मैजिक की ठोकर से सहायक अध्यापिका घायल
अयोध्या। नगर कोतवाली के नवीन मंडी चौकी अंतर्गत जगदीश पुरम कॉलोनी के रहने वाले विजय शंकर की 32 वर्षीय पत्नी पंकज पांडे जो थाना कैंट के अंतर्गत विकासखंड मसौधा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिछिया मैं सहायक अध्यापक के पद तैनात हैं आज सवेरे स्कूटी से विद्यालय जा रही थी कि उनकी स्कूटी में बाला सराय भट्ठा के मैजिक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बिछिया रेशम सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायल सहायक अध्यापिका को प्राइवेट वाहन के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घायल महिला को सर में चोट ज्यादा है। ट्रीटमेंट किया जा रहा है। भर्ती करने की सलाह दी गई है वही पूर्व जिला स्काउट अध्यापक शिव करण सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर इसकी सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दे दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें