संदेश

मई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पाकिस्तान थर थर कांप रहा है: करुणाकर

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या।भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के सम्मान में नन्दीग्राम के भदरसा बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता करुणाकर पाण्डेय ने कहा कि भारतीय सेना की आन बान शान देख पाकिस्तान थर थर कांप रहा है। आपका एक कदम देश की एकता और वीरों के सम्मान देने की दिशा में महान योगदान होगा। भारतीय सेना ने पराक्रम से ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों पर प्रहार कर उन्हें मिट्टी में मिलाया है। जिस पर देश को गर्व है। पूरे कस्बे में तिरंगा यात्रा घुमाई गई जिसमें युवा वृद्ध व जवानों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ वर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मराज वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राकेश मिश्र, विनोद कुमार पांडे, सत्य प्रकाश दूबे, रमाकांत पांडेय, महंत परमात्मा दास, पूर्व सभासद विलास गौतम, सहित अन्य लोग शामिल थे।भारतीय सेना की आन बान व शान देख पाकिस्तान थर थर कांप रहा था।ये बात भदरसा कस्बे में बीजेपी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में बीजेपी के वरिष्ठ नेता व ...

जूना अखाड़े के पांचवे बड़े मठ का भूमि पूजन संपन्न

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में बनने वाले जूना अखाड़े के पांचवे सबसे बड़े मठ का आज वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न हो गया। इस मौके पर देश के कोने-कोने से आए संत महंत व मठाधीशों ने अयोध्या के इस दुर्गम स्थल पर मठ निर्माण की भूरि भूरि प्रशंसा की। कहा कि यह मठ ग्रामीण क्षेत्र का सबसे बड़ा आध्यात्मिक केंद्र बनेगा। यहां पर धर्म प्रचार के साथ-साथ वैदिक व ज्योतिष का अध्ययन लोग कर सकेंगे। इस मौके पर अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि यहां पर मठ निर्माण हो जाने से यह अयोध्या और दक्षिण भारत के बीच सेतु का काम करेगा तथा कहा कि रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या आने वाले लोगों को सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर ब्रह्मानंद जी महाराज व संचालन महंत अवधेश दास बड़ा भक्त महल अयोध्या ने किया। गौरतलब है कि यह मठ अयोध्या भरतकुंड मार्ग पर हनुमतनगर बाजार इटौरा चौराहे से 500 मीटर दूर अंकवारा गांव में बन रहा है। श्री राम क्षेत्र महासंस्थानम कर्नाटक के महामंडलेश्वर 1008 श्रीश्रीश्री स्वामी सतगुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी महाराज ने भूमि पूजन को बहुत बड़ी...

रामनगरी में बनेगा देश का पांचवां सबसे बड़ा मठ भूमि पूजन 19 को,जुटेंगी राजनीति से जुड़ी महान हस्तियां

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में विश्व प्रसिद्ध जूना अखाड़े का पांचवा सबसे बड़ा मठ बनेगा।इस बाबत तैयारी तेज हो गई है। मठ का भूमि पूजन 19 को होगा जिसमें राजनीति से जुड़ी महान हस्तियां शिरकत करेंगी जिसको लेकर तैयारी तेज हो गई है। यह मठ अयोध्या भरतकुंड मार्ग पर हनुमतनगर बाजार इटौरा चौराहे से 500 मीटर दूर अंकवारा गांव में बन रहा है। तैयारी को लेकर श्री राम क्षेत्र महासंस्थानम कर्नाटक के महामंडलेश्वर 1008 श्रीश्रीश्री स्वामी सतगुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी महाराज ने दौरा किया। उन्होंने बताया कि गुर के निर्देश पर पूरे देश में 9 मठ बनवाना है। कर्नाटक सहित चार मठ बन चुके हैं।पांचवा मठ अयोध्या में बन रहा है। अयोध्या के बाद तिरुपति बालाजी का नंबर होगा।उन्होंने बताया चार तल का बन रहा यह मठ अध्यात्म का बहुत बड़ा केंद्र होगा।भूतल में राम दरबार की स्थापना होगी जहां पर पूजा व संकीर्तन पाठ होगा। शेष अन्य तल पर कर्नाटक सहित पूरे देश से आने वाले संत महात्माओं के लिए रहने खाने व पूजा पाठ की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि बाद में चलकर इस मठ का विस्तार भी किया जाएगा तथा स्थानीय लोगों की...

माधव सर्वोदय के बच्चों का यूपी बोर्ड परीक्षा में दबदबा

रानीबाजार-अयोध्या।।घोषित 2025 की यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज अमौना रानी बाजार के मेधावियों ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दबदबा कायम रखा। हाईस्कूल में 5 व इंटरमीडिएट में 2 मेधावियों ने जनपद स्तरीय मेरिट में स्थान हासिल कर सफलता का परचम लहराया। मंगलवार को आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में सभी मेधावियों व उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मेडल व घड़ी के साथ ही अभिभावकों और टीचर्स को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा ने प्रदेश मेधावी अनूप कुमार को स्कूटी पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र एवं 4 बच्चों क्रमशः अनुष्का मानसी चौरसिया किंजल यादव मनीषा वर्मा को साइकिल देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि श्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कक्षा में पढ़ते समय बच्चों को कंसेंट्रेट होकर पढ़ना चाहिए। पूरा ध्यान लगाकर पढ़ने से सारी चीजें अच्छी तरह से स्मरण होती हैं लेखन कला विद्यार्थी की प्रथम सर्वोत्तम पहचान है। इसकी सारी कमियों को दूर कर लें।जो बच्चा टीचर की रिस्पेक्ट करता है उसे ऊंचाइयों पर जाने से कोई नहीं रोक सकता। प्रबंधक माधव प्रसाद पाठक ने मे...