दो की संख्या में गांव पहुंच कर रहे प्रचार अयोध्या में विधानसभा चुनाव का नजारा अयोध्या। न बहुत बड़ी लाव लश्कर न बड़ा काफिला।कोविद गाइड लाइन का पालन करते हुए दो चार की संख्या में गांव गांव व घर घर दस्तक दे रहे प्रत्यासी इस समय ग्रामीणों के लिए मिशाल बने हुए है। ग्रामीण कहते हैं कि इस बार की तरह हर बार प्रत्याशियों को इसी तरह बिना शोर शराबा य भीड़ भाड़ के प्रचार करना चाहिए। इसके पूर्व के चुनावों में प्रत्यासी व उनके समर्थक भारी संख्या में लक्जरी गाड़ियों में गांव गांव व घर घर पहुंच चुनाव प्रचार करते थे जिससे गांवों में कुछ देर के लिए असहज स्थिति पैदा हो जाती थी। लेकिन इस बार काफी कुछ बदला बदला नजर आ रहा है। कोरोना प्रोटोकाल व चुनाव आचार संहिता के चलते प्रत्यासी फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं। इस बार प्रत्यासी व उनके समर्थक मास्क लगाकर एक या दो की संख्या में गांव पहुच रहे हैं जिससे ग्रामीण अपने को बहुत सुकून में महसूस कर रहे हैं। ग्रामीण कहते है कि चुनाव आयोग को हर चुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान भीड़ पर रोक लगा देना चाहिए। न लाव लश्कर न काफिला,एक व दो की संख्या...