संदेश

जुलाई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अधिकारियों की लापरवाही,64 छात्र पंजीकृत,पोर्टल पर दिख रहा 43

अयोध्या। पूरा बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय मोहतसिममपुर शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही का शिकार हो गया।यहां पर बच्चों की संख्या पूरी है फिर भी विद्यालय बंद करने की तैयारी चल रही है। यहां पर कुल 64 छात्र पंजीकृत हैं जब कि पोर्टल पर 43 दिखयी दे रहा है। इस बाबत यहां के प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पोर्टल पर सही संख्या दर्ज करने के लिए कई बार रिमाइंडर भेजा गया लेकिन संबंधित पोर्टल पर शिक्षा सत्र 204-25 छात्रों की संख्या 64 के बजाय 43 दिखायी दे रही है जिसके चलते 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालय के नाते इसके बंद होने की प्रबल संभावना हो गयी है। आज सुबह विद्यालय गेट पर मौजूद अभिभावको ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पूरे गांव को भोगना पड़ेगा।कहा कि अगर विद्यालय बंद हुआ तो दूसरे विद्यालय में जाने के लिए रोड क्रॉस करना पड़ेगा जिससे बच्चों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है।मोहतसिमपुर के प्रधान अनूप वर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि हमारे गांव के विद्यालय की सही छात्र संख्या पोर्टल पर अंकित कर विद्यालय बं...

तमसा तट पर विकसित होगा दीपोत्सव विलेज,कुम्हार खुश

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। दीपोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने वाले जिले के कुम्हारों के दिन बहुरने वाले है। सरकार इनके लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त दीपोत्सव विलेज बनाने की तैयारी कर रही है। इस विलेज के लिए चयनित कुम्हारों को मुफ्त आवास,दुकान व कुम्हारी कला के आधुनिक उपकरण दिए जाएंगे। इस बाबत भूमि का चयन हो गया है।यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो दीपोत्सव के पहले इस दीपोत्सव विलेज का विकास कर कुम्हारों को नए घर व दुकान की चाबी सौंप दी जाएगी। पर्यटन विभाग और उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के सौजन्य से निर्मित इस विलेज में आने वाले पर्यटकों को कुम्हारों की जीवन शैली का भी अनुभव होगा।दीपोत्सव विलेज की योजना को मूर्त रूप देने के लिए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम व अर्बन आर्किटेक्ट की लखनऊ टीम ने जिले के विभिन्न गांव में दौराकर इस बाबत जमीन की तलाश की। इसी क्रम में उसने गोराघाट गयासपुर स्थित पर्यटन स्थल रामचौरा का भी दौरा कर स्थित का जायजा लिया। यहां पर ग्रामीणों द्वारा टीम को बताया गया कि पर्यटन विभाग की लगभग 23 बीघे जमीन खाली पड़ी हुई है जो कि गयासपुर निवासी अवनीश सिंह के परिजनों ने पर्यटन व...

पूर्व मंत्री पवन के घर धूमधाम से मना अखिलेश का जन्म दिन,बंटी साइकिल

अयोध्या।सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडे ने भी अपने कृष्णापुर आवास पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का धूमधाम से मनाया जन्मदिन। जन्मदिन के मौके पर 101 बच्चियों को दिया साइकिल और बैग। 101 छात्राओं ने काटा केक। अखिलेश यादव के शतायु व दीर्घायु होने की किया कामना। साइकिल व बैग पाकर बच्चियों के खिले चेहरे। पूर्व मंत्री पवन पांडे का बयान।भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुख्यमंत्री रहते हुए लैपटॉप कन्या विद्याधन बेरोजगारी भत्ता बहन बेटियों दिया गया था। 1090 योजना की शुरुआत की थी। आज भाजपा की सरकार में सारी योजनाएं बंद कर दी गई। साइकिल नहीं मिल रही है। लैपटॉप नहीं मिल रहा है। कन्या विद्या धन बंद कर दिया गया बेरोजगारी भत्ता भी बंद कर दिया गया।हम बहन बेटियों की तरक्की चाहते हैं। बेटियां हमारी पढ़े-लिखे आगे बढ़े। समाज में एक बड़ा स्थान बनाएं। बच्चियां विद्यालय के नाम को जिले के नाम को और अपने माता-पिता के नाम को करें रोशन। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव समेत दर्जनो नेता रहे मौजूद।ब्रेकिंग अयोध्या। सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडे ने भी अपने कृष्णापुर आवास पर सपा सुप्रीमो अखि...