गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या। पूर्व सांसद व एमएलसी डॉ हरिओम पांडेय ने कहा कि दिल्ली और लखनऊ का रास्ता गांव से होकर गुजरता है। जब गांव के लोग पढ़े लिखे होंगे तभी गांव की तरक्की होगी। गांव में शिक्षा की अलख जगाने की भूमिका टीआर पब्लिक बखूबी निभा रहा है। श्री पांडेय विकासखंड पूरा बाजार के ऐमी आलापुर स्थित तुलसीराम दुबे इंटर कॉलेज (टीआर पब्लिक स्कूल)के वार्षिकोत्सव व नई शाखा के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने टीआर पब्लिक स्कूल को एक नया कक्ष देने का वादा भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व गणेश वंदना से हुई उसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों की झड़ी लग गयी। नन्हे मुन्ने बच्चों ने ओ माई फ्रेंड गणेश, महिषासुर मर्दिनी नृत्य, राम आएंगे की दमदार प्रस्तुति, मुझे माफ करना डांस, पेड़ बचाओ नाटक, स्कूल नहीं जाना डांस, मेरे अच्छे चंदा मामा, मैं इंग्लिश मीडियम नाटक व अलका याग्निक की आवाज में अवनि की प्रस्तुति ने मन मोह। इस मौके पर राहुल ने कुमार सानू की आवाज में गाना प्रस्तुत किया जो काफी सराहा गया।हास्य नाटक यमराज से बातचीत पर खूब तालियां बजी। आपका नेता एकांकी, बिहार लोक नृत्य, डांडिया रास नृत्य व केसरी के लाल भक्ति नृत्य ने खूब वाह वाही बटोरी। इसके अलावा बच्चों द्वारा जन्नत का टुकड़ा नृत्य, दीवानी मस्तानी घाघरा नृत्य, कॉमेडी डांस व मिट्टी के बेटे देशभक्ति प्रस्तुति की जो काफी सराही गई। कान्हा तू है नटखट की मनमोहक प्रस्तुति व रेड रेड गजरा की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। नंदिनी का धमाका,राजस्थान का हुक्का नृत्य व दक्षिण भारतीय लुंगी डांस को खूब पसंद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक अजय दुबे व संचालन सीसीए इंचार्ज विद्याभूषण पांडेय ने किया।बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व एमएलसी डॉ हरिओम पांडेय व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद लल्लू सिंह मौजूद रहे।दोनों अतिथियों का विद्यालय प्रबंधतंत्र की तरफ से शाल ओढ़ाकर व भगवान श्रीराम की छवि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समारोह में मौजूद महाराजा इंटर कालेज के प्राचार्य राम कृष्ण मिश्रा व देवा इंटर कालेज तथा देवांश पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सहदेव उपाध्याय ने विद्यालय की गृह परीक्षा में अव्वल आये 24 बच्चों को प्रशस्तिपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवपूजन तिवारी,कमलेश दुबे,डॉ हरिप्रसाद दुबे,रंजीत दुबे,कृष्ण कुमार पांडेय,रामजीत निषाद (ग्राम प्रधान) नीरज राणा,संजय दुबे,अमित तिवारी व भारी संख्या में बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे। रिपोर्ट:वरिष्ठ पत्रकार शीतला प्रसाद पांडेय संकलन:रवींद्र पांडेय छाया:जितेंद्र वर्मा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत