निर्माणाधीन पुलिया के बगल बना वैकल्पिक मार्ग पानी में बहा,अयोध्या भरतकुंड मार्ग पर आवागमन ठप
अयोध्या। अयोध्या भरतकुंड मार्ग पर मधुपुर गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया का वैकल्पिक मार्ग तेज बरसात के पानी में बह जाने से बीते 2 दिनों से रास्ता अवरुद्ध है। हालात यह है कि भरतकुंड से अयोध्या व अयोध्या से भरतकुंड जाने वाले पर्यटक व राहगीरों को काफी दूरी तय करना पड़ रहा है।इन पर्यटकों को गांव की गलियों व रास्तों से गुजरना पड़ रहा है गौरतलब हो कि इस समय अयोध्या भरतकुंड मार्ग निर्माण काफी तेज गति से चल रहा है। इसी बीच मधुपुर गांव के पास स्थित नाले की पुलिया बनाई जा रही थी। निर्माण कार्य इस समय द्रुत गति से चल रहा था तथा राहगीरों को आने जाने के लिए बगल से वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था जिससे होकर छोटे और बड़े सभी वाहन वहां से गुजर रहे थे। इसी बीच बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हुई तेज बरसात देर रात तक चलती रही जिससे पानी खूब बरस जाने के कारण नाले का पानी पूरे उफान पर पहुंच गया तथा वैकल्पिक मार्ग पानी के तेज बहाव के साथ बह गया जिससे अयोध्या भरतकुंड मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। यहां पर अभी भी पानी का तेज बहाव जारी है क्योंकि इस नाले में सोहावल तक का पानी आता है जिससे इस वैकल्पिक मार्ग का निर्माण व पुलिया निर्माण लगभग दो हफ्ते बाद ही हो सकता है। बताते हैं कि राहगीर अब किसी तरह से काफी दूरदराज का रास्ता तय कर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। भरतकुंड की तरफ के लोग जहां इलाहाबाद राजमार्ग का प्रयोग कर रहे हैं वही अयोध्या की तरफ से आने वाले राहगीर मधुपुर से वर्कशॉप जाने वाले मार्ग का इस्तेमाल कर इलाहाबाद रोड से होते हुए भरतकुंड पहुंच रहे हैं। हालात यह है कि 50 मीटर दूरी पर ही बसे लोग आपस में संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। उधर अभी तक यहां पर प्रशासन द्वारा कोई भी प्रयास नहीं शुरू किया गया जिसे लेकर स्थानीय लोगों में क्रोश व्याप्त है।

Photo whatshop on shree vimlesh tiwaree
खबर मेल मेल पर भी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें