संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर मनरेगा कार्मिक रोजगार सेवक आंदोलित

चित्र
शीतला प्रसाद पांडेय/रवींद्र पांडेय   अयोध्या। उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक कल्याण एसोसिएशन के प्रांतीय परामर्श पर आज पूरा बाजार के कर्मचारियों ने पोस्टकार्ड लिखकर अपनी पीड़ा सुनायी।  ग्राम रोजगार सेवक संघ के महासचिव अमरदीप गौड़ का कहना है कि उनकी मांग पर अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे वे अहिंसावादी आंदोलन के साथ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं।  पूरा के अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि अगर 9 मई तक उनकी मांग नहीं मानी गई तो जिला व  प्रदेश स्तर पर आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में आज पूरा में हुए आंदोलन का नेतृत्व ब्लाक अध्यक्ष अनूप सिंह, महेश चौधरी व लोकेश आनंद पांडेय ने किया। कार्यक्रम में पूरा ब्लाक के ज्यादातर रोजगार सेवकों ने भाग लिया।

हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में 94.33 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया,माधव सर्वोदय में लड़कियो का दबदबा

चित्र
रानीबाजार अयोध्या । जिले के रानीबाजार अमौना स्थित माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड परीक्षा  का परिणाम सराहनीय रहा। बृहस्पतिवार शाम को जारी  हाईस्कूल व  इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के नतीजो में विधार्थियो ने उत्कृष्ट  प्रदर्शन किया जिससे विद्यालय और जिले का का नाम रोशन  हुआ| हाईस्कूल वर्ग में प्रियांशी  यादव ने 94 .33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया |  इसके अतिरिक्त सृष्टि यादव  ने 93.17प्रतिशत, आदेश श्रीवास्तव ने92.5 प्रतिशत, आस्था पाण्डेय 92 प्रतिशत और सहस यादव ने भी 91.3 प्रतिशत,मनीषा 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इंटरमीडिएट वर्ग में आर्य पाण्डेय ने 87.8 प्रतिशत,काजल ने 84 प्रतिशत,कुमकुम   ने  83.8 प्रतिशत,आकांक्षा मौर्या ने 82.4 प्रतिशत, जैनब ने 82 प्रतिशत, अंशु ने  82 प्रतिशत, खुशी ने 81प्रतिशतके मीनाक्षी ने 81प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतर परदर्शन किया। इनकी सफलता को लेकर स्कूल व परिवार में जश्न का माहौल है। शिक्षको  ने इसे  अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया है। बेट...

ग्रामप्रधानों ने सौंपा ज्ञापन,शीघ्र चुनाव या कार्यकाल बढ़ाने की मांग

चित्र
रवींद्र पांडेय पूरा,अयोध्या ।पूरा विकासखंड के प्रधानों ने आज अखिल भारतीय प्रधान संगठन के वैनर तले ग्राम प्रधानों से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा।ग्रामप्रधानों कहना है कि हम लोगों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है ऐसे में तत्काल ग्राम प्रधान का चुनाव कराया जाय।यदि चुनाव संभव न हो तो ग्रामप्रधानों का कार्यकाल आगे के लिए बढ़ा दिया जाय। आज ब्लाक मुख्यालय पर जुटे विकासखंड की ग्रामपंचायतों के चार दर्जन से अधिक ग्रामप्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि शुरुआती दौर में कोरोना के चलते दो साल हम लोगों का वैसे निकल गया। कोरोना काल में हम लोगों ने बाहर से आने वाले लोगो की मदद की तथा उनके खान पान की ही व्यवस्था में लगे रहे। प्रधानों की मांग है कि या तो तत्काल चुनाव कराया जाय या कार्यकाल बढ़ा दिया जाय। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के वैनर तले जुटे ग्रामप्रधानों का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी ने लिया तथा उन्होंने ग्रामप्रधानों को आश्वस्त किया कि आपकी मांग को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाएंगे।अखिलभारतीय प्रधान संगठन ...

तेज धूप में मजदूरों से न लें काम :श्रमायुक्त

अयोध्या | जिले में हो रही तेज धूप  व लू के थपेड़ो से आम  जन का घर से बहार निकलना मुश्किल  हो गया है | ऐसे में श्रम विभाग ने  सलाह  दी है कि तेज धूप में श्रमिकों से काम  न लें[    अयोध्या के सहायक श्रमायुक्त नीरज  चौधरी ने बताया कि तेज धुप में श्रमिकों से काम  न लेने के लिए निर्माण एजेंसी, औद्योगिक इकाइयों के संचालकों,ईंट भट्ठा निर्माता संघ  को सख्त निर्देश दिये गए हैं|

खेल को खेल की ही भावना से खेलना चाहिए- करुणाकर पांडेय

चित्र
शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। डॉ. भीमराव बॅम इंटरनेशनल स्टेडियम दाभा सेमर में क्षेत्रीय नामांकित प्रतियोगिता और टेनिस प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व संचालक जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडे ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता और टेनिस प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। अपने अध्ययन में कहा गया है कि प्रधान मंत्री जी खेलों के प्रति संकल्प संकल्पबद्धता देश के नौनिहालों के प्रति सच्चे और अच्छे खेलो में भारत के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं और टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। कहा कि खेलेगी,रेगी बच्चे..तब तो मजबूत राष्ट्र निर्माण भारत के प्रधानमंत्री जी की महान सोच पर फलीभूत हो रहा है। मुख्य अतिथि ने समारोह समिति का अभिनंदन करते हुए सदस्यता ग्रहण की।

आडीटर पद पर चयनित हुए अभिषेक,गांव व परिवार में खुशी/सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति ने किया सम्मानित

चित्र
पूराबाजार-अयोध्या।पूरा के जोगापुर नारा निवासी अभिषेक सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह ने रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर पद पर चयनित होकर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी व घर पहुंच सम्मानित किया। सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति अयोध्या अध्यक्ष भगवान बक्श सिंह ने समिति के पदाधिकारियों के साथ मौके पर जोगापुर पहुंचकर अभिषेक को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अभिषेक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने बड़े पिता व वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंह व राजेंद्र सिंह को दिया तथा उन्हें अपना आदर्श बताया। अभिषेक के पिता अनिल सिंह प्राइवेट सर्विस करते हैं। माता साधना सिंह घरेलू महिला हैं। इस मौके पर लाल साहब सिंह, रणधीर सिंह लल्ला, समिति कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, रवी सिंह, प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह प्रधानाचार्य आदि लोग मौजूद रहे। लोगों ने अभिषेक के उज्जवल भविष्य की कामना की।अभिषेक की इस सफलता पर गांव व परिवार में खुशी का माहौल है।

पीसीएस में चयनित तीन ब्राह्मण अधिकारी हुए सम्मानित, चाणक्य परिषद ने अंग वस्त्र एवं भगवान परशुराम का चित्र देकर किया सम्मानित

अयोध्या। हरि विष्णु के छठवे अवतार भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट द्वारा धूम धाम से मनाया गया। साकेत पुरी के अन्नत शिखर गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जिले के तीन नवनियुक्त ब्राह्मण समाज के पीसीएस अधिकारी बने अंतिम तिवारी हर्ष तिवारी अंकित तिवारी को अंग वस्त्र एवं भगवान परशुराम का चित्र देकर सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कृपा निधान तिवारी ने इस मौके पर अपना विचार भी प्रकट किया। इस अवसर पर जिले के तीन नवनियुक्त ब्राह्मण समाज के पीसीएस अधिकारी बने अंतिम तिवारी हर्ष तिवारी अंकित तिवारी को अंग वस्त्र एवं भगवान परशुराम का चित्र देकर सम्मानित किया गया। अपनी पूर्व से चली आ रही पांचो मांगो जिसमें सवर्ण आयोग का गठन, समान नागरिक संहिता कानून लागू करना, आरक्षण आर्थिक आधार पर योग्यता आधारित पदों को छोड़कर,भगवान परशुराम के प्रक्टोत्सव पर देश भर मे राष्ट्रीय और एकदिवसीय अवकाश घोषित करना, रामलला के अयोध्या धाम में बने मंदिर परिसर में भगवान परशुराम का भव्य मंदिर...

डॉ अंबेडकर ने समाज को नई दिशा दिया: महापौर गिरीश पति त्रिपाठी

चित्र
vXsEgRlhl2gsiRB2ZT5eCq-nGRCXoZ4nfn0DTzjaOIhOD2ZQOwEAg6nhMHFD6Nrn2xNNIGqbagwdwL8BoEtkTnCA0dMFx7qNc6R9HWuZA9-iercqx8Q5qMKXP8dcataj99Iht1qIX09viIgOUg0khkiK3CW3mlqMkcGXJXoOhDiOaO9uISfMYXP7sZlSrB0rg/s2560/20260418_103946.jpg" style="display: block; padding: 1em 0; text-align: center; "> पूराबाजार-अयोध्या। संविधान के रचयिता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में विकास खंड पूराबाजार के प्रांगण में भाजपा द्वारा समारोह का आयोजन किया गया समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने संविधान की रचना कर देश व समाज को नई दिशा दिया उन्होंने डॉ अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारसे प्रकाश डालते हए देश की प्रगति में उनके योगदान को सराहा विशिष्ट अतिथि प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष व महानगर महामंत्री शिवेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश और प्रदेश की सरकार डॉ अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है जिससे समाज को नई दिशा दी जा सके उन्होंने महिला आरक्षण बिल लाये जाने पर माननीय प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे समाज में ए...

भगवान भाव के भूखे: पंडित हरिशंकर* *पलिया रिसाली में भंडारे के साथ हुआ कथा का समापन*

चित्र
शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या। ग्राम पंचायत पलिया रिसाली में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर कथा व्यास पंडित हरिशंकर जी महराज ने कहा कि भगवान भाव के भूखे होते है धन के नहीं, श्रद्धा से अर्पित किया गया फूल भी परमात्मा सहर्ष स्वीकार कर लेते है। कथा व्यास कहते है कि भजन हमेशा भाव से ही करना चाहिए भाव से किया गया भजन ही सार्थक होता है। कहा कि कथा आत्मज्ञान के लिए है उपदेश के लिए नहीं। कथा ब्यास ने कहा कि जीवन जीने की आदर्शमय शैली जहां प्रत्येक क्षण त्याग, समर्पण और करुणा के भाव जन्म लेते हैं जहां शत्रु के प्रति दया हो और सभी में ईश्वर का रूप नजर आने लगे वही धर्म है। कथा व्यास ने सुदामा चरित्र की कथा सुनाते हुए कहा कि सुदामा प्रकांड विद्वान थे, ज्ञानी थे, उनके ज्ञान का विनिमय धन अर्जन के लिए नहीं है उनका ज्ञान भगवान के प्रसंता के लिए है। सुदामा चरित्र की कथा हमें निष्काम भक्ति सिखाती है। इससे पहले डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान दुर्गेंद्र प्रताप सिंह डब्बल और गजेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से व्यास पीठ की आरती करके कथा का शुभारंभ कराया। समापन अवसर पर मुख...

भरतकुंड पर्यटन कॉन्क्लेव का दूसरा दिन: भक्ति, साहित्य और प्रकृति का अद्भुत संगम

चित्र
अयोध्या।भरतकुंड की पावन धरती पर पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय पर्यटन कॉन्क्लेव का दूसरा दिन विविध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों के साथ अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रातःकाल भरतकुंड घाट के किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही पर्यटन गोष्ठी, नारी सशक्तिकरण गोष्ठी एवं पर्यटन यात्रा का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य कवि सम्मेलन रहा, जिसने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कवि सम्मेलन के आयोजक एवं अवध क्षेत्र के वरिष्ठ गीतकार अम्बरीष चन्द्र पाण्डेय ने अपना चर्चित गीत "भरत भैया त्याग आपका भारी" प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया। अवध कोकिला अर्चना द्विवेदी ने भरत जी पर आधारित अपने मधुर छंदों से वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया। वरिष्ठ कवि विश्व विजय नाथ पांडे ने भगवान राम का अभिनंदन गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय ऊंचाइयों तक पहुंचाया, जबकि रामसूरत तिवारी ने ...

धर्मनगरी में श्रद्धालुओं का पानी खरीदकर पीना सामाजिक अपराध :महापौर

चित्र
शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। धार्मिक नगरी में श्रद्धालुओं का पानी खरीद कर पीना सामाजिक अपराध है। यह बात प्रेस से मिलिए' कार्यक्रम में बोले महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी का मानना है कि धार्मिक नगरी में श्रद्धालुओं का पानी खरीद कर पीना सामाजिक अपराध है। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम अयोध्या लगातार इस दिशा में काम कर रहा है कि किसी भी श्रद्धालुओं को यहां आने पर खरीद कर एक बूंद भी पानी न पीना पड़े। *अयोध्या के हर घर तक सरयू जल पहुंचाने की योजना* महापौर ने बताया कि जल्द ही अयोध्या के प्रत्येक घर तक सरयू नदी के पवित्र जल की सप्लाई पेयजल के रूप में सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि महानगर के छह वार्डों में 24 घंटे तीसरे साल तक पानी पहुंचाने की योजना अमल में लाई जा रही है। वह प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। महापौर ने कहा कि 90 से अधिक वाटर कूलर एवं वाटर क्याक्स के अलावा सैकड़ों इंडिया मार्का टू हैंडपंप स्थापित किए गए हैं। घर-घर वॉटर सप्लाई की व्यवस्था की जा रही है। *500 लोगों के रात्रि विश्राम की दी गयी है सुविधा* ...

जलभराव की समस्या से मंदिर मार्ग अवरुद्ध,नाला बनाने की मांग

चित्र
गंगाधर सिंह/गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगवा कल्याणपुर स्थित श्री सम्मय माता मंदिर के पास जल भराव हो जाने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां तत्काल जल भराव से निजात दिलाया जाय। गौरतलब है कि सम्मय माता मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध सिद्धपीठ के रूप में जाना जाता है।यहां पर रोज सैकड़ों लोग आते हैं।यह संख्या मंगलवार को बढ़ जाती है। यह जलजमाव बहुत दिनों से बना है जिससे श्रद्धालुओं का यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। सममय माता मंदिर के कोषाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया क ि इस मंदिर के पास बीते 6 माह से जल भराव बना हुआ है। यहां गांव के लोगों के शौचालय व नाबदान का पानी खुली तरह से बह रहा है जिससे ग्रामीणों व स्थानीय निवासियों को भी दिक्कत हो रही है। शिकायत संबंधित खंड विकास अधिकारी व संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से की गई जिन्होंने मौका मुआयना तो किया लेकिन कोई हल अभी तक नहीं निकल सका। ग्रामीणों का कहना है कि अगर लोगों के घरों के सामने सोखता बना दिया जाए तो जल भराव से मुक्ति मिल सकती है लेकिन न तो खंड...

लल्लू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन

चित्र
पूराबाजार।अयोध्या।विकासखंड पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम रसूलाबाद में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने विधि विधान से मंत्रोंचार के बीच आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि है कि गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है इसी संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से गांवों मे तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं जिससे गांव के विकास का सपना साकार हो रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप गांवों का विकास ग्राम पंचायत के माध्यम से कराया जा रहा है और गांव को शहर जैसी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों को शुरुआती शिक्षा की व्यवस्था है, इसलिए ग्रामीण स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों का विशेष महत्व है। लल्लू सिंह ने कहा की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के संकल्प को पूरा करने के लिए देश वह प्रदेश की सरकार ने गांवों में गरीब, असहाय की बेटियों को गर्भ से लेकर शादी तक सरकार व्यवस्था दे रही है, अब गरीबों ...

भरतकुंड पर्यटन कॉन्क्लेव में दिखा भक्ति, संस्कृति और उत्सव का अद्भुत संगम

चित्र
शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या। भगवान श्रीराम के अनुज भरत जी की तपोभूमि भरतकुंड में दो दिवसीय भरतकुंड पर्यटन कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम एवं महात्मा भरत जी का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सतुवा संक्रांति के पावन पर्व पर पारंपरिक सतुवा भोज का आयोजन कर लोक परंपराओं को जीवंत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। इसके उपरांत पूनम वर्मा द्वारा मनमोहक लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं लोक कलाकार प्रकृति यादव ने बधाई और भगवान जन्म से संबंधित गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पूरा आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का अद्भुत उदाहरण बना। दिन भर हवन पूजन के साथ भंडारा भी चला रहा और श्रद्धालु भोजन प्रसाद लेते रहे। इस अवसर पर जनपद की अनेक विभूतियों को श्री भरत सेवा शिरोमणि सम्मान प्रदान किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम...

सगी बहनें बनी अधिकारी,गांव में खुशी का माहौल 💐सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति ने किया सम्मानित

चित्र
शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या। ग्राम सरायराशी निवासी सगी बहने शिफाली सिंह व शिवांगी सिंह पुत्री भानु प्रताप सिंह ने अधिकारी बन गांव व जिले का मान बढ़ाया। एक इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरीटेंडेंट तो दूसरी रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर पद पर चयनित हुई है।घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति ने भी घर पहुंच बधाई दी व दोनों को सम्मानित किया। शिफाली सिंह एवं शिवांगी सिंह के पिता भानु प्रताप सिंह साधारण किसान है तथा मां बिंदु सिंह घरेलू महिला है। दोनों बहनों ने चयनित होने का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि सुविधाओं के अभाव में भी हमें पढ़ाई के लिए प्रत्येक सुविधाएं देते रहे।शिफाली सिंह व शिवांगी सिंह के चयनित होने पर *सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति के अध्यक्ष भगवान बक्श सिंह* ने शिवांगी व शिफाली के पैतृक आवास सरायराशी में सहयोगियों के साथ पहुंचकर स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उन्होंने माता बिंदु सिंह व पिता भानु प्रताप सिंह को भी सम्मानित किया। इस अवसर पूर्व प्रधानाचार्य शीतला प्रसाद सिंह, जय सि...

आकांक्षा बनी इनकम टैक्स अफसर,विकासशील इंसान पार्टी ने किया स्वागत

चित्र
अयोध्या। बीकापुर निवासी हनुमान निषाद की बेटी आकांक्षा निषाद ने एसएससी परीक्षा पास कर के इनकम टैक्स अफसर पद पर चयनित हुई।आकांक्षा के इस सफलता पर विकासशील इंसान पार्टी ने घर पहुंच भव्य स्वागत किया। इस मौके पाए विकासशील इंसान पार्टी के जशपाल निषाद ने कहा कि आकांक्षा की यह उपलब्धि समाज,क्षेत्र और आने वाली पीढी के लिए प्रेरणा स्रोत है।उन्होंने आकांक्षा की इस उपलब्धि के लिए उनके माता पिता की भी सराहना की व बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रमुख रोओ से राम दुलारे निषाद,निषाद समाज अध्यक्ष श्रीनाथ निषाद,आशाराम निषाद एडवोकेट, कृष्णचन्द्र निषाद,संजय कुमार निषाद फौजी,अनिल निषाद,आकाश निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।अयोध्या। बीकापुर निवासी हनुमान निषाद की बेटी आकांक्षा निषाद ने एसएससी परीक्षा पास कर के इनकम टैक्स अफसर पद पर चयनित हुई।आकांक्षा के इस सफलता पर विकासशील इंसान पार्टी ने घर पहुंच भव्य स्वागत किया। इस मौके पाए विकासशील इंसान पार्टी के जशपाल निषाद ने कहा कि आकांक्षा की यह उपलब्धि समाज,क्षेत्र और आने वाली पीढी के लिए प्रेरणा स्रोत है।उन्होंने आकांक्षा की इस उपलब्धि के लिए उनके माता पिता की भी सरा...

अंकवारा में गांव बस्ती चलो अभियान का शुभारंभ

चित्र
जितेंद्र वर्मा/हनुमतनगर-अयोध्या। जिले के पूरा विकास क्षेत्रान्तर्गत अंकवारा गांव में आज बीजेपी के ग्राम बस्ती चलो अभियान का शुभारंभ हुआ। 6 दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन आज जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल की अध्यक्षता व ग्राम प्रधान राजेश मौर्य की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल ने ग्रामीणों को स्वच्छता का पढ़ाया। अंकवारा के डॉ आम्बेकर पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणो ने गांव की गलियों में झाड़ू लगाया। यह अभियान 12 अप्रैल तक चलेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल,राजेश मौर्य प्रधान अंकवारा, अवध कुमार, राम यज्ञ कोरी, शिव सहाय, कैलाश पेंटर,अनु दुबे,हरिओम, रोहित चौरसिया आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

वाल्मीकि रामायण कथा व ध्यान योग शिविर शुरू ग्रामीणों व महिलाओं ने निकाला कलश यात्रा

चित्र
पूराबाजार/हनुमतनगर/रवींद्र पांडेय/जितेंद्र वर्मा। अयोध्या के विल्हरघाट हनुमानगढ़ी के सामने 7 दिवसीय बाल्मीकि रामायण कथा एव ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया है।आज कलश यात्रा निकाली गई जिसका जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। कथा आयोजक राजकुमार वर्मा के अनुसार दिनाक 6 अप्रैल, दिन सोमवार से 12 अप्रैल दिन रविवार तक विशाल वाल्मीकि रामायण कथा एवं ध्यान द्योग शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें आचार्यों द्वारा वाल्मीकि रामायण एक अन्य वैदिक राज्यों पर आधारित प्रवचन होगा । आज कलश यात्रा में प्रमुख रूप आयोजक राजकुमार वर्मा, सीता शरण सिंह, संजय सिंह, राजेश सिंह, राजाराम सिंह, संजय, शेर बहादुर विश्वकर्मा, रणविजय सिंह, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, विकास वर्मा, अमर प्रताप वर्मा, शशि प्रताप वर्मा, वीर सेन मौर्य, अमन पटेल, अविनाश वर्मा, रमेश वर्मा, अनुपम वर्मा, रतन वर्मा, विशाल वर्मा, राहुल वर्मा, बृजेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। प्रतिदिन कथा का वाचन श्यामरथवर्णी करेंगे।

शबरी का चरित्र हमें रचनात्मक ऊर्जा देता है - अर्जुन मुंडा -दिल्ली के इंदिरा गांधी कला केंद्र में हो रहे अयोध्या पर्व में शामिल हुए विद्वंजन

चित्र
शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या। शबरी का चरित्र हमें रचनात्मक ऊर्जा देता है, 21 वीं सदी हो रहा है भारत का उदय उलझा रही है दुनिया उक्त विचार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने श्री अयोध्या न्यास द्वारा आयोजित नई दिल्ली के राष्ट्रीय कला केंद्र में तीन दिवसीय अयोध्या पर्व के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में शबरी राम के विमर्श पर व्यक्त किया। श्री मुंडा ने कहा की शबरी का चरित्र हम सभी के लिए अनुकरणीय है। वरिष्ठ साहित्यकार दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि अयोध्या पर तीन पुस्तकों का लोकार्पण हो चुका है, शबरी का आदर्श चरित्र भगवान राम की नवधा भक्ति को प्रदर्शित करती है। दो गुरु प्रसाद पासवान ने कहा कि अध्यापक समाज में चेतना और जागरूकता पैदा कर रहा है समानता का भाव शबरी और राम के आदर्श में समाहित है। आईएएस, कानून और न्याय मंत्रालय के डॉ राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि राम का आदर्श चरित्र हमें समानता की सीख देता है, डॉ राजेश पासवान ने शबरी के राम के आदर्श चरित्र पर विस्तार से व्याख्यान दिया। संस्कृत के विधान दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉक्टर कौशल पवा...