कथा श्रवण से सारे पापों से मुक्त हो जाता है जीव:अनुष्का पाठक
शीतला प्रसाद पांडेय
अयोध्या।कथा श्रवण से जीव सारे पापों से मुक्त होकर जन्म जन्मांतर तक सभी बंधनों से मुक्त हो जाता है। यह बात अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक व प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित बाल व्यास अनुष्का पाठक ने अयोध्या के मिर्जापुर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिवस कही।
उन्होंने कहा कि माया के जाल में फंसा जीव लक्ष्य से भटक जाता है और परमात्मा से दूर होने लगता है इससे बचने का उपाय मात्र भागवत कथा श्रवण ही है।
बाल व्यास ने कहा कि मनुष्य निद्रा, विलास, धन प्राप्ति के प्रयत्न तथा कुटुम्ब के परिपालन मे अधिकतर समय व्यतीत कर लक्ष्य बिहीन हो जाता है। बीते हुए कल के बारे में सोच कर वर्तमान को गुजार देता है। भूतकाल की बातों को सोचते रहने से कोई लाभ होने वाला नहीं है, सुधारना है तो वर्तमान को सुधारो। सात दिनों का जो है समय मिला है उसी का सदुपयोग कर लो। कहा कि प्रभु का स्मरण प्रत्येक क्षण करना चाहिए और कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। कथा व्यास ने परीक्षित जन्म, सुकदेव आगमन की कथा विस्तार से सुनाया।इस मौके पर कथा का रसास्वादन करने पहुंचे अयोध्या के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, ग्रामोदय ग्रुप प्रबंधक पीएन सिंह, उग्रसेन सिंह,जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल,वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश मिश्रा व अयोध्या से पधारे अन्य संत महात्माओं का रामनामी चुनरीओढ़ाकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर मुख्य यजमान जोखूराम वर्मा और अभयराजी वर्मा व कथा आयोजक मनोज वर्मा व मनीष वर्मा ने सपरिवार व्यास पीठ की आरती करके दूसरे दिन की कथा का शुभारंभ कराया। कथा में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, ग्रामोदय ग्रुप प्रबंधक पीएन सिंह, उग्रसेन सिंह, दिनेश मिश्रा, रामजनम वर्मा, अमित सिंह, कथा आयोजक मनीष वर्मा, मनोज वर्मा, मायाराम वर्मा, जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल,डॉ अविनाश सिंह, रवींद्र सिंह,अंकुश वर्मा,अनिल मिश्रा, जितेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें