बैंक कर्मियों की एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल
अयोध्या। ग्रामीण बैंक कर्मियों ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की। ग्रामीण बैंको के सबसे बड़े संगठन आल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर की गई आहूत। हड़ताल में संगठन के ऑफिसर्स/ एम्प्लॉई/ सेवा निव्रित कर्मी रहे शामिल।जिसमें क्षेत्रीय कार्यालय फैज़ाबाद व अम्बेडकर नगर सहित 92 शाखाएँ पूर्णतः बंद रही।जनपद में एक दिवसीय हड़ताल के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय एक गेट मीटिंग की गई। सभा के द्वारा वक्ताओं ने सरकार की निजीकरण से संबंधित नीति का पूर्ण विरोध किया। ग्रामीण बैंको के साथ सौतेला व्यवहार, वेतन व अन्य भत्तों में समानता करने, नई भर्ती को शुरू करने, सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई तिथि तक सभी को पेंशन, सालों से काम कर रहे दैनिक वेतन भोगी का नियमतिकरण करना, न्यूनतम मजदूरी का भुगतान, अनुकम्पा भर्ती, ग्रेच्युटी कम्प्यूटर सहित लंबित मामलों का समाधान एवं कोविड19 के शिकार स्टाफ की प्रतिपूर्ति की जाए।