संदेश

2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्व चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर किसान हुए सम्मानित

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या।पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर विकासखंड सोहावल परिसर में किसान सम्मान दिवस पर कृषि सूचनातंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूपता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत कृषि एवं अन्य संवर्गी विभाग के विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट कृषकों को जनप्रतिनिधि आशीष श्रीवास्तव सभासद खिरौनी, प्रधान मोईयाकपूरपुर, पिरखौली की उपस्थित की उपस्थिति में सम्मानित किया गया जिसमें श्री शमशेर सिंह (कृषि) जगजीवन पटेल (उद्यान) विनोद कुमार सिंह (पशुपालन) श्री राजेश कुमार (गन्ना विभाग),श्री दयाराम को (मत्स्य पालन )में विकासखंड स्तर पर पुरस्कृत किया गया मौके पर ए.डी.ओ (पंचायत ) अनिरुद्ध सिंह वर्मा, अवर अभियंता (लघु सिंचाई ) सुनील द्विवेदी सहायक विकास अधिकारी (कृषि) रंजीत त्रिपाठी ने कृषको को कृषि विभाग की विभिन्न योजना की जानकारी दी तथा डॉ संजय कुमार ने फल एवं सब्जी की खेती के बारे में जानकारी दी इस अवसर पर प्रा.सहा.सत्येंद्र कुमार, बी.टी.एम दीपक कुमार तथा ए.टी.एम शिवकुमार गुप्ता सहित सैकड़ो कृषक उपस्थित रहेlपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के ...

अंबिका गुरनानी ने समाज का मान बढ़ाया - महंत गणेश राय दास

अयोध्या।अयोध्या धाम रामनगर सिंधी कॉलोनी स्थित ॐ शिवालय परिवार के महंत श्री गणेश राय दास जी ने सिंधी समाज के समाजसेवी व बिहार विधान सभा के एकमात्र सिंधी राजनीतिज्ञ राजेश गुरुनानी जी की पुत्री कुमारी अंबिका गुरनानी की रामनामी दुपट्टा देकर आशीर्वाद दिया पूज्य महंत जी ने कहा उत्तर प्रदेश के प्रख्यात विश्वविद्यालय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी द्वारा आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस में अंबिका गुरनानी ने जिस प्रकार सफल सटीक और सारगर्भित व्याख्यान दिया इससे समस्त समाज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए और मैं गर्व के साथ उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देता हूं इस मौके पर शिवालय परिवार की माता श्री आशा राय जी ने उन्हें निरंतर अनेकों सफलताएं प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर युवा समाजसेवी विक्रम आहूजा, रीमा आहूजा, आशा सहता ,दृष्टि राय सहित अनेकों समाजसेवी उपस्थित रहे

बाबा मिष्ठान भंडार की नई दुकान की हुई ओपनिंग

रविन्द्र पांडेय/पूराबाजार-अयोध्याा। बिल्हरघाट के प्रमुख मिष्ठान भंडार, "बाबा मिष्ठान भंडार" की नई दुकान पूरा बाजार क्षेत्र के ताहीरपुर में खुली। उद्घाटन महापौर गिरीशपत त्रिपाठी ने किया।महापौर गिरीशपत त्रिपाठी ने दुकान का फीता काटकर वा वृक्षारोपण कर शुभारंभ किया।समारोह में कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। जिनमें बिल्हारघाट हनुमानगढ़ी के महंत पंकज जी महाराज, रविंद्र पांडे, डॉक्टर तेज बहादुर सिंह, अशोक जी महाराज सहित अन्य समाजसेवी और व्यापारी गण शामिल थे। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने इस मौके पर बाबा मिष्ठान भंडार के विस्तार को ताहीरपुर बरौली के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम बताया और व्यवसायिक सफलता की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर बिल्हरघाट हनुमानगढ़ी के महंत पंकज जी महाराज ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की और व्यापारियों को समाज में अपनी भूमिका को और भी सशक्त बनाने की प्रेरणा दी। रविंद्र पांडे ने भी अयोध्या में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के प्रयासों की सराहना की। बाबा मिष्ठान भंडार की इस नई दुकान का उद्घाटन स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण अव...

