क्रिसमस डे,लोगों में उल्लास
अयोध्या। प्रभु यीशु का जन्मोत्सव क्रिसमस-डे के रूप में मनाने को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। शहर से लेकर देहात तक क्रिसमस की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। शहर के सभी गिरजाघरों में रंगाई पुताई के बाद साज सज्जा का काम पूरा हो चुका है बीते दो साल कोरोना की वजह से क्रिसमस सादगी से मनाया गय इस बार पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। शहर में प्रमुख चर्च सेंट मेरी तथा मेथोडिस्ट समुदाय के सिविल लाइन व कैंट के निकट स्थित चर्च परिसर में गोशाला निर्माण किया जा रहा है। यहां आकर्षक झांकी भी सजाई गई है। प्रभु के जन्मोत्सव से पूर्व चर्च में प्रार्थना सभाएं प्रारंभ हो चुकी है। प्रभु यीशु की अराधना और क्रिसमस के आमंत्रण के लिए घर-घर जाकर कैरोल गीत गाकर क्रिसमस का संदेश दे रहे हैं। इस दौरान सैंटा क्लाज बनकर बच्चों को गिफ्ट और चाकलेट बांट रहे हैं। दो साल कोरोना की वजह से क्रिसमस सादगी से मनाने के बाद इस बार पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। अयोध्या। प्रभु यीशु का जन्मोत्सव क्रिसमस-डे के रूप में मनाने को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। शहर से लेकर देहात तक क्रिसमस की तैयारियां लग...