संदेश

अगस्त, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रामलला के सहायक पुजारी प्रदीप दास की तबियत बिगड़ी

अयोध्या। रामलला के सहायक पुजारी प्रदीप दास की तबियत बेहद खराब।पीजीआई में 10 घंटे बाद कि मसक्कत के बाद हुए भर्ती। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय व डॉ अनिल मिश्र के सहयोग से हुए भर्ती। सीरियस तबियत होने के बाद भी पीजीआई नही ले रहा था भर्ती। डायरेक्ट पीजीआई व पीआरओ मिस्टर गुप्ता की संवेदन हीनता से सुबह 11 बजे रात्रि 9 बजे तक पीजीआई की सड़क पर असहाय पड़े रहे रामलला के सहायक पुजारी।राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र की संवेदनशीलता का परिणाम सहायक पुजारी को तुरंत किया गया भर्ती।शुरू हुआ इलाज , स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद। रामलला मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने कहा महामंत्री चम्पत राय व ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र के सहायक पुजारी प्रदीप दास के इलाज के लिए सदैव आभारी ।

अवधविवि में रक्तदान शिविर 31 को

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन कल 31 अगस्त को।राष्ट्रीय खेल दिवस पर हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद। कुलपति, शिक्षकों व कर्मचारियों ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण। कुलपति प्रो रविशंकर सिंह ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी को दी शुभकामनाएं।

पीएम आवास शहरी योजना के अंतर्गत3181 लाभार्थियों को मिला प्रमाणपत्र

अयोध्या। नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के अंतर्गत 3181 लाभार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र। 1744 लोगों को पहली किस्त, 745 लोगों को दूसरी किस्त, 690 लोगों को तीसरी व अंतिम किस्त खाते में की गई ट्रांसफर।अयोध्या नगर निगम में अब तक 690 मकान बन कर तैयार।प्रधानमंत्री सुनिधि योजना के तहत ठेला व पटरी दुकानदारों को दिए गए ऋण प्रमाण पत्र। 640 लोगों के सापेक्ष 740 पटरी दुकानदारों को वितरित किया गया ऋण प्रमाण पत्र। नगर निगम कार्यालय में हुआ आयोजन। कार्यक्रम में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर आयुक्त विशाल सिंह व एडीएम प्रशासन संतोष सिंह के साथ पार्षद भी रहे मौजूद।

कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरमैन का आगमन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन अभय पाण्डे जी का दिनांक 01 सितंबर को पूर्वाह्न 11:30 अयोध्या जनपद में बजे आगमन होगा। पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में रिकाबगंज में मध्यान्ह 12:00 बजे से जनपद के सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे,अपराह्न 2:00 बजे ज्वाइन सोशल मीडिया अभियान के वालेंटियर के साथ मीटिंग और ट्रेनिंग,अपराह्न 4:00 बजे जिला कमेटी अध्यक्ष,फ्रंटल,विभाग और प्रकोष्ठों के प्रमुखों और सभी कांग्रेसजनों के साथ सोशल मीडिया से संबंधित चर्चा करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष आशुतोष शांडिल्य ने ऊपर वर्णित सभी कांग्रेसजनों से अपने समय अनुसार पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पहुंचने की अपील की है।

नवंबर माह से अयोध्या में शुरू होगी क्रूज सेवा

अयोध्या। दीपोत्सव से पहले अयोध्या में रामायण क्रूज सेवा शुरू होने पर श्रद्धालु पर्यटक सरयू नदी पर नौकायन कर सकेंगे। अत्याधुनिक लक्जरी क्रूज जहाज अलकनंदा क्रूजलाइन द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसने तीन साल पहले वाराणसी में अलकनंदा क्रूज सेवा शुरू की थी। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार रामायण क्रूज सेवा का संचालन राज्य पर्यटन विभाग के सहयोग से किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि वह सेवा जो पर्यटकों को विलासिता के साथ आध्यात्मिकता के मिश्रण का अनुभव करने में सक्षम बनाएगी। अलकनंदा क्रूजलाइन के निदेशक विकास मालवीय ने कहा कि हम अयोध्या में पवित्र सरयू नदी पर पहली बार लक्जरी क्रूज सेवा - रामायण क्रूज सेवा शुरू करने के लिए बहुत रोमांचित हैं। हमारा लक्ष्य तीर्थयात्रियों को एक यादगार अनुभव देना है। जहाज सरयू पर एक घाट से दूसरे घाट को रवाना होगा। क्रूज में सभी लग्जरी सुविधाएं होंगी। साथ ही यह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सभी आवश्यक सुरक्षा सुविधाओं से लैस होगा। क्रूज के अंदरूनी भाग राम चरित्रमानस की थीम पर आधारित हैं। यात्रियों को घाटों की सुंदरता देखने की अनुमति देने के लिए...

नदियां उफान पर, बढ़ा बाढ़ का ख़तरा

अयोध्या। प्रदेश के 18 गांव के 619 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इन जिलों में 13 स्थानों पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक कुल 73162 ड्राई राशन किट और 348405 फूड पैकेट बांटे गए।सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बलरामपुर, संतकबीरनगर, महराजगंज, बस्ती, बाराबंकी, खीरी, सीतापुर, बलिया, कुशीनगर, आजमगढ़, बहराइच, अयोध्या, शाहजहापुर, मऊ, देवनिया और गोंडा के 619 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। घाघरा बाराबंकी व बलिया, राप्ती, गोरखपुर, बूढ़ी राप्ती सिद्धार्थनगर, कुनहरा सिद्धार्थनगर, रोहिन महराजगंज और क्वानों गोंडा में खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।

इस बार भी अयोध्या में होगा देश के सबसे बड़े रामलीला का मंचन

अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस साल लगातार दूसरी बार देश की सबसे बड़ी रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। इससे ऑनलाइन के माध्यम से न सिर्फ करोड़ों लोग जुड़ेंगे बल्कि विभिन्न भाषाओं में मंचन को देख भी पाएंगे. पिछले साल भी लगभग 16 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अयोध्या की रामलीला का मंचन ऑनलाइन देखा था। इस बार भी मंचन उसी तरह डिजिटल मीडियम और चैनल पर लाइव प्रसारण होगा।अयोध्या की रामलीला में भाग ले रहे भाजपा सांसद मनोज तिवारी जो अंगद की भूमिका भी निभाने वाले हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि अयोध्या की रामलीला के मंचन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का भली-भांति तरीके से न सिर्फ पालन किया जाएगा, बल्कि उनका ध्यान भी रखा जाएगा. साथ ही सिर्फ वही लोग इस रामलीला में भाग ले पाएंगे जो कि दोनों वैक्सीन की डोज लगवा चुके हैं। इस बार की अयोध्या की रामलीला और भी भव्य और पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर होने वाली है क्योंकि इस बार कई फिल्मी सितारे भी इस रामलीला में भाग लेने वाले हैं. मशहूर फ़िल्म कलाकार असरानी, शाहबाज खान, रजा मुराद, मनोज तिवारी, रवि किशन, राहुल बुचर जैसे सुप्रसिद्ध कलाकार और ...

तीन दिवसीय नंदीग्राम महोत्सव शुरू, पर्यटन मंत्री ने किया शुभारंभ

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के अनुज भरत की तपोस्थली भरतकुंड पर नन्दीग्राम महोत्सव का आज शुभारंभ हुआ।तीन दिवसीय नंदीग्राम महोत्सव का शुभारंभ पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी व महंत कमलनयन दास,बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।इस महोत्सव की शुरुआत से पहले हवन पूजन के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण की धुन में आयोजन प्रारंभ हुआ। तीन दिवसीय चलने वाले नंदीग्राम महोत्सव के पहले दिन जहां एक और पारंपरिक व सनातनी मंत्रोच्चारण के साथ मणिराम दास छावनी के तत्वाधान में महोत्सव का प्रारंभ किया गया।तो वहीं दूसरी और शाम को कवि सम्मेलन का आयोजन कर महोत्सव में रंगोलियां बिखेरने का प्रयास भी हुआ।मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास से बताया कि नंदीग्राम वही स्थल है जहाँ भरत जी ने 14 वर्षों तक तपस्या की थी। राजा तपस्वी,त्यागी हो तो प्रजा सुखी होती है, राजा भोगी होता है तो प्रजा भी दुखी होती है।वहीं बताया कि हमारा लक्ष्य है भगवान श्री राम जी के अनुज भरत जी के आदर्श चरित्र को जन-जन तक पहुंचाना। जब भी श्रद्धालु तीर्थ यात्रा करने के लिए आता है तो उसे अयोध्या के साथ...

भाकियू ने डीएम के जरिये महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या 29 अगस्त को हरियाणा में हुए किसानों पर पुलिस की बर्बरता को लेकर भारतीय किसान यूनियन की निवर्तमान महिला जिला अध्यक्ष सुमन पांडे के नेतृत्व में हेमू कल्याणी पार्क मैं दोपहर समय एक बजे धरना प्रदर्शन शुरू हुआ किसानों की तमाम जन समस्याओं को लेकर 10 सूत्री ज्ञापन लेकर किसान कार्यकर्ता राष्ट्रपति से अपनी गुहार ज्ञापन के माध्यम से देने के लिए सड़क पर उतरने का प्रयास किया पुलिस वालों ने बैरी कटिंग करके रोकने का काफी प्रयास करना चाहा पुलिस वालों से किसान कार्यकर्ताओं से और महिलाओं से काफी नोकझोंक हुई प्रशासन के काफी प्रयास के बाद 10 सूत्री ज्ञापन डीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सौंपा गया शहीद हुए किसान को सभी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण करके शोक श्रद्धांजलि अर्पित की शहीद हुए किसान को 50 50 50 लाख की आर्थिक सहायता और परिवार को एक नौकरी दिलाने की मांग की गई धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से निवर्तमान महिला जिला अध्यक्ष सुमन पांडे निवर्तमान मंडल प्रमुख महासचिव श्री राम वर्मा शिव प्रसाद पांडे राम जन्म वर्मा लल्लू उपाध्यारामकेवल विश्वकर्मा वीरेंद्र पांडे सुनील तिवारी राम ...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मन मेजर ध्यानचंद जयंती

अयोध्या। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कबड्डी संघ प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विकास सिंह ने डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, डाभासेमर अयोध्या में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कबड्डी के युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट वितरित की। इस अवसर पर उनके साथ कबड्डी कोच लाल शुक्ला, राकेश मौर्य व शिक्षा विभाग के अधिकारी हरिकिशन निषाद सहित अन्य लोगो की उपस्थिति थी। प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने संबोधन में बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने के पीछे यह उद्देश्य रहता है कि हम अपने देश के युवाओं में खेल को अपना कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित कर पायें और उनके अंदर ये भावना उत्पन्न कर पायें, कि वे अपने खेल के बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा खुद की तरक्की तो कर ही सके, साथ ही साथ अपने अच्छे खेल प्रदर्शन से देश का गौरव भी बढाएँगे।

मां कामाख्या को जाने वाला मार्ग खराब

अयोध्या। विकासखंड अमानीगंज क्षेत्र के संत नगर मोहली चौराहा से जाने वाला मार्ग ग्राम पंचायत बकचुना से होकर गुजरने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है व गंदगी का अंबार लगा है । दुर्गंध युक्त मार्ग मां कामाख्या को जाता है यहां पर हजारों श्रद्धालुओं एवं भक्तगण व स्थानीय जनता शुक्रवार को व सोमवार को हजारों लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं और दर्शन के लिए जाते हैं । जहां ग्राम पंचायत बकचुना में मां कामाख्या को जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं और लोगों को यह भी पता नहीं चलता है कहां पर किस प्रकार का गड्ढा है ।कही कही पर एक फुट तक गड्ढा हो चुका है । जब लोग कपड़े पहनकर निकलते हैं तो सफेदी पर खूब कीचड़ से लथ पथ हो जाते हैं ।और तमाम लोगों का इस आवागमन मार्ग पर हमेशा आना जाना रहता है। और इस मार्ग तमाम लोग घायल हो चुके हैं ।किसी का हाथ तो किसी तो किसी का पैर टूट चुका है । लोग यह भी नहीं जान पाते हैं कहाँ पर कितना गहरा गढ्ढा है। इस ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाले मार्ग पर एक फुट तक का गढ्ढा है । और जब हल्की सी बरसात हो जाती हैं तो गड्ढा युक्त सड़क लबालब तालाब की तरह हो जाती है और जो मार्ग क...

विधायक ने दिया स्व कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

अयोध्या। भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व रामभक्त स्व. कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा गरीबों,पिछड़ों, दलितों और वंचितों की लड़ाई लड़ी।उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।साथ ही कहा कि स्व.कल्याण सिंह एक कुशल प्रशासक और लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त शासन दिया। आमजन में उनके प्रति बहुत लगाव था।उनके विचारों को अपने जीवन में उतारना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। रविवार को रुदौली डॉक बंगला पर जिला पंचायत सदस्य रामनेवल लोधी की अध्यक्षता में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।श्रधांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे राम नेवल लोधी ने कहा कि हम सभी के आराध्य प्रभु श्री राम के लिए उन्होंने अपनी सरकार कुर्बान कर दी।उनका अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का सपना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार किया।इस मौके पर श्रधांजलि सभा का संचालन कर रहे पवन राजपूत,न...

महामहिम तक पहुंची ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की भेंट

अयोध्या।जिले के प्रख्यात समाजसेवी व पूराबाजार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह की भेंट रविवार को आखिरकार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तक पहुंच ही गई और राष्ट्रपति श्री कोविंद ने इसे सहर्ष स्वीकार भी कर लिया।राष्ट्रपति श्री कोविद द्वारा अपनी ओर से भेजी गई भेंट स्वीकार किए जाने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने इसे रामलला की कृपा बताया है।ज्ञांत हो कि राष्ट्रपति श्री कोविंद द्वारा रामायण कांक्लेव के उद्घाटन को लेकर अयोध्या आने की सूचना मिलने पर शनिवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने श्री राम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास से मिलकर उन्हें अपनी ओर से रामलला को पूर्ण अंगवस्त्रम भेंट करने की इच्छा जताई थी।उनकी इस इच्छा पर मुख्य पुजारी श्री दास द्वारा सहमति दिये जाने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने मुख्य पुजारी आचार्य श्री दास को पूर्ण अंगवस्त्रम भेंट किया था।रविवार को रामकथा पार्क में रामायण कांक्लेव का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राष्ट्रपति श्री कोविंद द्वारा रामलला दर्शन करने पहुंचे थे।यहां मुख्य पुजारी आचार्य श्री दास द्वारा राष्ट्...

महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान राम के बिना अयोध्या अयोध्या नहीं

अयोध्या। श्री राम लला का दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रेलवे स्टेशन के लिए हुए रवाना। आज करीब सवा 4 घंटे के पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक भक्त की भूमिका में नजर आए। रामायण कांक्लेव के दौरान उन्होंने भगवान राम के प्रति भावुकता भी प्रकट की थी उन्होंने कहा था भगवान राम के बिना अयोध्या अयोध्या नहीं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रामायण कांक्लेव के उद्घाटन के दौरान अयोध्या में अपनी उपस्थिति को लेकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करने की बात भी कही साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रामायण कांक्लेव जैसे कार्यों की सराहना भी राष्ट्रपति ने की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जब हनुमानगढ़ी पहुंचे थे तो हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन महंत प्रेमदास ने उनके सिर पर पगड़ी बांधकर उनको स्वागत किया था राम जन्मभूमि परिसर में भी वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ राष्ट्रपति का स्वागत किया गया तथा पुरोहितों द्वारा रामलला का दर्शन भी कराया गया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा उत्तर प्रदेश के गवर्नर आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री योगी दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा के अलावा...

स्व कल्याण की स्मृति में शोक सभा सम्पन्न

अयोध्या। पूर्व मुख्यमंत्री स्व कल्याण सिंह की स्मृति में राम नगरी में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा। अयोध्या के सभी प्रमुख संत महंत और जनप्रतिनिधि हैं श्रद्धांजलि सभा में मौजूद। राम मंदिर आंदोलन के नायक रहे कल्याण सिंह के स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का संत समिति ने किया है आयोजन।श्रद्धांजलि सभा में महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास समेत आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी हैं श्रद्धांजलि सभा में मौजूद। राम मंदिर आंदोलन के नायक स्व कल्याण सिंह श्रधांजलि सभा मे मौजूद है आरएसएस के भैया जी जोशी। श्रद्धांजलि सभा में मंच पर मौजूद है भैया जी जोशी।अयोध्या के संत समिति के द्वारा बुलाई गई है श्रद्धांजलि सभा। श्रद्धांजलि सभा में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय,कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, सदस्य अनिल मिश्रा पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती है मौजूद। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी बीकापुर विधायक शोभा सिंह महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सांसद लल्लू सिंह समेत अयोध्...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव व गणेश महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन की बैठक संपन्न

अयोध्या। जिला अधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी व श्री गणेश चतुर्थी की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हो गई। बैठक एसडीएम नगर डॉ वैभव शर्मा व एसपी सिटी विजयपल सिंह द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री कृष्ण जी की 55 तथा श्री गणेश जी की 85 मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। श्री कृष्ण जी की मूर्ति की स्थापना 30 अगस्त जन्माष्टमी के दिन तथा 5 सितंबर को विसर्जन होगा वही श्री गणेश जी की मूर्ति की स्थापना 10 सितंबर को होगा तथा 19 सितंबर को विसर्जन होगा। डॉ वैभव शर्मा ने कहा कि रास्तों की मरम्मत व साफ-सफाई तथा चूना का छिड़काव तत्काल किया जाए तथा साथ-साथ जलापूर्ति व प्रकाश की व्यवस्था भी किया जाए।