कान्हा गौशाला बैसिंह में गोष्ठी व गोपूजा का आयोजन

रविन्द्र कुमार पांडेय/बैसिंह-अयोध्या। गोवर्धन पूजा दिवस पर कान्हा गौशाला बैसिंह में प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग के सौजन्य से अयोध्या नगर निगम द्वारा एक विशाल गोष्टी,गोपूजन व भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोष्ठी व गोपूजा कार्यक्रम का संचालन युवा भाजपा नेता राघवेंद्र प्रताप तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों से गौशाला के निरंतर विकास की अपील की। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का आह्वान किया कि आप सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोबर संरक्षण की वैचारिक मनसा को आत्मसात करते हुए सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर पीएससी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख रणविजय सिंह, जगदंबा तिवारी, सुरेंद्र उपाध्याय, वरुण चौधरी,जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, आलोक सिंह, रोहित देवता पटेल, दिनेश मिश्रा, नगर निगम आयुक्त संतोष शर्मा, अपर आयुक्त बगीश शुक्ला,विनोद पाठक, श्रीनिवास शास्त्री, रोहित शर्मा, अशोक तिवारी, चाणक्य परिषद के संरक्षक कृपा निधान तिवारी आदि क्षेत्र के तमाम गणमान्य जन उपस्थित रहे।पूराबाजार अयोध्या। गोवर्धन पूजा दिवस...

हनुमतनगर रामलीला में सीतास्वयम्बर की रोचक प्रस्तुति

डॉ नरेंद्रप्रताप सिंह/अयोध्या।पूराकलंदर थाना क्षेत्र के इटौरा चौराहा (हनुमतनगर बाजार)में चल रहे 10 दिवसीय रामलीला के तीसरे दिन फुलवारी में राम सीता मिलन, माली संवाद व सीता स्वयंवर व परशुराम लक्ष्मण संवाद के दृश्य का मंचन किया गया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। यहां बाजार में चल रही रामलीला में सभी कलाकार बाजार के व्यापारी हैं जो कई दिनों से रिहर्सल कर रहे थे। यहां पर प्रतिवर्ष पितृ पक्ष में रामलीला व नवरात्र में दुर्गापूजा का आयोजन होता है। प्रथम दृश्य गुरु विश्वामित्र सहित राम और लक्ष्मण जनक पुर पहुंचते है जहां पर जनक द्वारा उनका भव्य स्वागत होता है। तत्पश्चात गुरु आज्ञा पर राम और लक्ष्मण संध्या पूजन के लिए पुष्प लाने पुष्प वाटिका जाते है जहां बागीचे में माली मालिन संवाद होता है तथा राम सीता मिलन होता है। माली मालिन संवाद को खूब सराहा गया। इसके अलावा सीता स्वयंवर में पहुंचे देश विदेश के राजा आकर्षण का केंद्र रहे वहीं परशुराम लक्ष्मण संवाद की गर्जना सुन दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।आज की रामलीला में राम की भूमिका राजेश सैनी, लक्ष्मण की भूमिका कृष्ण कुमार साहू,दशरथ मनीराम विश्वकर्मा,भरत ...

भजपा नेता रामचंद्र वर्मा ने किया रामलीला का उद्घाटन

डॉ नरेंद्रप्रताप सिंह/कृष्णकुमार साहू की रिपोर्ट हनुमतनगर-अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के हनुमत नगर बाजार में चल रहे 11 दिवसीय रामलीला मचन का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामचंद्र वर्मा ने किया। उन्होंने लोगो को राम के आदर्श पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम की मर्यादा अपनाकर बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। उद्घाटन के मौके पर रामलीला संस्थापक डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह,अध्यक्ष मंसाराम प्रजापति,उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष राम कैलाश पाल,महामंत्री राम प्रसाद वर्मा,संचालक राकेश वर्मा,संवादलेखक सूर्य प्रकाश साहू,मंत्री सुनील पांडेय कृष्ण कुमार साहू,संरक्षक दुर्गेंद्र प्रताप सिंह,महासचिव शशिलेंद्र प्रताप सिंह,सिंगारची संतराम,पुजारी राजेंद्र तिवारी,व्यवस्थापक लालमणि सैनी आदि मौजूद रहे। यहां बाजार के बीचोबीच चल रही 11 दिवसीय रामलीला मंचन के प्रथम दिन नारद मोह, विश्व मोहिनी, स्वयंवर,श्रवण कुमार व राम जन्म का मार्मिक मंचन हुआ। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के हनुमत नगर बाजार में आज रामलीला मच का उद्घाटन किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष (भाजपा) श्री रामचंद्...

भैंस ने आठ पैरों वाले बच्चे को दिया जन्म

जितेंद्र वर्मा/अयोध्या। जिले के थाना पूरा कलंदर अंतर्गत ग्राम मोदरा कर्मा चौराहा निवासी मनोज कुमार यादव के घर बीती रात भैंस ने आठ पैरों वाले अजूबे बच्चे को अयोध्या। जिले के थाना पूरा कलंदर अंतर्गत ग्राम मोदरा कर्मा चौराहा निवासी मनोज कुमार यादव के घर बीती रात भैंस ने आठ पैरों वाले अजूबे बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे को देखने के लिए दूर दूर के लोग आ रहे हैं।इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है । बीती रात राजन यादव पुत्र मनोज यादव की भैंस बीमार हुई। रात में ही पशु चिकित्सक डॉ रामकिशोर को बुलाया गया जिन्होंने अथक प्रयास के बाद प्रसव कराया लेकिन आठ पैर वाले बच्चे को देख डर गए क्यों कि आठो पैर आठ तरफ मौजूद था जिससे बच्चा खड़ा नहीं हो सकता। चिकित्सक ने बताया कि बच्चे के मल मूत्र त्याग का स्थान नहीं है जिससे यह बच्चा ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रह सकेगा।फिलहाल अभी तक वह बच्चा स्वस्थ है तथा अलग से दूध पिलाया जा रहा है।

रामलीला का मंचन 20 से शुरू

डॉ नरेंद्रप्रताप सिंह अयोध्या। पूराकलंदर के हनुमतनगर बाजार में 20 सितंबर से रामलीला का मंचन होगा जो 30 सितंबर को विशाल मेले के साथ संपन्न होगा। इसे लेकर बाजार में जोरशोर से तैयारियां चल रहीं हैं। इस बाबत रामलीला समिति हनुमत नगर की बैठक प्राचीन हनुमान मंदिर पर सम्पन्न हुई जिसमें रामलीला समिति का विस्तार किया गया। पदाधिकारियों का चयन किया गया। रामलीला समिति संरक्षक पूर्व प्रधान दुर्गेंद्र प्रताप सिंह व डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह के देखरेख में संपन्न हुए चुनाव मेंअध्यक्ष पद पर मंसाराम प्रजापति एक बार फिर चुने गए।इसी तरह उपाध्यक्ष कृष्ण कुमारवर्मा,कोसाअध्यक्ष राम कैलाशपाल,महामंत्री राम प्रसाद वर्मा, संचालक राकेश वर्मा (रावण), संवाद लेखाकार सूर्य प्रकाश साहू , मंत्री सुनील पांडेय, डायरेक्टर अनिल पांडेय, संरक्षक दुर्गेंद्र प्रताप सिंह, महासचिव शशिलेंद्र प्रताप सिंह चुने गए।यह जानकारी रामलीला समिति के कृष्णकुमार साहू ने दी। रामलीला मंचन 20 से,तैयारियां पूरी अयोध्या। पूराकलंदर के हनुमतनगर बाजार में 20 सितंबर से रामलीला का मंचन होगा जो 30 सितंबर को विशाल मेले के साथ संपन्न होगा। इसे लेकर बाज...

हाई प्रोफाइल बना मिल्कीपुर उपचुनाव, भाजपा के प्रत्याशी चयन पर सभी की निगाहें

अयोध्या।मिल्कीपुर उपचुनाव को भाजपा काफी गम्भीरता से ले रही है। बूथ प्रबन्धन से लेकर कमेटियों को सक्रिय करने पर लगातार मंथन हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक में चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की। उपचुनाव को लेकर भाजपा किस प्रत्याशी का चयन करती है, इसको लेकर सभी की निगाहें प्रदेश नेतृत्व के उपर टिकी है। भाजपा से टिकट के दावेदार भी लगातार मुख्यालय का चक्कर लगा रहे है। मिल्कीपुर में प्रत्याशी के चयन को लेकर इस बार भाजपा काफी सावधानी पूर्वक कदम बढ़ायेगी। इसके लिए सभी पहलूओं पर पार्टी विचार करने के बाद ही किसी को टिकट देगी। जनपद अयोध्या में होने वाले इस उपचुनाव को पार्टी ने काफी गम्भीरता से भी लिया है। भाजपा से टिकट को लेकर एक दर्जन से अधिक दावेदार है। जिनको लेकर विभिन्न चुनावी समीकरण पर भाजपा विचार कर रही है। टिकट के दावेदारों में शामिल भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ है। जिन्हें पिछली बार विधायक होने के कारण दावेदारी में वरीयता देने की बात कही जा रही है। लेकिन लोकसभा चुनाव 2019, विधानसभा चुनाव 2022 व लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव के दौरान यहा...

लल्लू सिंह ने अंकवारा में किया पौधरोपण

जितेंद्र वर्मा/अयोध्या। विकासखंड पूराबाजार के प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक अलावलपुर, प्रथमिक विद्यालय मोहतशिमपुर, कंपोजिट विद्यालय अकवारा में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने शनिवार को ट्रीगार्ड सहित वृक्षारोपण किया और बच्चों को पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराकर महत्व समझाया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह द्वारा जुलाई से चल रहे लगातार वृक्षारोपण के क्रम में शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर, प्राथमिक विद्यालय मोहतशिमपुर तथा कंपोजिट विद्यालय अकवारा में जीवन दायिनी पेड़ों का वृक्षारोपण किया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने जुलाई से चल रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत लगभग 3000 ट्रीगार्ड समेत पर्यावरण को लाभ पहुंचाने वाली नक्षत्र वाटिका, पंचवटी, नवग्रह वाटिका तथा हरिशंकरी वृक्षों सहित पाकड़, पीपल, नीम, बरगद जैसे जीवन दायिनी वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के दौरान पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में स्वस्थ रहने व आध्यात्मिक सुख शांति हासिल करने के लिए नवग्रह वाटिका की जरूरत है नवग्रह वाटिका में लगे पौधे बहुत ही उपयोगी है। इन पौधों ...

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण ​

अयोध्या। पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ वृक्षारोपण जन अभियान के अंतर्गत आज विभिन्न स्थानों पर लगाए गए लाखों पौधे। ग्रामीण से लेकर शहरों तक विभिन्न विभाग कार्यालय व संगठन के द्वारा लगाए गए पौधे। वृक्षारोपण अभियान के तहत अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के द्वारा भी वृक्षारोपण किए गए। जनौरा स्थित आर बीएस होटल में भी वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण का कार्यक्रम अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के नगर उपाध्यक्ष व आर बीएस होटल के संचालक अनिल सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह व जिला अध्यक्ष अम्बरीश सिंह द्वारा आवाहन किया गया कि संगठन के सभी सदस्य अपनी अपनी माता के नाम एक पौधा जरूर लगाए। इस अवसर पर श्री राजेश सिंह ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम के तहत आज हमारे संगठन के द्वारा सभी पदाधिकारी ने अपनी अपनी मां के नाम वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही ब्लॉक के भी संगठन के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है, आज के समय मनुष्य का जीवन जितना ही अनमोल है उतना ही आज के समय पौधा लगाना महत्वपूर्ण है। वही कार्यक्रम के पूर्व सभी पदाधिकारी को राम पटका ओढ़ाकर ...

रहीमपुर दुगवा में मनी अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती

रवींद्र कुमार पांडेय/अयोध्या। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती पूरा के रहीमपुर दुगवा गांव में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने उपस्थित जनों को बताया कि सन 1857 की क्रांति के नायक मंगल पांडेय ने तात्कालीन अंग्रेजी सरकार के खिलाफ सर्वप्रथम क्रांति का बिगुल बजाया। वे अंग्रेजों द्वारा बंदूक की गोली में प्रयुक्त गाय की चर्बी का विरोध कर 1857 की क्रांति के प्रथम नायक बने। यह कार्यक्रम श्री बलवंत आदर्श संस्कृत महाविद्यालय दुगावा रहीमपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार पांडेय एवं संचालन सुनील अमर ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोचार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों में विद्यालय के प्राचार्य सुरेश चंद्र मिश्र ,समिति के उपाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय, सदस्य अतुल पांडेय, अखिलेश शुक्ला, जीतू पांडेय, उत्तम पांडेय, विवेक पांडेय, राजेश पांडेय, अमित पांडेय, शिवम पांडेय, बब्बू पांडेय, अनूप पांडेय, अनुप...

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संघ अयोध्या इकाई की ने मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

अयोध्या/शीतला प्रसाद पांडेय भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई की तहसील इकाई सोहावल में हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष में एक गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि उपाधिकारी सोहावल अशोक कुमार सैनी एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम पांडेय एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पांडेय रहे ।अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा व संचालन सुधीर मिश्रा एडवोकेट ने किया।गोष्ठी का विषय "वर्तमान में हिंदी पत्रकारिता की चुनौतियां" पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया। अपने संबोधन में उप जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकार को अपनी लेखनी समाज एवं देश हित मैं चलनी चाहिए जिससे हमारा देश तरक्की कर सके आप सभी समाज की जो भी समस्याएं हैं उसे पारदर्शिता के तौर पर उजागर करें हम उसके निराकरण का पूराप्रयास रहेगा ।हमारे देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली हिंदी और हिंदी पत्रकारिता को अन्य कोई भाषा नहीं छू सकती है ।वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पांडेय ने कहा कि पत्रकार को दृष्ट बनकर कार्य करना चाहिए जिस तरह से नारद जी इस लोक की खबर दूसरे लोक में पहुंचा कर उसका निराकरण करवाते...

पत्रकारिता के जनक थे देवर्षि नारद, बोले आईएनजेएफ के पत्रकार

अयोध्या। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई की शुक्रवार को स्टार सिटी होटल शहादत गंज पर देव ऋषि नारद की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अनंतराम पांडेय रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा ने किया। अपने संबोधन में श्री पांडेय ने कहा कि देवर्षि नारद आदिकाल के पत्रकार थे या हम यूं कहें कि पत्रकारिता के जनक देव ऋषि नारद ही थे। जो तीनों लोकों में भ्रमण करके समाचारों का आदान प्रदान करते थे हम उनकी जयंती पर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। जिला अध्यक्ष सूर्य कुमार मिश्रा ने कहा कि देवर्षि नारद इस सृष्टि के पहले पत्रकार थे उन्हें वरदान था कि वह कहीं भी किसी भी लोक में बिना रोक-टोक के जा सकते थे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हमें एक दूसरे को सहयोग की भावना रखनी चाहिए। हमारा संगठन मजबूत होगा तो हम मजबूत होंगे तभी हम पत्रकारों की लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ सकेंगे। मंडल संरक्षक सुधाकर श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारों को सजग प्रहरी की तरह निडर होकर स्वस्थ समाज के लिए अपनी लेखनी को चलना चाहिए। मंडल मुख्य महासचिव अनिल श्रीवास्तव ने कहा ...

