भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या का शपथ ग्रहण सम्पन्न
शीतला प्रसाद पाांडेय/अयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई का सम्मान व शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष सुधाकर श्रीवास्तव रहे तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महासंघ के संरक्षक शिवकुमार मिश्र व जिलाध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्र ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया।इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने सरस्वती को माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला व तहसील के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई बैठक को संबोधित करते हुए संपादक शिवकुमार मिश्र ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता ही एक सफल पत्रकार की पहचान है। अगर आप सुचिता पूर्ण खबरें लिख रहें है तो पहचान खुद बखुद बन जाएगी। जिलाध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्र ने कहा कि हमारे सभी पत्रकार साथी समाज व राष्ट्रहित में तथ्य परक खबरें लिखें जिससे समाज का उत्थान हो। अनर्गल खबरें न लिखें। इसके बाद भी यदि कोई पत्रकार साथी का उत्पीड़न करेगा तो उसको हमारा संगठन मुंहतोड़ जवाब देगा। बैठक को इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद मंडल उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, जिल...