सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल, रोडवेज पर कैम्प लगा यात्रियों को शर्बत पिला बुझाई प्यास
डॉ शकील रोडवेज अयोध्या । भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप में सेवा ट्रस्ट ने आज अयोध्या रोडवेज पर कैंप लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाकर सराहनीय पहल की। ट्रस्ट के इस सेवा भाव की राहगीरों यात्रियों ने सराहना की। सोशल एंपावरमेंट एंड वेलफेयर एलाइंस (सेवा ) ट्रस्ट ने आज सेवा भाव का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए रोडवेज स्टेशन पर कैंप लगाकर राहगीरों व यात्रियों को शरबत पिलाया। सेवा ट्रस्ट के फाउंडर और सचिव एडवोकेट जावेद इलाही की देखरेख में इस पुनीत कार्य को संपन्न किया गया। इस पुनीत कार्य में ट्रस्ट के सदस्य हमजा कमल, मोहम्मद ओवैस, अजीब कमाल और मोहम्मद शाद ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सेवा ट्रस्ट केवल एक सीमित कार्य ही नहीं करता है बल्कि मानवता के हर मैदान पर अपनी सेवाएं पहुंचाने के लिए संकल्पित है। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो या किसी गरीब और जरूरतमंद की सहायता करना, संस्था समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कृतसंकल्पित है । उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी जनहित के ऐसे सभी कार्यों को स...