"कमला केशव स्मृति उपवन"का हुआ शिलान्यास
सूर्य कुमार मिश्र / रानी बाजार अयोध्या । विकासखंड मसौधा की ग्रामपंचायत उसरू अमौना मजरे खोजनपुर में कमला केशव स्मृति उपवन"का शिलान्यास भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। शिलान्यास मुख्य अतिथि विजय कुमार उपाध्याय ने किया।इस मौके पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका मन मोहा। मुख्य अतिथि विजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि आज प्रकृति व हरियाली को बचाने की आवश्यकताहै। यह उपवन प्रकृति प्रेम,सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति समर्पब का सुंदर उदाहरण है। उपवन संरक्षक कमला पांडेय व वीरभद्र पांडेय ने बताया कि प्रकृति संरक्षण के लिए नीम,पीपल व बरगद के पेड़ लगाए गए हैं।"कमला केशव स्मृति उपवन" गांव के विकास,हरियाली व स्वच्छ वातावरण के प्रति सकारात्मक कदम है जो गांव वालों को प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देगा। इस मौके पर राम सजीवन दुबे एडवोकेट, कपिलदेव दुबे,सत्यप्रकाश दुबे,लोकेश दुबे,राजेश कुमार यादव,गोकुल तिवारी,राजेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।