जो भगवान से प्रेम करता है उसे नही होती कोई कमी:अनुष्का पाठक
कथा के अंतिम दिन उमड़ी कथा प्रेमियों की भीड़ आज मंगल को भंडारे के साथ होगा समापन शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या ।अयोध्या के मोहतसिम पुर मजरे मिर्जापुर में चल रही श्रीमद्भगवतकथा के अंतिम दिन अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका व प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से संम्मानित अनुष्का पाठक ने कृष्ण व सुदामा की गहरी मित्रता की कथा कहा। उन्होंने कहा कि जो भगवान से प्रेम करता है उसके पास कभी किसी बस्तु की कमी नहीं होती। सुदामा अत्यंत गरीब थे भगवान की कृपा से दो लोकों के मालिक बन गए। इस मौके पर पधारे अनेक गणमान्य व्यक्तियों व नेताओं का रामनामी गमछा देकर सम्मानित किया गया।सोमवार को कथा का अंतिम दिन होने के कारण श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।आज मंगलवार को हवन व भंडारा है। इस मौके पर कथा का रसास्वादन करने पहुंचे पूर्व जिलापंचायत कार्यवाहक अध्यक्ष करुणाकर पांडेय, भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, अमल गुप्ता,पूर्व मंत्री तेजनारायन पांडेय,मसौधा ब्लाक प्रमुख राघवेंद्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ भजपा नेता योगेंद्र वर्मा,भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अमरनाथ वर्मा,बच्चूलाल इंटर कालेज के स...