देश विदेश में राम गाथा सुनाएंगे संत व धर्माचार्य

अयोध्या। राम नगरी में राम मंदिर निर्माण की गाथा देश-विदेश में संत धर्माचार्य सुनाएंगे। इसके लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ी योजना तैयार की है। इस योजना के तहत राम मंदिर निर्माण की पूरी जानकारी अब देशभर के संत धर्माचार्य को भी दी जा रही है जिसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की तरफ से देश के विभिन्न संप्रदाय के धर्माचार्यों को पत्र भेजा गया। निमंत्रण पत्र में निवेदन किया गया अयोध्या का रामलला परिसर में दर्शन पूजन करें और निर्माण कार्य का जायजा लें। इसकी जानकारी देते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी श्री जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इसे और संप्रदायों को अनुमान लगाकर भेजा गया है। राम मंदिर आंदोलन से लेकर राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया तक से अवगत कराया गया है। संपूर्ण देश में विभिन्न संप्रदाय से जुड़े संतो को निमंत्रित किया गया है वहीं राम मंदिर निर्माण की जानकारी संतो को देने के उद्देश्य से यह निमंत्रण भेजा गया है। निमंत्रण पत्र में लोगों को बताया गया है कि राम मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है। उसक...

सरयू का जलस्तर घटने के साथ बढ़ा कटान का खतरा

अयोध्या।राम नगरी में बाढ़ का खतरा तो खत्म हो गया लेकिन अब कटान की जद में आने को लेकर नदियों के किनारे बसे गांवों के लोग काफी परेशान हैं। दरअसल पानी का बहाव बढ़ने के साथ-साथ जलस्तर बढ़ गया था जिससे सब कुछ टूट जाने का खतरा बना हुआ था लेकिन यह समस्या तो खत्म हुई लेकिन अब कटान की जद में आने का खतरा बढ़ गया है। आपको बता दें कि 2 दिन पहले सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर था लेकिन अब खतरे के निशान से केवल 5 सेंटीमीटर ऊपर है। यानी 11 सेंटीमीटर जलस्तर घट गया है। जलस्तर घटने से जगह-जगह कटाव शुरू हो गई है। यह हाल अयोध्या जनपद में कुछ स्थानों पर ही नही बल्कि घाट के किनारे बसे सभी लोगों का है। बिल्हार घाट के किनारे भी ऐसे कई गांव हैं जो नदी के कछार में बसे हैं। इन सभी गांवों में कटान का खतरा उत्पन्न हो गया है। बिल्हरघाट के किनारे भी ऐसे कई गांव है जो नदी के कछार में बसे हैं। इन सभी गांवों में कटान का खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह कटार लगभग 25 दिन से हो रही है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। केवल लेखपाल और तहसीलदार आए थे और एसडीएम आए थे सभी देख कर चले ग...

धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

अयोध्या। जिले में रक्षाबंधन पर्व बड़े ही धूमधाम व उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षाबंधन बांध उनके दीर्घायु होने की कामना की। रविवार को पूरे दिन रक्षाबंधन का मुहूर्त था जिसके चलते 1 दिन पूर्व ही रक्षाबधन व मिष्ठान्न की दुकानें सज गई। गांव हो या शहर हर जगह मिष्ठान भंडारों रक्षाबंधन की दुकानों पर भारी भीड़ रही जिसका दुकानदारों ने खूब फायदा उठाया तथा महंगाई के मार के चलते लोगों का बुरा हाल रहा। इस इस बार रंग- बिरंगे तथा कागज व सोखता वाले रक्षा बंधन नदारद रहे तथा ज्यादातर धागे वाली राखियो की बिक्री तेज रही।

अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने सूरजकुंड पर मनाया श्रावणी उपागम

अयोध्या।अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने अयोध्या स्थित सूरजकुंड पर श्रावणी उपाकर्म धूमधाम से मनाया। रविवार को दर्शन नगर स्थित सूरजकुंड पर जुटे भारी संख्या में ब्राह्मणों ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष छीरेश्वर मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हर्षोल्लास वातावरण में मनाया। आचार्य श्री कृष्ण द्वारा ब्राह्मणों को इस अवसर पर विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार द्वारा 10 बजे से स्नान कराया गया। स्नान के बाद जनेऊ पूजन, सूर्य स्नान, जग्गू प्रवीण पूजन करा कर नवीन जग्गू यज्ञोपबीत धारण कराया। आचार्य श्री कृष्ण ने इस अवसर पर ब्राह्मणो को बताया कि इस महापर्व पर ब्राह्मणों को अपने संस्कारों के प्रति जागरूक होना चाहिए क्योंकि तभी समाज एक सही दिशा में जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित संजीव चतुर्वेदी, राष्ट्रीय उपमंत्री पंडित राजेंद्र तिवारी, राष्ट्रीय कार्यकारणी पंडित प्रदीप दुबे बंगाली, जिला अध्यक्ष राकेश पाठक, भवानीभीख पांडेय,रमाकांत तिवारी आदि उपस्थित रहे

अमृत महोत्सव 14 को

अयोध्या। जिलाधिकारी ने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम 14 अगस्त को भव्य रूप से मनाने के लिए जनपद स्तर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए हैं जिसमें जिला युवा कल्याण अधिकारी को तिरंगा यात्रा के अंतर्गत 75 साइकिल सवार पाल एनटीआर द्वारा साइकिल के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा निकाले जाने के लिए निर्देशित किया।

डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा

अयोध्या। जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर राजस्व कार्यो व वसूली की मासिक समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली में में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कर करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान परिवहन विभाग को परिवहन कर में आगामी माह तक लक्ष्य के रूप सुधार लाने तथा परिवर्तन बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने खनन विभाग की श्रमिक प्रगति कम होने पर उसमें भी सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजकीय देयो से संबंधित राजस्व प्रप्ति की मासिक समीक्षा के दौरान इसमें तहसील मिल्कीपुर एवं रुदौली को विशेष प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान मुख्य एवं विविध कर वसूली का तहसील बार अमीनो द्वारा उचित वसूली, जनपद स्तर के बड़े बकायेदारों से वसूली, राजस्व वादों और फौजदारी वादों के निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को समय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित संबंधित वि...

84 कोसी परिक्रमा मार्ग से जुड़ेंगे आसपास के 51धार्मिक स्थल

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है इस मार्ग से आसपास के 51 महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को जोड़ा जाएगा। गौरतलब हो कि बहुत दिनों से प्रतीक्षित इस 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है यह लगभग 35 सौ करोङ की परियोजना है जिसके लिए जमीन लेने का काम शुरू कर दिया गया है। पता चला है कि इसके शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का कार्यक्रम है। यह परिक्रमा मार्ग 33 किलोमीटर लंबा है। इस मार्ग पर घाघरा नदी पर दो पुल बनाए जाएंगे। सूत्रों की माने तो हर पुल की लंबाई करीब साढ़े तीन किलोमीटर होगी तथा पूरे प्रोजेक्ट को बनाने के लिए कंसल्टेंसी फ्रेम काम करने में जुटी है।

अयोध्या भरतपुर मार्ग पर पैदल चलना दूभर

 अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या तथा भरत को तपोस्थली भरतकुंड को जोड़ने वाले अयोध्या भरतकुंड मार्ग पर इस समय बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसके चलते इस पर चलना दूभर हो गया है।             गौरतलब है कि यह यह मार्ग 5 वर्ष पूर्व बना था जो कि काफी जर्जर हो गया है। जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिस पर चलना मुश्किल हो गया है। आये दिन साइकिल सवार व मोटरसाइकिल सवार इस सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं फिलहाल पता चला है कि यह  मार्ग  7 मीटर चौड़ा पास हो चुका है जिसके शीघ्र शुरू होने की संभावना है।स्थानीय लोगों ने इसका निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग की है।

22 को श्रावणी महोत्सव मनाएगी चाणक्य परिषद

 अयोध्या।अखिल भारतीय चाणक्य परिषद पूरा ब्लाक की बैठक जिला कार्यकारिणी सदस्य अमरनाथ पांडे राजू के की अध्यक्षता में  सम्पन्न हुई। संचालन ब्लॉक उपाध्यक्ष इंद्रपाल ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि योगीराज संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य और राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत डॉक्टर रामतेज पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि वैदिक सनातन धर्म के अनुसार मनुष्य के कर्मों में श्रावणी कर्म का विरोध विशेष महत्व है जो जातियों ब्राह्मण, क्षत्रिय व वैश्य विशेषकर ब्राम्हण के लिए यह  कर्म अत्यंत आवश्यक है। कहा कि  श्रावणी कर्म से वर्ष भर के ज्ञात अज्ञात पापों का शमन हो जाता है तथा मन, शरीर एवं अन्तःकरण  शुद्ध हो जाता है। जो ब्राम्हण इस काम को नहीं करता है वह ब्राह्मणों से पतित हो जाता है जो किसी भी शुभ कर्म करने का अधिकारी ही नहीं रह जाता है।

भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम के महानायक

 अयोध्या। भारत भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर कचहरी के ऐतिहासिक स्वतंत्रत कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस आंदोलन से जुड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े इन क्रांतिकारियों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।          संग्राम सेनानी भवन में करो या मरो नारे के साथ फैजाबाद एवं देश के तमाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि  अर्पित की गयी।  कार्यक्रम के संयोजक मनोज मेहरा मेहरोत्रा ने प्रांगण में स्थापित आचार्य नरेंद्र देव, डॉ राम मनोहर लोहिया एवं रामनाथ मेहरोत्रा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके पूज्य बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।कार्यक्रम में पधारे प्रदेश कांग्रेश के उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह, मधुर जागरूक इंडिया मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश तिवारी,अधिवक्ता राकेश वैद्य,जगन्नाथ पांडे, भाजपा के संजय रस्तोगी,  रणजीत सिंह,रामकृष्ण तिवारी, हरिओम दुबे, गौतम,मोहम्मद आरिफ, मदन जायसवाल, प्रदीप पाठक आदि ने जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद...

पूर्व विधायक राजबली यादव की पुण्यतिथि पर अर्पित किया गया श्रद्धा सुमन

 अयोध्या। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक राजबली यादव की पुण्यतिथि पर सपा ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने स्वर्गीय राजबली यादव के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला।            कार्यक्रम में मौजूद समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने स्वर्गीय राजबाली यादव को याद करते हुए कहा कि वह जिन गीतों के माध्यम से गुलामी में जी रही जनता को जागरुक करते थे उन गीतों में गुलामी कर दर्द बयां होता था तथा आजादी मिलने पर क्या क्या हासिल होगा की कल्पना भी होती थी। श्री यादव ने बताया कि राजबली ने गरीबों पिछड़ों और छोटों को आगे बढ़ाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वे अपने जीवन के के अंतिम समय तक गरीबों के लिए लड़ाई लड़ते रहे।राजबली यादव अपने क्षेत्र प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए दिन और रात लगे के रहते थे और गरीबों का जीवन कैसे खुशहाल बने इसका प्रयास वे सदैव किया करते थे। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि वह महान क्रांतिकारी व पूर्व विधायक स्वर्गीय राजपाल यादव को...

कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार की नाकामी के खिलाफ निकाली पदयात्रा

 अयोध्या। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा में कांग्रेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार की नाकामियों के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता व  सदस्यों की अगुवाई में गुलाब बाड़ी मैदान से लेकर चौक तक पदयात्रा निकाला।          इस मौके पर कांग्रेसी नेता शरद शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन की केंद्र और राज्य सरकार ने कई काले कानून पास किये हैं। उसने पेट्रोल,डीजल और गैस के दामों से जनता को परेशान करने का काम किया है जिसके बाद जनता ने इस बार मोदी योगी की सरकार के खिलाफ आवाज उठाना शुरू कर दिया है ।आज के धरना प्रदर्शन से सरकार को हम यह बताना चाहते हैं कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता उन्हें उनकी जगह पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हो रही हैं।श्री शुक्ल ने कहा के जनहित की समस्याओं पर हमेशा कांग्रेस पार्टी ने अपना पक्ष रखा है और आगे भी रखती रहेगी। पदयात्रा के दौरान यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अमन सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका चौहान,जिला महासचिव दीपांशु तिवारी,सावन शर्मा,पवन कुमार शिव यादव, स...

स्वदेशी जागरण मंच की बैठक संपन्न

 अयोध्या। स्वदेशी जागरण मंच की बैठक अवध फैमिली बाजार साकेत पुरी के ऊपर ऑफिस में संपन्न हुई। इस मौके पर  प्रांत प्रचार प्रमुख रवि तिवारी, विभाग संयोजक राजू श्रीवास्तव एवं जिला संयोजक दीपक शुक्ला ने बैठक को संबोधित किया।         बैठक में नए संयोजक दीपक शुक्ला का जोरदार स्वागत किया गया। जिला संयोजक दीपक शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि स्वदेशी हम भारतीयों का मूल मंत्र रहा है और इसी विचार के कारण हमने स्वतंत्रता की लड़ाई को जीता है। कहा कि  आज आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना तभी पूर्ण होगी जब हम स्वदेशी विचार और व्यवहार के साथ जीवन यापन करेंगे। आज की बैठक में  संकल्प लिया गया कि स्वदेशी जागरण मंच अयोध्या के संगठन को प्रत्येक गांव तक खड़ा किया जाएगा ।रवि ने ऐसे सभी नौजवानों को स्वदेशी से जोडने का आह्वान किया जो  कि समाज में परिवर्तन के लिए संकल्पित हैं।इस बैठक में प्रवीण, अभिषेक, आशीष आदिबड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

स्वर्ण प्राशन आज के युग में जरूरी :ऋषिकेश उपाध्याय

 अयोध्या। स्वर्ण प्राशन संस्कार सदियों की विधा है।जिस प्रकार शरीर के लिए विटामिन कैल्शियम आदि की आवश्यकता पड़ती है, उसी प्रकार से शरीर को स्वर्ण पराशन  कर हम अपने शरीर व  बुद्धि व विवेक को  स्वस्थ बना सकते हैं।यह विचार साकेत पुरी स्थित अनंत शिखर में स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने व्यक्त किया।           इसके पहले संयुक्त विकास आयुक्त अनुराग मिश्र एवं सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण आरपी सिंह के द्वारा आयुर्वेद के जनक धनवंतरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद बाहर से आए हुए आयुर्वेद मर्मज्ञ द्वारा बच्चों की जांच करने के बाद दवा पिलाकर स्वर्ण प्राशन का शुभारंभ किया गया।अपने उद्बोधन में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा एवं मील का पत्थर साबित होगा।सभी बच्चों के मां-बाप को चाहिए कि इस कार्यक्रम का लाभ जरूर उठाएं। कार्यक्रम के व्यवस्थापक ने बताया कि स्वर्ण प्राशन से बच्चों के मस्तिष्क का समुचित विकास होता है तथा उनकी स्मरण शक्ति बढ़ जाती है। साथ ही साथ...

राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अमित शर्मा

 अयोध्या। राष्ट्रीय परशुराम सेना की एक बैठक अयोध्या में संपन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शर्मा ने प्रदेश सरकार से 10 सूत्रीय मांग किया।           सेना द्वारा पहली मांग की गई है  कि निर्दोष ब्राह्मणों की हत्या करने वालों की जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए तथा प्रदेश में हिंदू मंदिर एक्ट लागू किया जाए। यही नही हर जिले में गुरुकुल स्थापित करने के लिए भूमि आवंटित करने, गौ संरक्षण के लिए हर जिले में गौशाला, मस्जिद और चर्च की तर्ज पर पुजारियों को मासिक वेतन,शिक्षा के क्षेत्र में निजी स्कूलों की फीस पर रोक लगाने,  आरक्षण की आड़ में होनहर प्रतिभाओं का शोषण बंद करने की मांग की है।

बिना नोटिस के त्रिवेणी होटल तोड़ने पहुंची एनएचआई टीम का हुआ विरोध

 अयोध्या। बिना किसी नोटिस के ही त्रिवेणी होटल तोड़ने के लिए पहुंची एन एच आई टीम का कांग्रेस नेता अखिलेश यादव ने जमकर विरोध किया। त्रिवेणी त्रिवेणी होटल के मालिक भी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ही हैं।           आरोप है कि उन्हें बहुत कम मुआवजा दिया गया है जिसके चलते वे इसका विरोध कर रहे हैं। यह होटल फैजाबाद रायबरेली राष्ट्रीय मार्ग के चौड़ीकरण में बाधा बन रहा था जो कि नउआ का कुआं के पास है। 

कांग्रेस के न्याय पंचायत अध्यक्ष की नियुक्ति

 अयोध्या। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अनुमोदन पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी के तारिक रुदौलवी को रुदौली, अशोक चौरसिया को गोसाईगंज न्याय पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया।                इसी तरह अनवर हुसैन को भदरसा न्याय पंचायत अध्यक्ष व दिलीप कुमार गौड़ को बीकापुर न्याय पंचायत अध्यक्, बनाया गया।  इनसे अपेक्षा की गई है कि कांग्रेस को सशक्त रूप प्रदान करने हेतु कांग्रेश के नेतृत्व में  कांग्रेस द्वारा किए गए  जनहित कार्यों से जनता को अवगत कराएं तथा अधिक से अधिक से लोगों को पार्टी से जोड़कर पार्टी को बढ़ाने का काम करें।यह जानकारी कांग्रेश जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने देते हुए बताया कि उपरोक्त पद पर हुई नियुक्तियों पर पूर्व विधायक माधव प्रसाद, एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, प्रदेश सचिव सुनील पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ला,राकेश बंसल, मुनीर अहमद खान, श्रीमती मधु पाठक,श्रीमती उमा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

चिकित्सकों ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

 अयोध्या। चिकित्सक को वैसे भी भगवान की उपाधि दी गई है लेकिन यह उपाधि उस समय विश्वास में बदल गई जब ब्लड की कमी से जूझ ररही महिला की जान दो चिकित्सकों ने अपना खून देकर बचाया।              मामला जिला अस्पताल का है जहां के चिकित्सक डॉ आशीष पाठक तथा डॉ अजय तिवारी की हर कोई सराहना कर रहा है। बताते हैं कि जिला अस्पताल में भर्ती 17 वर्षीय अंशिका काफी दिनों से बीमार थी जिसकी हालत ज्यादा खराब हो जाने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर खून की कमी के चलते हालत बहुत गंभीर हो गई। खून की कमी के चलते मौत के कगार पर खड़ी इस महिला की जान बचाने के लिए इन दो चिकित्सकों ने खुद अपना खून देने का निश्चय किया तथा दो यूनिट खून देकर युवती की जान बचाई ।जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा किए गए इस कार्य की हर और सराहना हो रही है।

सीता झील विकसित करने की तैयारी, हट रहा डंपिंग कूड़ा

 अयोध्या। एनजीटी के आदेश पर कूड़ा डंपिंग एरिया में नगर निगम ने कूड़े का निस्तारण का शुरू कर दिया है।इस बाबत शहर के सालिड वेस्ट निस्तारण के लिए  तेरे टेरेक्स बैरियर 12 सो मशीन लगाई गई है।यह कूद डंपिंग एरिया अफीम कोठी के पास है जहां से कूद हटने के बाद सीता झील विकसित होगी।               जानकारी के अनुसार शहर के शहर के सॉलिड वेस्ट कूड़े के निस्तारण के लिए नगर निगम ने कार्यवाही शुरू कर दी है।कूड़े का प्रोसेस मशीनें करेंगी तथा अलग-अलग तीन भागों में इसे तोड़ा जाएगा पूरे प्रोसेस के बाद  ये कूड़े सीमेंट इंडस्ट्री व वन्य इंडस्ट्री में भेजे जाएंगे इस कूड़े से14 कोसी परिक्रमा के दौरान दुर्गंध आती थी। एनजीटी ने  इस कूड़े को हटाने का आदर्श दिया था।  यह कूड़े का ढेर सरजू के कछार मे अफीम कोठी के पास  है। यहां से कूड़ा हटाने के बाद सीता झील के रूप में इसे विकसित किया जाएगा। इसका शुभारंभ महापौर ऋषिकेश उपाध्याय  व डीएम अनुज  झा व नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कार्य कराया।

नहर में गिर कर विवाहिता की मौत

अयोध्या। जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के पारा धमथुआ  पूरे ज्वाला सूबेदार गांव निवासी एक विवाहिता की नहर में डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव खोजने का प्रयास किया लेकिन शाम तक शव बरामद नही हो सका था।               सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरे ज्वाला सूबेदार गांव निवासी राकेश कुमार कोरी अपनी भाभी सरोज 25 पत्नी दिलीप कोरी को दवा कराने के लिए थाना क्षेत्र के गोकुला गांव पंचायत के ग्राम ब्राहीन पुर लेकर जा रहे थे जहांनहर के  पुल के पास पहुंचते ही विवाहिता को शौच की शिकायत हुई।उसने अपने देवर से शौच की बात बता कर गई तथा  डूबने लगी।  राकेश ने दौड़कर उसे नहर  से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन  वह निकालने में सफल नहीं हो सका। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना कुमारगंज थाने के उपनिरीक्षक उमेश कुमार वर्मा वह चौकी प्रभारी चिलबिली को दी।  पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया तथा गोताखोर की मदद से विवाहिता के शव की खोजबीन कराया लेकिन उसके शव का कोई पता नहीं चल सका। फिलहाल गोताखोर...

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

 अयोध्या। बढ़ती महंगाई और डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस जनों ने जमकर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस जन बीकापुर विधानसभा के मलथु कनक तिराहे से तहसील कार्यालय तक जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व मैं प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्ले कार्ड लेकर जन विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी जैसे नारे लगाते रहे। उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना काल के इस संकट भरे समय में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल पर मनमाने रूप से एक्साइज ड्यूटी व वैट लगाकर अपने जनविरोधी चेहरे को बेनकाब किया है।उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में हुई बेतहाशा वृद्धि से मजदूर वर्ग भी अछूता नहीं रहा। गरीब मजदूर के पास भले ही वाहन न हो पर डीजल पेट्रोल के बढ़े दामों से वह भी परेशान नजर आ रहा है। कहा कि जब जब भी पेट्रोल डीजल के भाव बढ़े तो रोजमर्रा काम आने वाली चीजों की महंगाई का ग्राफ ऊपर उठने लगा। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से महिला ...

असकरन पुर में आयोजित हुआ आयुष्मान गोल्डन कार्ड कैम्प

 अयोध्या। बीकापुर विकासखंड के असकरन ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरे नंदा में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया गया।                सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर की टीम द्वारा ग्राम पंचायत की आशा बहुओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सहयोग से आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनवाए गए। ग्राम पंचायत के असकरमपुर,रघुवीर पुर,नोहर तारा, ससोली, पूरे लाला, पूरे विशेष, पूरे भवानी आदि गांव के लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अजय तिवारी, अखिलेश तिवारी सविता, कल्पना, रानी यादव,सुनीता,आशा, विनोद शुक्ला, उदय तिवारी, हरिओम आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

