संदेश

2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पत्रकार महासंघ की सोहावल इकाई गठित देवी प्रसाद वर्मा बने अध्यक्ष

सोहावल अयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई की तहसील इकाई सोहावल का चुनाव हनुमानगढ़ी सोहावल पर सर्वसम्मत से संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष सूर्य कुमार मिश्रा तथा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कल्प पांडेय जिला सचिव धर्म प्रकाश पांडेय की उपस्थिति में देवी प्रसाद वर्मा को तहसील अध्यक्ष,प्रदीप कुमार पांडेय संरक्षक राजकरण वर्मा उपाध्यक्ष ,विनोद कुमार दुबे उपाध्यक्ष, शशांक सिंह कोषाध्यक्ष ,अजय कुमार चौबे सचिव लीगल एडवाइजर सुधीर मिश्रा एडवोकेट,शिव शंकर वर्मा संगठन सचिव, संदीप मिश्रा संयुक्त ,सचिव हरिश्चंद्र मौर्य संयुक्त सचिव चुने गए। यह चुनाव जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कल्प पांडेय तथा धर्म प्रकाश पांडेय पर्यवेक्षक की देखरेख में संपन्न हुआ जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा मिश्रा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दिया ।तथा आशा किया कि आप सभी महासंघ परिवार को आगे ले जाने में अपना संपूर्ण योगदान देंगे ।

धूमधाम से मनी लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती

चित्र
जितेंद्र वर्मा/ पुरखेपुर अयोध्या।पूराकलंदर के पुरखेपुर गांव में लोहपुरुष, भारतरत्न व भारत के शिल्पी सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोखूलाल ज्ञानी व संचालन प्रधानसंघ जिला सचिव व मोहत्सिमपुर ग्रामप्रधान अनूप वर्मा वर्मा ने किया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए राम नेवल पटेल, बृजनाथ पटेल मुखिया दादा, केशवराम वर्मा एडवोकेट, धर्मराज पटेल, मायाराम वर्मा, अयोध्या प्रसाद वर्मा, पूर्व प्रधान योगेन्द्र वर्मा, प्रेम वर्मा, राम शिला पटेल, सुशील वर्मा, घनश्याम पटेल, जयकरण वर्मा, दिग्विजय पटेल, राम सागर वर्मा, दिनेश पटेल आदि लोगो ने सरदार बल्लभ भाई के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ नेता नेतराम वर्मा ने अपने गीत के माध्यम से सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद किया।इस मौके पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।पुरखेपुर अयोध्या।पूराकलंदर के पुरखेपुर गांव में लोहपुरुष, भारतरत्न व भारत के शिल्पी सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोखूलाल ज्ञानी व संचालन प्रधानसंघ जिला स...

परशुराम लक्ष्मण संवाद देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

जितेंद्र कुमार वर्मा अयोध्या। पुर विकासखंड के अंकवारा गांव में चल रहे रामलीला मंचन में आज सीता फुलवारी व परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। यहां पर पहली नवंबर तक रामलीला का मंचन होगा। जानकारी के अनुसार यहां पर श्री रामलीला समिति महोतसिमपुर अंकवारा के बैनर तले रामलीला का मंचन बीते दो दशक से हो रहा है।जिसमें स्थानीय कलाकार व ग्रामीण मंचन में भाग लेते हैं। यहां हो रही रामलीला में काफी दूर-दूर के लोग मंचन देखने आते हैं। बीती रात राम राज्याभिषेक,राम वन गमन, कैकेई दशरथ संवाद आदि तमाम लीलाओं का मंचन किया गया जिसे देख दर्शके मंत्रमुग्ध हो गए। रामलीला में राम का मंचन बृजेश कुमार, लक्ष्मण का मंचन अमित गुप्ता, शत्रुघ्न की भूमिका विजय पासवान, सीता की भूमिका रवि वर्मा, रावण की भूमिका कविंद्र वर्मा आदि लोग निभा रहे हैं। आज मंचन में राम वन गमन के बाद दशरथ की भूमिका देखकर दर्शक काफी भाव विभोर हुए। रामलीला में प्रमुख रूप से श्री रामलीला समिति अध्यक्ष संजय वर्मा, प्रबंधक बब्बू कनौजिया, सहायक वीरेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र वर्मा, मंत्री अमरेश दुबे आदि लोग मौजूद रहे। सभी ने यहां हो रहे मंचन की भूरि...

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या।सुल्तानपुर अयोध्या ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए तहसील सदर के सूखापुर इटौरा गांव में शुरू नए सर्वे का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है।ग्रामीण छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेस वे बनवाने की मांग पर अड़े हैं।ग्रामीण इस बाबत भाजपा पूर्व सांसद लल्लू सिंह से भी मिल चुके हैं।बुधवार को जिलाधिकारी व मंडलायुक्त से मिल पुराना सर्वे बरकरार रखने की मांग रखेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि जब छह माह पूर्व दिल्ली की सर्वे कंपनी टीएससीएल द्वारा सर्वे व भूमि चिन्हांकन कर किसानों की मेढ़ों पर पिलर सीमेंट से जाम कर दिया गया तो अब दोबारा सर्वे की क्या जरूरत?इस बार किसानों की अत्यधिक उपजाऊ वाली जमीन लेने की कोशिश की जा रही है जिसका हम लोग विरोध करेंगे। किसानों की मांग है कि पुराना सर्वे ही बरकरार रखा जाय जिसका हम लोगों का कोई विरोध नहीं है जब कि उसमें भी हम लोगों की ही जमीन जा रही है।किसानों ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर अपनी अत्यधिक उपजाऊ वाली जमीन देने को तैयार नहीं हैं।अगर यह जमीन ली गई तो किसान भूखों मर जाएंगे। फिलहाल उनके आवास पर मिलने गए ग्रामीणो...

अधिकारियों की लापरवाही,64 छात्र पंजीकृत,पोर्टल पर दिख रहा 43

अयोध्या। पूरा बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय मोहतसिममपुर शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही का शिकार हो गया।यहां पर बच्चों की संख्या पूरी है फिर भी विद्यालय बंद करने की तैयारी चल रही है। यहां पर कुल 64 छात्र पंजीकृत हैं जब कि पोर्टल पर 43 दिखयी दे रहा है। इस बाबत यहां के प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पोर्टल पर सही संख्या दर्ज करने के लिए कई बार रिमाइंडर भेजा गया लेकिन संबंधित पोर्टल पर शिक्षा सत्र 204-25 छात्रों की संख्या 64 के बजाय 43 दिखायी दे रही है जिसके चलते 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालय के नाते इसके बंद होने की प्रबल संभावना हो गयी है। आज सुबह विद्यालय गेट पर मौजूद अभिभावको ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पूरे गांव को भोगना पड़ेगा।कहा कि अगर विद्यालय बंद हुआ तो दूसरे विद्यालय में जाने के लिए रोड क्रॉस करना पड़ेगा जिससे बच्चों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है।मोहतसिमपुर के प्रधान अनूप वर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि हमारे गांव के विद्यालय की सही छात्र संख्या पोर्टल पर अंकित कर विद्यालय बं...

तमसा तट पर विकसित होगा दीपोत्सव विलेज,कुम्हार खुश

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। दीपोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने वाले जिले के कुम्हारों के दिन बहुरने वाले है। सरकार इनके लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त दीपोत्सव विलेज बनाने की तैयारी कर रही है। इस विलेज के लिए चयनित कुम्हारों को मुफ्त आवास,दुकान व कुम्हारी कला के आधुनिक उपकरण दिए जाएंगे। इस बाबत भूमि का चयन हो गया है।यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो दीपोत्सव के पहले इस दीपोत्सव विलेज का विकास कर कुम्हारों को नए घर व दुकान की चाबी सौंप दी जाएगी। पर्यटन विभाग और उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के सौजन्य से निर्मित इस विलेज में आने वाले पर्यटकों को कुम्हारों की जीवन शैली का भी अनुभव होगा।दीपोत्सव विलेज की योजना को मूर्त रूप देने के लिए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम व अर्बन आर्किटेक्ट की लखनऊ टीम ने जिले के विभिन्न गांव में दौराकर इस बाबत जमीन की तलाश की। इसी क्रम में उसने गोराघाट गयासपुर स्थित पर्यटन स्थल रामचौरा का भी दौरा कर स्थित का जायजा लिया। यहां पर ग्रामीणों द्वारा टीम को बताया गया कि पर्यटन विभाग की लगभग 23 बीघे जमीन खाली पड़ी हुई है जो कि गयासपुर निवासी अवनीश सिंह के परिजनों ने पर्यटन व...

पूर्व मंत्री पवन के घर धूमधाम से मना अखिलेश का जन्म दिन,बंटी साइकिल

अयोध्या।सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडे ने भी अपने कृष्णापुर आवास पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का धूमधाम से मनाया जन्मदिन। जन्मदिन के मौके पर 101 बच्चियों को दिया साइकिल और बैग। 101 छात्राओं ने काटा केक। अखिलेश यादव के शतायु व दीर्घायु होने की किया कामना। साइकिल व बैग पाकर बच्चियों के खिले चेहरे। पूर्व मंत्री पवन पांडे का बयान।भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुख्यमंत्री रहते हुए लैपटॉप कन्या विद्याधन बेरोजगारी भत्ता बहन बेटियों दिया गया था। 1090 योजना की शुरुआत की थी। आज भाजपा की सरकार में सारी योजनाएं बंद कर दी गई। साइकिल नहीं मिल रही है। लैपटॉप नहीं मिल रहा है। कन्या विद्या धन बंद कर दिया गया बेरोजगारी भत्ता भी बंद कर दिया गया।हम बहन बेटियों की तरक्की चाहते हैं। बेटियां हमारी पढ़े-लिखे आगे बढ़े। समाज में एक बड़ा स्थान बनाएं। बच्चियां विद्यालय के नाम को जिले के नाम को और अपने माता-पिता के नाम को करें रोशन। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव समेत दर्जनो नेता रहे मौजूद।ब्रेकिंग अयोध्या। सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडे ने भी अपने कृष्णापुर आवास पर सपा सुप्रीमो अखि...

सरकार जनता के द्वार योजना के तहत सराय चैमल में आयोजित हुआ चौपाल

शीतला प्रसाद पाण्डेय अयोध्या। ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह द्वारा आज विकासखंड पूरा के ग्राम पंचायत सराय चैमल में "सरकार जनता के द्वार" योजना के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया। ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बताया कि चौपाल के माध्यम से सरकार और जनता के बीच की दूरी को कम कर पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत किया जा रहा है।आज यहां आयोजित चौपाल में ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के साथ विकासखंड पूराबाजार के खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी कोमल मिश्रा, अकाउंटेंट अमरेश कुमार, राजाराम वर्मा, सप्लाई इंस्पेक्टर संजय चौधरी,ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण स्वप्निल सिंह,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार,पंचायत सहायक सुष्मिता पांडेय,नेहा गुप्ता,सुनील वर्मा, खुशबू वर्मा, बीडीसी गुड़िया,कोटेदार सहित तमाम पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर चौपाल में प्रमुख रूप से लक्ष्मी शंकर पांडे ने जहां खड़ंजा कार्य के लिए अपनी शिकायत दर्ज कराई वहीं ग...

तालाब की खुदाई का विरोध

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के महावा मजरे श्रीकृष्ण का पुरवा के ग्रामीणों ने अयोध्या रिंग रोड निर्माण के लिए जिस सार्वजनिक तालाब की जमीन से मिट्टी खुदाई की जा रही थी वहां पर बहुत बड़ा भंडारा किया ।इस भंडारे में गांव व आस पास के लोगों समेत अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद भी शामिल हुए। अवधेश प्रसाद ने साफ कहा कि यह धार्मिक स्थल है।इसकी खुदाई नाजायज है। यहां जुटे ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन से मिट्टी खुदाई की जा रही है गांव से निकलने का वही एकमात्र रास्ता है साथ-साथ यहां पर दो-दो धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ वर्ष में एक बार यहां पर मेला लगता है इतने महत्व के तालाब की खुदाई से बिखरे ग्रामीणों ने आज इस तालाब पर बहुत बड़ा भंडारा किया तथा धार्मिक स्थल पर महिलाओं ने पूरी हलवा चढ़ाया तथा सामूहिक झंडी व जल चढ़ाकर तालाब की खुदाई का विरोध किया ।इस मौके पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद को भी आमंत्रित किया गया था। अवधेश ने कहा कि यह तालाब सार्वजनिक महत्व का है यहां पर वर्ष में एक बार मेला लगता है उन्होंने यहां पर ग्रामीणों से बारात घर बनवा बनाने का वादा किया तथा कहा कि प्रशासन को...

