तदर्थ शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम से मिला चाणक्य परिषद प्रतिनिधिमंडल

अयोध्या। भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी जी के नेतृत्व में विश्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंडित राम कुमार शुक्ला के साथ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत तदर्थ शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया। जिस पर माननीय उप मुख्यमंत्री ने तदर्थ शिक्षकों की सेवा का सुरक्षित करने का पूर्ण आश्वासन दिया।वार्ता अत्यंत आशा जनक थी , तथा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सेवा सुरक्षित करने का वादा किया।अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एवं विश्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम कुमार शुक्ला पूर्व विधायक लखनऊ ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं यशस्वी उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया प्रतिनिधिमंडल में तदर्थ शिक्षकों की तरफ से संघर्षशील साथी डॉक्टर राम कुमार शुक्ला सुशील शुक्ला राकेश पांडे डा, विनय शंकर तिवारी सुनील सिंह विक्रांत सिंह एवं सुल्तानपुर की तरफ से राहुल प्रताप सिंह वार्ता के दौरान मौजूद रहे। संपूर्ण तदर्थ शिक्षक समाज पं कृपा निधान तिवारी राम कुमार शुक्ला पूर्व विधायक ने हृदय से धन्यवाद दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत