अयोध्या।कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में बीकापुर बार एसोसिएशन के नवनियुक्त कार्यकारिण अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आयोजित सम्मान समारोह में बीकापुर बार एसोसिएशन के नव युक्त कार्यकारिणी अध्यक्ष मैनुद्दीन,महामंत्री श्याम नारायण पांडे,मंत्री सुरेंद्र पांडे व सभी कार्यकारिणी सदस्यों व पूर्व अध्यक्ष श्याम मनोहर पांडे को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आप सभी सम्मानित जनों को सम्मानित कर मैं अपने को मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जहां भी आप आवाज देंगे कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी होगी। इस मौके पर जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पीसीसी सदस्य अशोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बीकापुर राजकुमार सिंह, महिला जिला अध्यक्ष उमा सिंह,कोषाध्यक्ष अब्दुल हकीम, बलवीर सिंह कोरी,अमरजीत रावत,आशुतोष सिं, प्रदीप निषाद, मोहम्मद सलीम व कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।