ज्येष्ठ के पांचवे मंगलवार पर भंडारा सम्पन्न

गंगाधर सिंह/मसौधा-अयोध्या। थाना पूराकलंदर क्षेत्र डाभासेमर कर्पूरी ठाकुर वार्ड में बीते जेष्ठ के पांचवे मंगलवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बालाजी महाराज की अनुकम्पा से बड़े ही धूम धाम के साथ भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आने वाले सैकड़ों की संख्या में भक्तगणों को प्रसाद वितरण कराया गया यह भंडारा कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला की देख रेख में सम्पन्न हुआ तथा इनके साथ सहयोग कर्ताओं में विनोद शुक्ला, विनय शुक्ला,रामकृष्ण शुक्ला, मनोज शुक्ला, पवन शुक्ला आदि लोगों का भरपूर सहयोग रहा। इस आसय की जानकारी भजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला द्वारा देते हुए बताया गया कि माह जेष्ठ में पड़ने वाले मंगलवारों को श्रीबालाजी महाराज की अनुकम्पा से हर वर्ष भंडारा कार्यक्रम किया जाता रहा है जो आगे भी चलता रहेगा।

मोहतसिंमपुर में लल्लू सिंह ने किया भण्डारे का शुभारंभ, उमड़े हजारों श्रद्धालु

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। विकास खंड पूराबाजार के मोहतसिमपुर ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं में आस्था और भक्ति छलक रही थी। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और महाबली के उद्घोष से भक्ति की बयार बहने लगी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने भंडारे का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच महाबली हनुमान जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व भोग अर्पण करके किया। आयोजक विजय कुमार पासवान, प्रदीप कुमार पासवान, लल्लूराम पासवान ने अतिथियों का स्वागत भगवा अंग वस्त्र पहनकर किया जिससे पूरा बातावरण भक्तिमय और गरिमामय बन गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि महाबली की कृपा से ही इस तरह के आयोजन हो पाते है। कहा कि भंडारे में प्रसाद अवश्य ग्रहण करना चाहिए। प्रसाद ग्रहण करने से तन और मन दोनों स्वस्थ हो जाता है और मन एकाग्र होकर आस्था में लीन हो जाता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व कार्यवाहक जिला पं...

समाज के दर्पण की तरह होती है पत्रकारों की भूमिका:अनंत राम पांडे

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या की तहसील इकाई सोहावल में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम पांडे एव विशिष्ट अतिथि जिला संरक्षक पृथ्वीराज सिंह,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कल्प पांडे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा व संचालन लीगल एडवाइजर एडवोकेट सुधीर मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ तहसील सभागार में हुए इस गोष्ठी का विषय था राष्ट्रहित में हिंदी पत्रकारिता की भूमिका। बोलते श्री पांडे ने कहा कि पहले हिंदी पत्र उदंड मार्तंड निकाला गया। उसी के सम्मान में हिंदी पत्रकारिता दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है ।हिंदी पत्रकारिता की जडे बहुत मजबूत हैं स्वतंत्रता काल में भी हिंदी पत्रों ने अपनी प्रति निकालकर क्रांतिकारियों में जोश भरने का काम किया। पत्रकारों की भूमिका समाज के दर्पण की तरह है । अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा ने कहा कि समाज हित में हमें अपनी लेखनी चलाना चाहिए जिससे आम जनमानस...

पाकिस्तान थर थर कांप रहा है: करुणाकर

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या।भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के सम्मान में नन्दीग्राम के भदरसा बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता करुणाकर पाण्डेय ने कहा कि भारतीय सेना की आन बान शान देख पाकिस्तान थर थर कांप रहा है। आपका एक कदम देश की एकता और वीरों के सम्मान देने की दिशा में महान योगदान होगा। भारतीय सेना ने पराक्रम से ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों पर प्रहार कर उन्हें मिट्टी में मिलाया है। जिस पर देश को गर्व है। पूरे कस्बे में तिरंगा यात्रा घुमाई गई जिसमें युवा वृद्ध व जवानों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ वर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मराज वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राकेश मिश्र, विनोद कुमार पांडे, सत्य प्रकाश दूबे, रमाकांत पांडेय, महंत परमात्मा दास, पूर्व सभासद विलास गौतम, सहित अन्य लोग शामिल थे।भारतीय सेना की आन बान व शान देख पाकिस्तान थर थर कांप रहा था।ये बात भदरसा कस्बे में बीजेपी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में बीजेपी के वरिष्ठ नेता व ...

जूना अखाड़े के पांचवे बड़े मठ का भूमि पूजन संपन्न

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में बनने वाले जूना अखाड़े के पांचवे सबसे बड़े मठ का आज वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न हो गया। इस मौके पर देश के कोने-कोने से आए संत महंत व मठाधीशों ने अयोध्या के इस दुर्गम स्थल पर मठ निर्माण की भूरि भूरि प्रशंसा की। कहा कि यह मठ ग्रामीण क्षेत्र का सबसे बड़ा आध्यात्मिक केंद्र बनेगा। यहां पर धर्म प्रचार के साथ-साथ वैदिक व ज्योतिष का अध्ययन लोग कर सकेंगे। इस मौके पर अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि यहां पर मठ निर्माण हो जाने से यह अयोध्या और दक्षिण भारत के बीच सेतु का काम करेगा तथा कहा कि रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या आने वाले लोगों को सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर ब्रह्मानंद जी महाराज व संचालन महंत अवधेश दास बड़ा भक्त महल अयोध्या ने किया। गौरतलब है कि यह मठ अयोध्या भरतकुंड मार्ग पर हनुमतनगर बाजार इटौरा चौराहे से 500 मीटर दूर अंकवारा गांव में बन रहा है। श्री राम क्षेत्र महासंस्थानम कर्नाटक के महामंडलेश्वर 1008 श्रीश्रीश्री स्वामी सतगुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी महाराज ने भूमि पूजन को बहुत बड़ी...

रामनगरी में बनेगा देश का पांचवां सबसे बड़ा मठ भूमि पूजन 19 को,जुटेंगी राजनीति से जुड़ी महान हस्तियां

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में विश्व प्रसिद्ध जूना अखाड़े का पांचवा सबसे बड़ा मठ बनेगा।इस बाबत तैयारी तेज हो गई है। मठ का भूमि पूजन 19 को होगा जिसमें राजनीति से जुड़ी महान हस्तियां शिरकत करेंगी जिसको लेकर तैयारी तेज हो गई है। यह मठ अयोध्या भरतकुंड मार्ग पर हनुमतनगर बाजार इटौरा चौराहे से 500 मीटर दूर अंकवारा गांव में बन रहा है। तैयारी को लेकर श्री राम क्षेत्र महासंस्थानम कर्नाटक के महामंडलेश्वर 1008 श्रीश्रीश्री स्वामी सतगुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी महाराज ने दौरा किया। उन्होंने बताया कि गुर के निर्देश पर पूरे देश में 9 मठ बनवाना है। कर्नाटक सहित चार मठ बन चुके हैं।पांचवा मठ अयोध्या में बन रहा है। अयोध्या के बाद तिरुपति बालाजी का नंबर होगा।उन्होंने बताया चार तल का बन रहा यह मठ अध्यात्म का बहुत बड़ा केंद्र होगा।भूतल में राम दरबार की स्थापना होगी जहां पर पूजा व संकीर्तन पाठ होगा। शेष अन्य तल पर कर्नाटक सहित पूरे देश से आने वाले संत महात्माओं के लिए रहने खाने व पूजा पाठ की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि बाद में चलकर इस मठ का विस्तार भी किया जाएगा तथा स्थानीय लोगों की...

माधव सर्वोदय के बच्चों का यूपी बोर्ड परीक्षा में दबदबा

रानीबाजार-अयोध्या।।घोषित 2025 की यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज अमौना रानी बाजार के मेधावियों ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दबदबा कायम रखा। हाईस्कूल में 5 व इंटरमीडिएट में 2 मेधावियों ने जनपद स्तरीय मेरिट में स्थान हासिल कर सफलता का परचम लहराया। मंगलवार को आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में सभी मेधावियों व उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मेडल व घड़ी के साथ ही अभिभावकों और टीचर्स को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा ने प्रदेश मेधावी अनूप कुमार को स्कूटी पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र एवं 4 बच्चों क्रमशः अनुष्का मानसी चौरसिया किंजल यादव मनीषा वर्मा को साइकिल देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि श्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कक्षा में पढ़ते समय बच्चों को कंसेंट्रेट होकर पढ़ना चाहिए। पूरा ध्यान लगाकर पढ़ने से सारी चीजें अच्छी तरह से स्मरण होती हैं लेखन कला विद्यार्थी की प्रथम सर्वोत्तम पहचान है। इसकी सारी कमियों को दूर कर लें।जो बच्चा टीचर की रिस्पेक्ट करता है उसे ऊंचाइयों पर जाने से कोई नहीं रोक सकता। प्रबंधक माधव प्रसाद पाठक ने मे...

हाईस्कूल के छात्र अनूप को मिला प्रदेश में नौवां स्थान, इंजीनियर बनने की तमन्ना

सूर्य कुमार मिश्र रानीबाजार-अयोध्या। माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज इण्टर कालेज अमौना के छात्र अनूप कुमार ने प्रदेश में नवा स्थान तथा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। छात्र ने जिले में हाईस्कूल में प्रथम प्रदेश में व नवा स्थान प्राप्त करने का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया। और कहा कि मैं भविष्य में इंजीनियर बनकर कर देश की सेवा करना चाहत हूं। बता दें कि छात्र अनूप कुमार पुत्र अंजनी कुमार निवासी ग्राम अमौना के मजरे पूरे मेड़ाई पासी का पुरवा के निवासी हैं। इनके पिता पेंटर का कार्य करते हैं तथा माता श्रीमती सुभद्रा कुमारी ग्रहणी के साथआंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कार्य करती हैं । जिन्होंने अथक परिश्रम करके अपने बच्चों को पढाया आज इस मुकाम को मिलने से पूरे परिवार में खुशी की लहर है । छात्र ने जिले के साथ-साथ अपने गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी विद्यालय की हाई स्कूल की छात्रा किंजल यादव पुत्री दिनेश कुमार यादव निवासी सलारपुर में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया तथा अनुष्का पुत्री सुखदेव माता घूमती देवी निवासी भाई पुर मसौधा 95.5...

चकजंगली मार्ग के निर्माण के लिए विधायक ने पीडब्ल्यूडी को लिखा पत्र

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या। सोहावल तहसील क्षेत्र के पालिया रिसाली मजरे चकजंगली के ग्रामीणों ने विधायक रामचंद्र यादव से मिलकर दर्शन नगर भरतकुंड मार्ग से चकजंगली संपर्क मार्ग को शीघ्र बनवाने की मांग की। विधायक ने इस बाबत तत्काल कार्यवाही करते हुए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड तीन के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर शीघ्र इसके पुनर्निर्माण के लिए निर्देशित किया। गौरतलब हो कि दर्शन नगर भरतकुंड के किनारे स्थित पलिया रिसाली मजरे चकजंगली के ग्रामीणों द्वारा इस जर्जर मार्ग के निर्माण के लिए काफी दिनों से मांग की जाती रही है।इस मार्ग को फैजाबाद के निवर्तमान सांसद विनय कटियार ने सांसद निधि से डामर करवाया था उसके बाद सन 2009 में इस मार्ग को पीडब्ल्यूडी को हस्तक कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग को 2009 में ही डामरीकरण कर आवागमन शुरू कर दिया। गौर तलब हो कि सन 2009 के बाद इस मार्ग की मरम्मत नहीं की गई जिसका परिणाम यह हुआ कि इस मार्ग की गिट्टियां निकल गई तथा इस मार्ग पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया। जबकि यहां पर ग्रामीणों की बस्ती होने के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र भी स्थित है जिससे ह...

सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

जितेंद कुमार वर्मा/अयोध्या।विधानसभा क्षेत्र अयोध्या के अकवारा मोहितसिमपुर (चकबूढ़नपुर) नरायनपुर में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ आयोजित कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री द्वारिका प्रसाद दूबे, श्रीमती शिवकुमारी, श्रीमती सुशीला देवी के द्वारा कथाव्यास पण्डित सुरेंद्र नाथ मिश्र जी महाराज के स्वागत में प्रथम दिवस कलश शोभायात्रा निकालकर भव्य स्वागत किया गया। नित्य प्रति कथा रसपान करने का समय शाम 5 से हरि इच्छा तक। तत्पश्चात प्रसाद वितरित कर कथा विश्राम किया जाएगा इस कार्यक्रम के कलश यात्रा में सम्मानित रुप से सम्मिलित कुलदीप दूबे, दिलीप दूबे, संदीप दूबे, दीपक दूबे जी, शिवसरन पाण्डेय,प्रमोद पाण्डेय,कृपाशंकर पाण्डेय, सदाशिव पाण्डेय, उपेंद्र द्विवेदी, वीरेन्द्र द्विवेदी,संजय दूबे, शुभम दूबे, इन्द्रमणि दूबे जी, उत्कर्ष, शिवा, शिवम, आस्था, अथर्व, शिवांश,सोनू, मोनू, अन्नू, अर्चना, गरिमा, गोल्डी, श्रीमती कविता दूबे,रामसागर वर्मा,विक्रमा वर्मा,रंजीत वर्मा,सुखदेव वर्मा व श्रीमती सीमा पाण्डेय के साथ अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थित रही।

भगवान कृष्ण की लीलाएं जीवन के लिए प्रेरणादायक:पं मनीष पाराशर

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या।पूराबाजार के मोहतसिमपुर मजरे साधो पांडेय का पुरवा में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की पांचवें दिन कथा व्यास कथा व्यास पं मनीष पाराशर जी महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण की लीलाएं जीवन के लिए प्रेरणादायक है। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओ का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं जीवन के लिए प्रेरणादायक है। कहा कि भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की भगवान कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते मां यशोदा के पास में उनकी रोज शिकायत आती थी। मां यशोदा कहती थी कि तुम रोज माखन चुरा कर खाया करते हो, तो भगवान मुख खोलकर माता को दिखा देते थे मैया मैंने माखन नहीं खाया। पाराशर जी ने गिरिराज भगवान का वर्णन किया। भगवान कृष्ण अपने गोप ग्वालो के संग गोवर्धन महाराज के पास गए और 56 प्रकार का भोग महाराज गोवर्धन को लगाया। ऐसे ऐसे दिव्य लीलाओं का वर्णन गोविंद अपने सखाओ के संग में नाच गा के धूमधाम से मनाया करते थे। इससे पहले पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडेय, ग्रामोदय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस रामपुर सरधा के चेयरमैन ड...

भव सागर से पार होने के लिए परमात्मा का भजन आवश्यक:पं मनीष पाराशर

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। विकास खंड पूराबाजार के मोहतसिमपुर मजरे साधो पांडेय का पुरवा में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पं मनीष पाराशर जी महाराज ने कहा कि भवसागर से छुटकारा पाने के लिए परमात्मा का भजन आवश्यक है। कथा व्यास ने कहा कि राजा परीक्षित ने शुकदेव जी महाराज से पूछा कि गुरुवर मरने वाले व्यक्ति को क्या करना चाहिए शुकदेव जी ने कहा राजन मरने वाले व्यक्ति को विशेष करके तीन कार्य करने चाहिए। श्रवण, कीर्तन, स्मरण। भगवान की कथा को श्रवण करने से, भगवान का कीर्तन से और भगवान का ध्यान करने वाले सभी लोगों को मुक्ति मिल जाती है। कहा कि ध्यान, कीर्तन, स्मरण तभी संभव है जब आप अपने आसन और संग को जीत लेगे। अपने इंद्रियों को अपने बस में कर लेगे तभी भगवत प्राप्ति सुलभ है। कथा व्यास ने सती चरित्र बड़े ही भाव से श्रवण कराया। ध्रुव चरित्र श्रवण कराते हुए कहा कि ध्रुव जी भगवान कृष्ण का नाम लेकर भवसागर से पार उतर गए और ध्रुव लोक की यात्रा कर लिया। अगर मनुष्य को ध्रुव जैसा भक्त बनना है, भवसागर से पार उतरना है तो भगवान कृष्ण का नाम लेना ही पड़ेगा। कहा कि कृष्ण का ...

