हनुमतनगर की प्रसिद्ध रामलीला 4 से,तैयारी बैठक सम्पन्न
अयोध्या।जिले के हनुमत नगर बाजार की प्रसिद्ध रामलीला का मंचन 4 अक्टूबर से होगा जो 12 अक्टूबर तक चलेगा। इस बावत आज हनुमतनगर बाजार स्थित हनुमान मन्दिर पर रामलीला कलाकारों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मंशाराम प्रजापति व संचालन सूर्य प्रकाश साहू उर्फ साधू साहू ने की। इस बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।सर्व सम्मति से रामलीला समिति के अध्यक्ष पद की कमान एक बार फिर से मंशाराम प्रजापति को दी गई जिसका सभी लोगो ने ध्वनि मत से समर्थन किया। इसके अलावा सर्वसम्मत से संरक्षक पद पर डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह, उप संरक्षक पद पर दुर्गेंद्र प्रताप सिंह डबल को मनोनीत किया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर राम कैलाश पाल व सूर्य प्रकाश साहू, महामंत्री पद पर राम प्रसाद वर्मा, सचिव पद पर राकेश वर्मा, की ताजपोशी की गयी। संचालक पद पर कृष्ण कुमार वर्मा व व्यवस्थापक पद पर सुनील पांडेय पर एक बार फिर भरोसा जताया गया। सर्व सम्मति सेआरती व्यवस्थापक पद की जिम्मेदारी हनुमानगढ़ी के पुजारी राजेंद्र प्रसाद तिवारी को सौंपी गयी। रामलीला आयोजकों की माने तो इस बार रामलीला समिति में पुर...