संदेश

मई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"कमला केशव स्मृति उपवन"का हुआ शिलान्यास

चित्र
सूर्य कुमार मिश्र / रानी बाजार अयोध्या । विकासखंड मसौधा की ग्रामपंचायत उसरू अमौना मजरे खोजनपुर में कमला केशव स्मृति उपवन"का  शिलान्यास भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। शिलान्यास मुख्य अतिथि विजय कुमार उपाध्याय ने किया।इस मौके पर  हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका मन मोहा। मुख्य अतिथि विजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि आज प्रकृति व हरियाली को बचाने की आवश्यकताहै। यह उपवन प्रकृति प्रेम,सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति समर्पब का सुंदर उदाहरण है। उपवन संरक्षक कमला पांडेय व वीरभद्र पांडेय ने बताया कि प्रकृति संरक्षण के लिए नीम,पीपल व बरगद के पेड़ लगाए गए हैं।"कमला केशव स्मृति उपवन" गांव के विकास,हरियाली व स्वच्छ वातावरण के प्रति सकारात्मक कदम है जो गांव वालों को प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देगा। इस मौके पर राम सजीवन दुबे एडवोकेट, कपिलदेव दुबे,सत्यप्रकाश दुबे,लोकेश दुबे,राजेश कुमार यादव,गोकुल तिवारी,राजेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर अयोध्या में रही भंडारों की धूम

चित्र
  अयोध्या । ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर अयोध्या जिलेे मेंं बह गाँव से लेकर शहर तक भंडारों की  धूम रही। सुबह से शुरू भंडारा देेेर रात  तक चला  जैसे जैसे सूर्य की तपिश बढ़़ रही थी वेसे वैसे भंडारों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही थी। थाना पूराकलंदर के पाना का पुरवा मोड़ पर सुंदर कांड पाठ के साथ भंडार शुरू हुआ जहां राहगीरों को छोला,चावल और हलुआ बांटा गया।बजरंग बली के नारे के साथ लोगों ने खूब हलुआ का स्वाद चखा। मुख्य आयोजक सुरेंद्र वर्मा व गुरुदीन साहू के नेतृत्व में चल रहे भंडारे में राजीव साहू,विजय साहू,गोलू यादव,रामनाथ चौरसिया,पहलवान साहू,धनजीत सिंह, जयप्रकाश वर्मा,महेश साहू,मिश्री साहू,अखिलेश,विवेक,अनिल यादव,सौरभ साहू,आर्यन,अभिषेक गुप्ता,गणेश साहू,गुड्डू साहू आदि लोगों  ने सहयोग किया। हमारे हनुमतनगर प्रतिनिधि के अनुसार बाजार के पश्चिमी छोर पर स्थित गैस एजेंसी के सामने अमरनाथ वर्मा के नेतृत्व में बड़े मंगलवार पर भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें छोला पूड़ी व शरबत बांटा गया।भंडारे में सहयोग अंकित भाई, अभिषेक  वर्मा,अर्जुन वर्मा,वीरेंद्र वर्मा,अनुराग वर्मा,सूरज...

अयोध्या के अंकवारा में ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगल पर आयोजित हुआ भंडारा

चित्र
  हनुमतनगरअयोध्या। जिले के हनुमत नगर स्थित अंकवारा मजरे डिहवा गांव के पास ज्येष्ठ के दुसरे मंगलवार पर भव्य भंडारे व प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने हनुमान जी का प्रसाद ग्रहण किया। अंकवारा मजरे गजराज का पूर्व निवासी फूलचंद्र मौर्य के नेतृत्व में आयोजित भंडारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हनुमान के भक्तों को चावल छोला वितरण किया गया।फूलचंद्र के नेतृत्व में आयोजित भंडारे में सहयोग रवि मौर्य,अमन मौर्य,पतिराजी मौर्य,सताई मौर्य,राजू मौर्य,विकास,दिलीप मौर्य,अरविंद मौर्य,राजेश मौर्य(प्रधान प्रतिनिधि),रोशनलाल व मौर्य परिवार ने किया।

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत

अयोध्या । थाना पूराकलंदर के अबनपुर सरोहा मजरे बरइन का पुरवा में उस समय घर की खुशी मातम में बदल गयी जब सब्जी लेने गए दुल्हन के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। बरइन का पुरवा निवासी सुजीत कुमार पुत्र हुबलाल के बहन की आज शाम बारात आना था।सुजीत सुबह एक बाइक पर सवार होकर सब्जी खरीदने बीकापुर मंडी गया था। बताते है कि लौटते समय बीकापुर स्थित पिपरी पुल के पास पीछे से किसी बाइक ने ठोकर मार दिया और आगे से आ रही ट्राली की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में सुजीत घायल हो गया। बाइक सुजीत के मामा का लड़का चला रहा था। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में सुजीत की मौत हो गयी।

अयोध्या के एक दर्जन पत्रकारों को लखनऊ में मिला महर्षि नारद सम्मान,नारद जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पूरे देश के सैकड़ों पत्रकार सम्मानित

चित्र
(शीतला प्रसाद पांडेय एन्ड  सच 24 इंडिया टीम) लखनऊ । देवर्षि नारद जयंती पर राजधानी लखनऊ में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में देशभर से आये पत्रकारों का सम्मान प्रशस्तिपत्र व माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर जुटे पत्रकारों ने पत्रकार हितों की रक्षा व सुरक्षा की मांग की। समारोह में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की प्रांतीय इकाई के पदाधिकारियों का शपथग्रहण भी हुआ तथा पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये देवर्षि नारद सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर एक संगोष्ठी "पत्रकारिता तब और अब" विषय पर आयोजित की गयी।गोष्ठी का संचालन  राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय ने किया।  गोष्ठी को संबोधित करते हुए महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र ने कहा कि तब और अब की पत्रकारिता में काफी फर्क है।कापी कलम से लेकर अब नए युग की डिजिटल पत्रकारिता तक का उन्होंने जिक्र किया तथा कहा कि पहले की पत्रकारिता की अपेक्षा अब की पत्रकारिता में जोखिम ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों का उत्पीड़न कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पत्रकारों की स...