संदेश

नवंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

न्याय के पथ से विचलित न हों पत्रकार - न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ​

शीतला प्रसाद पांडेय/प्रयागराज|देश के मान्य संपादकों पत्रकारों और पत्रकार संगठनों के हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित न्यास के रूप में कार्यरत भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने पर्यटक सुविधा केंद्र श्रृंगवेरपुरधाम के भव्य सभागार में 81 प्रतिभाओं को अभिनंदन पत्र, प्रतीक चिन्ह , अंगवस्त्र एवं उपहार देकर अलंकृत किया | इस ऐतिहासिक समारोह के मुख्य अतिथि माननीय न्याय मूर्ति सुधीर नारायण जी रहे एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मॉरीशस से पधारे प्रखर शिक्षाविद एवं मानस मर्मज्ञ माननीय ज्ञान धनुक चंद्र जी थे | भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर बालकृष्ण पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने *पत्रकारिता की चुनौतियां - कारण और निवारण* विषय पर अपने सारगर्भित वक्तव्य दिए | मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण जी ने कहा कि पत्रकार न्याय के पथ से कभी विचलित ना हों और वह अपनी लखनी का उपयोग समाज हित में करें | पत्रकार न्याय का पक्ष प्रबलता से रखेंगे तो उनकी लेखनी पर कभी आंच नहीं आएगी | अति विशिष्ट अतिथि ज्ञान धनुकचंद जी ने कहा कि पत्...

एक बार फिर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष बने सूर्यप्रकाश

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई का 2024 सत्र के लिए चुनाव मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम पांडे तथा विशिष्ट अतिथि मंडल संरक्षक सुधाकर श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुआ । जिसमें सर्वसम्मत से एक बार पुनः सूर्यकुमार मिश्रा को जिला अध्यक्ष एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामकल्प पांडे तथा जिला संरक्षक शिवकुमार मिश्र को मनोनीत किया गया ।यह कार्यक्रम स्टार सिटी होटल सहादतगंज अयोध्या पर संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री पांडे ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ देश की 16 राज्यों में पूरी तरह से सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों का आवाहन करते हुए कहा कि महासंघ की मजबूती के लिए अपने जिले में सभी सदस्य पूरी सक्रियता से कार्य करें ।उन्होंने सभी सदस्यों को एक नए सदस्य जोड़े जाने का भी प्रस्ताव रखा ।उन्होंने कहा कि श्री मिश्रा के जिला अध्यक्ष चुने जाने से महासंघ में और मजबूती आएगी। श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी सदस्यों ने जिस तरह से हमारे ऊपर विश्वास करके जो दायित्व दिया है। उसे हम पूरी तन्मयता से तथा सभी...

श्रीभानु प्रताप वर्मा इंटर कालेज में धूमधाम से मनी सरदार पटेल की जयंती 2 ​

शीतला प्रसाद पांडेय अयाेध्या। श्रीभानु प्रताप वर्मा इंटर कालेज पलिया रिसाली, हनुमत नगर में भारत रत्न लाैह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती समाराेह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद लल्लू सिंह, अति विशिष्ट अतिथि में कबीर मठ जियनपुर महंत उमाशंकर दास, विशिष्ट अतिथि में प्राेफेसर डॉ. शैलेंद्र वर्मा माैजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय के प्रबंधक गाेकरन नाथ वर्मा, काेषाध्यक्ष बरसाती वर्मा, प्राचार्य निर्मल वर्मा, बड़े बाबू प्रमाेद कुमार वर्मा द्वारा मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह समेत अन्य अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत-सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि हम सबने भारत रत्न लाैह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई है। किसी भी देश का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित है। सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे। राष्ट्रों के प्रति उनके किए गए कार्याें काे सदैव याद किया जाएगा। अति विशिष्ट अतिथि कबीर मठ के महंत उमाशंकर दास ने कहा...