भगवान कण कण में व्याप्त:अनुष्का पाठक

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या।अयोध्या के मोहतसिम पुर मजरे मिर्जापुर में चल रही श्रीमद्भगवतकथा में बाल कथावाचिका अनुष्का पाठक ने कहा कि भगवान कण कण में व्याप्त है केवल हमें उनकी उपस्थिति का एहसास नही होता।उन्होंने कहा कि भगवान के भजन से सभी कष्ट दूर हो जाते है।
बाल कथा वाचिका अनुष्का पाठक ने शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा को विस्तार से सुनाया। इस मौके पर भगवान कृष्ण के जन्म की झांकी भी निकली जहां भक्तों ने न्योछावर चढ़ाया।
इस मौके पर कथा का रसास्वादन करने पहुंचे अयोध्या के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, चौधरी राम सिंह पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र राष्ट्रीय लोकदल, शंभू नाथ सिंह दीपू पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रमेश सिंह धक्काडे, केदारनाथ पांडेय, विजय प्रताप सिंह,
ग्रामोदय ग्रुप प्रबंधक पीएन सिंह, उग्रसेन सिंह,जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल,वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश मिश्रा व अयोध्या से पधारे अन्य संत महात्माओं का समय समय पर रामनामी चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य यजमान जोखूराम वर्मा और अभयराजी वर्मा व कथा आयोजक मनोज वर्मा व मनीष वर्मा ने सपरिवार व्यास पीठ की आरती करके कथा का शुभारंभ कराया। शुक्रवार को आये आंधी पानी के चलते कुछ व्यवधान जरूर उत्पन्न हुआ लेकिन शनिवार को पूर्व की भांति कथा हुआ जिसमें भारी संख्या में जिले के गणमान्य व स्थानीय ग्रामीण सम्मिलित हुए।
छाया:जितेंद्र वर्मा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत

ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर अयोध्या में रही भंडारों की धूम