शिकायतों का निस्तारण समय पर न होने से नाराज डीएम ने 14 अधिकारियों का वेतन रोका

 अयोध्या।आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का समय से निस्तारण न होने से जिलाधिकारी अनुजा नाराज हो गए तथा उन्होंने 14 अधिकारियों का अग्रिम आदेश तक  वेतन आहरण पर रोक लगा दी।              जिन अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई है उनमें जिला युवा कल्याण अधिकारी,अधिशासी अभियंता जल निगम, खनन निरीक्षक, खंड विकास अधिकारी मऊ, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज बृजकिशोर होम्योपैथिक, परियोजना अधिकारी नेडा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी,अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, खंडविकास अधिकारी तारून, अधीक्षक पीएचसी पूरा बाजार,अधीक्षक पीएचसी अमानीगंज, उप निदेशक मंडल परिषद निर्माण व औषधि निरीक्षक का वेतन निकालने पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है।

जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर सपाई निकालेंगे साइकिल यात्रा

 अयोध्या। पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र का जन्म दिन 5 अगस्त को धूम धाम से  मनाया जाएगा। इस अवसर पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद की सभी तहसील क्षेत्रों में साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। साइकिल यात्रा में पार्टी के सभी जिला पंचायत सदस्य, प्रकोष्ठ, विधानसभा क्षेत्र वा जिला कमेटी के पदाधिकारी शामिल होंगे।

राम जन्मभूमि गर्भगृह को सोने की बनाने की मांग,शिवसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

 अयोध्या। राम नगरी में श्री राम जन्म भूम पर बन रहे रामलला के भव्य मंदिर को और भव्यतम रूप देने की मांग उठने लगी है। बाबरी विध्वंस मामले मैं मुख्य आरोपी रहे शिवसेना पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख संतोष दुबे की ओर से राम मंदिर के गर्भ गृह को सोने से बनाने की मांग की जा रही है।         इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र को संगठन की ओर से पत्र लिखा गया है जिसमें कहा गया है कि  राम मंदिर के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राण गवा दिए हैं ऐसे में शरीरं मंदिर का गर्भगृह सोने का बनना चाहिए। केहै गया कि  श्री राम जन्मभूमि पर भगवान राम या मंदिर निर्माण का कार्य श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से कराया जा रहा है। देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में दानदाता ट्रस्ट को मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि समर्पित कर रहे फलस्वरूप अब रामलला के गर्भगृह को सोने से बनाने की मांग की जा रही है।       शिवसेना के पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रमुख संतोष दुबे ने अपनी मांग से संबंधित एक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। इस पत्र में शिवसेना पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख की ओ...

बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

 अयोध्या। अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार आ रहे बाइक की चपेट में आकर युवक घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।              पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के इटोरा गांव निवासी जग्गू तिवारी 22 पुत्र गौतम तिवारी की इटोरा बाजार में डेयरी की दुकान है। वे अपने पड़ोसी की बाइक लेकर कहीं जा रहे थे कि अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर टोल प्लाजा के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।एंबुलेंस से उन्हें पहले सीएचसी मसौधा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस बड़ी दुर्घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गयी है।

दुकान से घर जा रहे व्यापारी को गोली मारकर लूटा

 अयोध्या। अपनी दुकान से घर जा रहे खाद व्यवसाई को रास्ते में लुटेरों ने गोली मार दी तथा बैग में रखा ढाई लाख रुपए लेकर चंपत हो गए। सूत्रों के अनुसार तारुन थाना क्षेत्र के नागपाली गांव निवासी व्यवसाई आयुष वर्मा की तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगन में खाद की दुकान है। वह देर शाम अपने घर आ रहे थे कि कोड़री के पास लुटेरे उनको गोली मार बैग में रखा ढाई लाख रुपए लेकर फरार हो गए।घायल अवस्था में व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा लुटेरों की तलाश की जा रही है।

बढ़ती महंगाई को लेकर बीकापुर में कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन

 अयोध्या। बीकापुर मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बढ़ती महंगाई एवं डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में 3 अगस्त को धरना प्रदर्शन होगा।

चाणक्य परिषद में जिले के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

 अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने बाबा करोरे महिला आदर्श महाविद्यालय सरियावा में एक समारोह का आयोजन कर नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ किया।            इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज चिंतन की आवश्यकता है कि ब्राम्हण आपस में भाईचारा एवं प्रेम से रह कर एक दूसरे की मदद करें तथा संगठित हो और अपनी संस्कृति व विचारधारा का प्रचार प्रसार करे तभी समाज में उनका सम्मान होगा। कार्यक्रम का संचालन परिषद के युवा अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पांडे एवं अध्यक्षता दुर्गा प्रसाद तिवारी आफत ने किया। कार्यक्रम में संगठन के राधे शरण,बाबूराम पांडे, राकेश तिवारी एवं जिले के सभी विकास खंडों के आए त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि शामिल रहे जिन्हें  संम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ की बैठक संपन्न

 अयोध्या। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के सभी जनपदों के अध्यक्ष व सचिव की बैठक सिविल लाइन स्थित एक होटल में संपन्न हुई। बैठक में आगामी प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर चर्चा हुई।                जनपद में 13 से 16 अप्रैल 2021 के बीच राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए सांसद लल्लू सिंह व कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह को सभी जनपदों के अध्यक्ष व सचिव ने बधाई दी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान इस पर प्रतियोगिताओं के आयोजन पर चर्चा हुई। कहां पर कौन खेल आयोजित होगा तथा किस जोन की प्रतियोगिता का आयोजन होगा इस स्थिति पर विस्तृत रूप से विचार किया गया। अभी सीनियर पुरुष जोनल स्टेट चैंपियनशिप,सीनियर महिला स्टेट चैंपियनशिप, ओपन जूनियर बालक और बालिका स्टेट चैंपियनशिप, सब जूनियर बालक/बलिका चैंपियनशिप का आयोजन होना है। उन्होंने बताया कि जिले में 13 से 16 अप्रैल के बीच राष्ट्रीय सीनियर पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें रेलवे प्रथम,सर्विसेज द्वितीय,महाराष्ट्र और राजस्थान तृतीय स्थान पर रहा।कबड्डी हमारे...