संदेश

नवंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गोल्ड मैडल विजेता का अवध विश्वविद्यालय में हुआ सम्मान

अयोध्या। गोल्ड मेडल विजेता आदित्य पालीवाल का अवध विश्वविद्यालय में हुआ सम्मान। कुलपति प्रो रवि शंकर सिंह ने किया सम्मान।अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 83 केजी वेट कैटेगरी में सर्वाधिक वजन उठाकर जीता था स्वर्ण पदक। मुंबई में हुई थी प्रतियोगिता।अवध विश्वविद्यालय का है छात्र।गोल्ड मेडल विजेता का अवध विश्वविद्यालय में हुआ सम्मान।

डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्व निस्तारण के दिये निर्देश

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने आज थाना समाधान दिवस पर थाना कोतवाली कैंट में फरियादियों की समस्यायें सुनी। इस मौके पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्व एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने भूमि विवाद से सम्बंधित मामलों का पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर उभय पक्षों की उपस्थिति में गुणवत्तापूर्ण ढंग से मामलों को निस्तारित करने के साथ ही स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन मामलों के निस्तारण में कोई पक्ष सहमत न हो तो उसका भी आख्या में स्पष्ट उल्लेख करें। उन्होंने इस दौरान समाधान दिवस का भी अवलोकन किया तथा उसमें दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति को जाना। उन्होंने प्राप्त समस्त प्रकरणों को अनिवार्य रूप से समाधान दिवस रजिस्टर में दर्ज करने के साथ ही निस्तारण की स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि यदि कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो उस न्यायालय व वाद संख्या का स्पष्ट उल्लेख के साथ साथ मौके पर निरीक्षण की स्थिति का भी स्पष्ट उल्लेख...

गोष्ठी में संविधान के प्रति निष्ठा के लिए अध्यापको व छात्र छात्राओं को किया प्रेरित

विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मकता केन्द्र एवं ऋषभदेव जैन शोध पीठ के संयुक्त तताववधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कला संकायाध्यक्ष एवं मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संविधान के प्रति गहरी निष्ठा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संविधान की बारीकियां बताते हुए सभी को संवैधानिक दायरे में रहते हुए नैतिकता का पाठ पढ़ाया। प्रो. सिंह ने कहा कि हम केवल संवैधानिक अधिकारों के प्रति ही सजग रहते हैं, हमारे कर्तव्य क्या हैं इसके लिए कोई कभी नहीं सोचता। इसके लिए नागरिकों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों का बारीकी से अध्ययन करना चाहिए। इसका अनुपालन जीवन में दृढ़ता से करना चाहिए। श्री सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को संविधान के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रौढ़ एवं सतत प्रसार विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुरेन्द्र मिश्र ने संविधान की प्रस्तावना एवं नागरिकों को प्रदत्त मौलिक अधिकारों ...

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में3915 जोड़ों ने लिए सात फेरे,सीएम ने सभी को दिया आशीर्वाद

अयोध्या। आज मंडल मुख्यालय स्थित राजकीय कॉलेज के विशालकाय प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह में 3915 जोड़ों ने लिए सात फेरे ले वैवाहिक सूत्रबंधन में बंधे। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज संविधान दिवस है। आज के दिन सरकार खुद खड़ी होकर कन्यादान कर रही है। इससे अच्छा पुण्य कार्य और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे श्रमिको को मिल रहा है। हर श्रमिक कन्या पोषण कर रहे हैं। कहा कि 54 लाख श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता दिया गया व 2 लाख रुपए सामाजिक सुरक्षा,5 लाख रुपये स्वास्थ्य सुरक्षा दी जा रही है। इन श्रमिको के पसीने से राष्ट्र की आधारशिला रखी गई है। इनकी कन्याओं की शादी हो रही है। सब की बेटी अपनी बेटी मानकर सभी लोग सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या मंडल में 3915 जोड़ों का विवाह हुआ है।पहले बाल विवाह दहेज प्रथा एक कुप्रथा थी दोनों को तिलांजलि दी जा रही है। 2017 के पहले प्रदेश में भ्रष्टाचार था, अराजकता थी लेकिन 2017 के बाद सरकार के गठन के बाद भ्र...

रामनगरी में उतरेंगे फिल्मी सितारे,होगा जमावड़ा

अयोध्‍या। अवाम का सिनेमा बैनर तले आयोजित होने वाले 15वें अयोध्या फ़िल्म फेस्टिवल की तैयारियां जोरों पर चल रही है। 27 व 28 नवंबर को आयोजित होने वाले आजादी के हीरक वर गवाह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का अशफाक-बिस्मिल सभागार बनेगा। इस आयोजन में सिनेमा और साहित्‍य जगत की हस्तियों के साथ ही फिल्मों का दो दिवसीय मेला भी लगेगा। इस दो दिवसीय अयोध्या फ़िल्म फेस्टिवल का उद्घाटन समारोह 27 नवंबर को 11 बजे दिन में शुरू होगा। फ़िल्म फेस्टिवल की ज्यूरी में देश-विदेश की दिग्गज सिनेमा और साहित्य जगत की हस्तियां शामिल हैं। जिसमें अज़रबैजान निवासी चर्चित फिल्म पुरस्कार विजेता लेखक, निर्माता, निर्देशक जलालुद्दीन गसीमोव। अल्बानिया निवासी फ़िल्म निर्देशक, लेखक, व्याख्याता वलमीर टेरटिनि। अभिनेत्री, मॉडल मान्या पाठक और चेयरमैन, फेस्टिवल ज्यूरी एवं निर्देशक प्रोफेसर डॉ. मोहन दास हैं। अयोध्या फ़िल्म फेस्टिवल में इस वर्ष चर्चित फिल्म अभिनेता शक्ति कुमार मिश्रा, फिल्म लेखक-निर्देशक अभिषेक भानु, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज लेखिका आर्यावर्ती सरोज 'आर्या', फिल्म लेखक-निर्देशक डॉ...

अवध विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 20 को,तैयारी जोरों पर

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय का 26 वां दीक्षांत समारोह 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा। यह जानकारी कुलपति प्रोफेसर रविशंकर ने दीक्षांत समितियों के संयोजक संग बैठक में दी। उन्होंने कहा कि तैयारी को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया जाए। कुलपति ने उपाधि एवं गोल्ड मेडलिस्ट छात्र छात्राओं की सूची जल्द फाइनल करने को कहा है। दीक्षांत समारोह के दिन शाम को सांस्कृतिक संध्या होगी। परिषद की साफ सफाई एवं स्वामी विवेकानंद सभागार को सजाकर समय से पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है।

राम की पैड़ी पर 27 को होगा काव्य संध्या का आयोजन

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या में सरयू तीरे 27 नवंबर की शाम को देश के नामी-गामी कवियों का जमावड़ा होगा। शाम 4 से रात 10 बजे तक कवि मां सरयू के तट पर अपने काव्य पाठ से मंत्रमुग्ध करेंगे। सिद्ध वशिष्ठ पीठ तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या में 27 नवंबर को मां सरयू के पावन तट स्थित राम की पैड़ी पर सुवास अखिल भारतीय काव्य संध्या का आयोजन किया गया है।27 को राम की पैड़ी पर काव्य संध्या का आयोजन होगा।

अब 30 नवम्बर से बिना सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई

अयोध्या। अब बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के वाहन नहीं चल सकेंगे। इनपर 30 नवम्बर के बाद कार्रवाई शुरू होगी। पता चला है कि 30 नवंबर के बाद आरटीओ दल अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करेगा। एआरटीओ ने ऐसे वाहन स्वामियों से अपील कि है कि जिनके वाहन में पंजीयन के अनुसार समयावधि समाप्त हो चुकी है अथवा समाप्त होने वाली है अपने वाहनों में हाई सिक्योरिटी प्लेट तत्काल लगवा लें जिससे वे इस संबंध में होने वाली कठिनाई तथा प्रवर्तन कार्रवाई से बच सकें।

केएम सुगर मिल के पेराई सत्र का डीएम व एसएसपी ने किया शुभारंभ

अयोध्या। जिले के मसौधा स्थित केएम शुगर मिल के वर्तमान गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ बुधवार को जिलाधिका व कप्तान ने फीता काटकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। के. एम. शुगर मिल मसौधा गन्ने की पेराई सत्र का शुभारंभ धार्मिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करने पहुंचे जनपद अयोध्या के जिला अधिकारी नीतीश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि किसान भाई आज से अपना गन्ना केएम शुगर मिल ला सकते हैं। उनके भुगतान को लेकर किसी प्रकार की हीला हवाली नहीं की जाएगी। समय रहते मापदंडों के आधार पर उनका भुगतान किया जाएगा। इस मौके पर केएम शुगर मिल के जीएम विवेकानन्द शुक्ला ने किसान भाइयों से आग्रह किया है कि यहां गन्ने की अच्छी प्रजाति लाने वाले किसानों को वरीयता और प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया गन्ने की पेराई सत्र का सीजन मार्च व अप्रैल के लास्ट सीजन तक चलेगी। उन्होंने अनुरोध किया कि किसान भाई बिना पर्ची लिये गन्ना न काटे। कहा कि शीतकालीन मौसम को देखते हुए किसान भाइयों के ट्राली में अच्छी क्वालिटी के रिफ्लेक्टर व फॉगरलाइट लगाए जाएंगे जिससे क...