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या का शपथग्रहण सम्पन्न

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई का शपथ ग्रहण सहादतगंज स्थित स्टार सिटी होटल में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम पांडे रहे । अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा एवं संचालन कृष्ण कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ ।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा आज की पत्रकारिता का मापदंड बहुत ही बदल चुका है इससे सावधान रहते हुए हमें देश और सामाज हित में अपनी लेखनी को चला कर समाज की बुराइयों को उजागर करना है ।आप सभी के मान सम्मान के लिए महासंघ परिवार कृत संकल्पित है। आज हमें अयोध्या इकाई के शपथ ग्रहण में महासंघ के लिए बहुत ही ऊर्जावान साथी दिखाई पड़ रहे हैं ।हमें आशा है कि आप सभी एक दूसरे के सुख दुख में संगठित होकर सम्मान की लड़ाई बढ़ चढ़कर लड़ेंगे ।तथा संगठन को प्रत्येक सदस्य एक नए सदस्य को जोड़कर और मजबूती प्रदान कर सकता है ।जिला संरक्षक शिवकुमार मिश्र ने कहा कि संगठन का मतलब है कि हम एक दूसरे से एकजुट होकर रहें संगठन ...

धन का उपयोग करो या दान,नहीं तो नष्ट हो जाएगा:आचार्य श्याम शास्त्री महाराज

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। आचार्य श्याम सारथी महाराज ने दान की महिमा बताते हुए कहा कि धन की तीन गति होती है या तो उस धन का उपयोग करो या तो दान करो नहीं तो वह नष्ट हो जाएगा। आचार्य श्री श्याम सारथी जी महाराज पूराकलंदर के इटौरा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में महाभारत की कथा सुना रहे हैं। उन्होंने दान की महिमा बताते हुए कहा एक बार विदुर जी सभा में बैठे थे और उन्होंने कहा दो लोगों के गले में भारी भारी पत्थर बांध के नदी में डुबो देना चाहिए। दुर्योधन ने कहा चाचा किसको किसको तब विदुर ने कहा जो धनवान हो करके दान नहीं करता। गरीबों व असहायो की सहायता नहीं करता उसको और दूसरा जो दरिद्र है। पुरुषार्थ नहीं करता, परिश्रम नहीं करता, मेहनत नहीं करता, उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाला व्यक्ति सफल जरूर होता है। कुछ समय के लिए उसे निराशा भले लग सकती है लेकिन अगर निरंतर अपने कार्य को कर रहा है तो जरुर सफलता को प्राप्त करता है। आलस्य मनुष्य को पतन की ओर ले जाता है।कथा में आचार्य चंदन शास्त्री मनीष शास्त्री, शंकर नाथ पांडेय यजमान बलराम पांडेय, चंद्रप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।अयोध्या। श्याम ...

माता पिता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म:आचार्य श्याम शास्त्री

अयोध्या।आचार्य श्याम सारथी जी महाराज ने कहा कि माता पिता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। यह विचार उन्होंने पूराकलंदर के इटौरा गांव में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस व्यक्त किया। आचार्य श्याम सारथी जी महाराज ने कहा कि जो पुत्र माता पिता गुरु आदि बड़ों के चरणों में झुककर प्रणाम करता है उसकी चार चीजें यथा आयु,विद्या, यश और बल बढ़ता है।उन्होंने कहा कि अगर किसी का बेटा संसार में बहुत उन्नति कर रहा हो तो समझ लेना चाहिए कि उसकी माता जी बहुत धार्मिक हैं और अगर बेटा नालायक निकल गया हो तो समझ लेना की गड़बड़ी पीढ़ी में है। माता पिता का आशीर्वाद पावर हाउस के समान है।जैसे पावर हाउस से बिजली ट्रांसफार्मर में आती है फिर एक एक केबल में आती है फिर हमारे एक एक आर्गन में आती है तब हमारे घर के पंखे लाइटें जलती है। ठीक उसी प्रकार से माता पिता का आशीर्वाद पावर हाउस के समान है। महाराज जी ने कहा कि गृहस्थ जीवन सुख का खजाना है। कहा कि पति और पत्नी परिवार के दो पहिए हैं अगर दोनों पहिया सही रहता है तब परिवार का रथ सही सही चलता है।अगर एक भी पहिया गड़बड़ हो तो परिवार का रथ सह...