सत्संग के बिना भगवत प्राप्ति संभव नहीं- पं मनीष पाराशर

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या।विकासखंड पूराबाजार के मोहतसिमपुर मजरे साधो पांडेय का पुरवा में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित मनीष पाराशर जी महाराज ने कहा कि सत्संग के बिना भगवत प्राप्त सुलभ नहीं होता। कथा व्यास ने कहा 'प्रथम भगति संतन कर संगा' अर्थात अगर भक्ति में डूबना है तो पहले संतों का संगत करना पड़ेगा जब संतों का संग मिल जाएगा तो भक्ति सुलभ हो जाएगी और तभी भगवान की प्राप्ति हो सकती है। कथा व्यास ने कहा कि अगर आप भागवत कथा सुनकर कुछ पाना चाहते हैं, कुछ सीखना चाहते है तो कथा में प्यासे बन कर आए तो ये भागवत कथा जरूर आपको कुछ नहीं बल्कि बहुत कुछ देगी। कहा कि मनुष्य जीवन विषय वस्तु को भोगने के लिए नहीं मिला है, लेकिन आज का मानव भगवान की भक्ति को छोड़ विषय वस्तु को भोगने में लगा हुआ है। उसका सारा ध्यान संसारिक विषयों को भोगने में ही लगा हुआ है। मानव जीवन का उद्देश्य कृष्ण प्राप्ति शाश्वत है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए जीवन का उद्देश्य कृष्ण को पाकर ही जीवन छोड़ना है और अगर हम ये दृढ़ निश्चय कर लेंगे कि हमें जीवन में कृष्ण को पाना ही है तो ह...

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह संपन्न

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह आज रविवार स्टार सिटी होटल सहादतगंज पर संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम पांडेय विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष सुधाकर श्रीवास्तव मंडल मुख्य महासचिव अनिल श्रीवास्तव मंडल सचिव राकेश मिश्रा तथा अध्यक्षता जिला संरक्षक शिवकुमार मिश्र संचालन जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा ने किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री पांडे ने कहा कि रंगों का पर्व होली एक दूसरे को गिले शिकवे भूल कर आपस में सौहार्द भाईचारा का संदेश देता है। हमारा महासंघ परिवार बहुत बड़ा है हम अपनी तरफ से सभी को होली की बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि सभी खुशहाल एवं स्वस्थ रहें। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मंडल जिला एवं तहसील इकाई के सभी सदस्यों को शपथ दिलाया कि महासंघ के दिशा निर्देशों का सभी साथी पूर्ण रूप से पालन करेंगे। मंडल अध्यक्ष सुधाकर श्रीवास्तव ने सभी को इस पर्व पर अपनी तरफ से होली की गले मिलकर सभी को बधाई दिया तथा कहा कि मेरी जहां भी जब भी जरूरत पड़ेगी हम सभी साथी के साथ खड़े मिलेंगे। मंडल मुख...

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत,एक घायल

अयोध्या।पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मोहतसिमपुर गांव के पास तेज रफ्तार जा रही कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया है जिससे उसकी मौके पर मौत गई तथा एक युवक घायल हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना देर शाम की है। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अबनपुर सरोहा मजरे डड़वा निवासी जगदीश यादव (55)पुत्र स्वर्गीय वासुदेव यादव की हनुमत नगर बाजार में सोने चांदी के आभूषण की दुकान है। वह किसी काम से बाइक से कोडरी बाजार की तरफ जा रहा था कि मोहसिमपुर चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।कार की चपेट में आकर सड़क के बगल पटरी पर खड़ा युवक शुभम(18) पुत्र कल्लू पासी निवासी मोहसिमपुर भी घायल हो गया। उसे मामूली चोटे आई हैं ।उसका इलाज चल रहा है।