संदेश

जून, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सरकार जनता के द्वार योजना के तहत सराय चैमल में आयोजित हुआ चौपाल

शीतला प्रसाद पाण्डेय अयोध्या। ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह द्वारा आज विकासखंड पूरा के ग्राम पंचायत सराय चैमल में "सरकार जनता के द्वार" योजना के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया। ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बताया कि चौपाल के माध्यम से सरकार और जनता के बीच की दूरी को कम कर पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत किया जा रहा है।आज यहां आयोजित चौपाल में ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के साथ विकासखंड पूराबाजार के खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी कोमल मिश्रा, अकाउंटेंट अमरेश कुमार, राजाराम वर्मा, सप्लाई इंस्पेक्टर संजय चौधरी,ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण स्वप्निल सिंह,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार,पंचायत सहायक सुष्मिता पांडेय,नेहा गुप्ता,सुनील वर्मा, खुशबू वर्मा, बीडीसी गुड़िया,कोटेदार सहित तमाम पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर चौपाल में प्रमुख रूप से लक्ष्मी शंकर पांडे ने जहां खड़ंजा कार्य के लिए अपनी शिकायत दर्ज कराई वहीं ग...

तालाब की खुदाई का विरोध

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के महावा मजरे श्रीकृष्ण का पुरवा के ग्रामीणों ने अयोध्या रिंग रोड निर्माण के लिए जिस सार्वजनिक तालाब की जमीन से मिट्टी खुदाई की जा रही थी वहां पर बहुत बड़ा भंडारा किया ।इस भंडारे में गांव व आस पास के लोगों समेत अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद भी शामिल हुए। अवधेश प्रसाद ने साफ कहा कि यह धार्मिक स्थल है।इसकी खुदाई नाजायज है। यहां जुटे ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन से मिट्टी खुदाई की जा रही है गांव से निकलने का वही एकमात्र रास्ता है साथ-साथ यहां पर दो-दो धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ वर्ष में एक बार यहां पर मेला लगता है इतने महत्व के तालाब की खुदाई से बिखरे ग्रामीणों ने आज इस तालाब पर बहुत बड़ा भंडारा किया तथा धार्मिक स्थल पर महिलाओं ने पूरी हलवा चढ़ाया तथा सामूहिक झंडी व जल चढ़ाकर तालाब की खुदाई का विरोध किया ।इस मौके पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद को भी आमंत्रित किया गया था। अवधेश ने कहा कि यह तालाब सार्वजनिक महत्व का है यहां पर वर्ष में एक बार मेला लगता है उन्होंने यहां पर ग्रामीणों से बारात घर बनवा बनाने का वादा किया तथा कहा कि प्रशासन को...

ज्येष्ठ के पांचवे मंगलवार पर भंडारा सम्पन्न

गंगाधर सिंह/मसौधा-अयोध्या। थाना पूराकलंदर क्षेत्र डाभासेमर कर्पूरी ठाकुर वार्ड में बीते जेष्ठ के पांचवे मंगलवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बालाजी महाराज की अनुकम्पा से बड़े ही धूम धाम के साथ भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आने वाले सैकड़ों की संख्या में भक्तगणों को प्रसाद वितरण कराया गया यह भंडारा कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला की देख रेख में सम्पन्न हुआ तथा इनके साथ सहयोग कर्ताओं में विनोद शुक्ला, विनय शुक्ला,रामकृष्ण शुक्ला, मनोज शुक्ला, पवन शुक्ला आदि लोगों का भरपूर सहयोग रहा। इस आसय की जानकारी भजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला द्वारा देते हुए बताया गया कि माह जेष्ठ में पड़ने वाले मंगलवारों को श्रीबालाजी महाराज की अनुकम्पा से हर वर्ष भंडारा कार्यक्रम किया जाता रहा है जो आगे भी चलता रहेगा।

मोहतसिंमपुर में लल्लू सिंह ने किया भण्डारे का शुभारंभ, उमड़े हजारों श्रद्धालु

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। विकास खंड पूराबाजार के मोहतसिमपुर ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं में आस्था और भक्ति छलक रही थी। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और महाबली के उद्घोष से भक्ति की बयार बहने लगी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने भंडारे का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच महाबली हनुमान जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व भोग अर्पण करके किया। आयोजक विजय कुमार पासवान, प्रदीप कुमार पासवान, लल्लूराम पासवान ने अतिथियों का स्वागत भगवा अंग वस्त्र पहनकर किया जिससे पूरा बातावरण भक्तिमय और गरिमामय बन गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि महाबली की कृपा से ही इस तरह के आयोजन हो पाते है। कहा कि भंडारे में प्रसाद अवश्य ग्रहण करना चाहिए। प्रसाद ग्रहण करने से तन और मन दोनों स्वस्थ हो जाता है और मन एकाग्र होकर आस्था में लीन हो जाता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व कार्यवाहक जिला पं...

समाज के दर्पण की तरह होती है पत्रकारों की भूमिका:अनंत राम पांडे

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या की तहसील इकाई सोहावल में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम पांडे एव विशिष्ट अतिथि जिला संरक्षक पृथ्वीराज सिंह,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कल्प पांडे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा व संचालन लीगल एडवाइजर एडवोकेट सुधीर मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ तहसील सभागार में हुए इस गोष्ठी का विषय था राष्ट्रहित में हिंदी पत्रकारिता की भूमिका। बोलते श्री पांडे ने कहा कि पहले हिंदी पत्र उदंड मार्तंड निकाला गया। उसी के सम्मान में हिंदी पत्रकारिता दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है ।हिंदी पत्रकारिता की जडे बहुत मजबूत हैं स्वतंत्रता काल में भी हिंदी पत्रों ने अपनी प्रति निकालकर क्रांतिकारियों में जोश भरने का काम किया। पत्रकारों की भूमिका समाज के दर्पण की तरह है । अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा ने कहा कि समाज हित में हमें अपनी लेखनी चलाना चाहिए जिससे आम जनमानस...