शीतला प्रसाद पांडेय
अयोध्या।सुल्तानपुर अयोध्या ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए तहसील सदर के सूखापुर इटौरा गांव में शुरू नए सर्वे का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है।ग्रामीण छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेस वे बनवाने की मांग पर अड़े हैं।ग्रामीण इस बाबत भाजपा पूर्व सांसद लल्लू सिंह से भी मिल चुके हैं।बुधवार को जिलाधिकारी व मंडलायुक्त से मिल पुराना सर्वे बरकरार रखने की मांग रखेंगे।
ग्रामीणों का आरोप है कि जब छह माह पूर्व दिल्ली की सर्वे कंपनी टीएससीएल द्वारा सर्वे व भूमि चिन्हांकन कर किसानों की मेढ़ों पर पिलर सीमेंट से जाम कर दिया गया तो अब दोबारा सर्वे की क्या जरूरत?इस बार किसानों की अत्यधिक उपजाऊ वाली जमीन लेने की कोशिश की जा रही है जिसका हम लोग विरोध करेंगे। किसानों की मांग है कि पुराना सर्वे ही बरकरार रखा जाय जिसका हम लोगों का कोई विरोध नहीं है जब कि उसमें भी हम लोगों की ही जमीन जा रही है।किसानों ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर अपनी अत्यधिक उपजाऊ वाली जमीन देने को तैयार नहीं हैं।अगर यह जमीन ली गई तो किसान भूखों मर जाएंगे।
फिलहाल उनके आवास पर मिलने गए ग्रामीणों को पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने भरोसा दिलाया था कि अब नया सर्वे नहीं होगा लेकिन मंगलवार को फिर सर्वे टीम गांव पहुंच गई जिससे ग्रामीण भड़क गए तथा शाम को गांव में बैठक बुलाई गई जिसमें तय हुआ कि ग्रामीण बुधवार को जिलाधिकारी व मंडलायुक्त से मिल अपना दुखड़ा बताएंगे तथा छह माह पूर्व टीएससीएल कंपनी के सर्वे व चिन्हांकन को बरकरार रखने की मांग रखेंगे।ग्रामीणों का कहना है कि हम किसी भी कीमत पर नया सर्वे नहीं करने देंगे जिसमें हमारी अत्यधिक उपज वाली जमीन जा रही है।
बैठक में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से सतीश पांडेय,बृजेश तिवारी उर्फ लालजी,प्रभुदीन कोटेदार,कालीप्रसाद पांडेय,जटाशंकर पांडेय,सुनील पांडेय,अर्जुन पांडेय,प्रभाकर पांडेय,शेषमणि पांडेय,गुड्डू पांडेय,बब्बू पंडित,शेखर विश्वकर्मा, उमाशंकर गुप्ता,रोशन लाल गुप्ता,ब्रम्हानंद विश्वकर्मा,राम चरित्र,अम्बुज पांडेय,आशीष पांडेय, दिनेश पांडेय,सूरज पांडेय,रतीभान पांडेय,उदयभान पांडेय, अवनीश पांडेय,राम भवन पांडेय, ओमकार पांडेय, रमाकांत विश्वकर्मा,अरविंद पांडेय,विवेकानंद पांडेय,अखिलेश पांडेय,इंद्रपाल पांडेय,शिवमंगल आदि आठ दर्जन से अधिक किसान मौजूद रहे।
शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या। पूर्व सांसद व एमएलसी डॉ हरिओम पांडेय ने कहा कि दिल्ली और लखनऊ का रास्ता गांव से होकर गुजरता है। जब गांव के लोग पढ़े लिखे होंगे तभी गांव की तरक्की होगी। गांव में शिक्षा की अलख जगाने की भूमिका टीआर पब्लिक बखूबी निभा रहा है। श्री पांडेय विकासखंड पूरा बाजार के ऐमी आलापुर स्थित तुलसीराम दुबे इंटर कॉलेज (टीआर पब्लिक स्कूल)के वार्षिकोत्सव व नई शाखा के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने टीआर पब्लिक स्कूल को एक नया कक्ष देने का वादा भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व गणेश वंदना से हुई उसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों की झड़ी लग गयी। नन्हे मुन्ने बच्चों ने ओ माई फ्रेंड गणेश, महिषासुर मर्दिनी नृत्य, राम आएंगे की दमदार प्रस्तुति, मुझे माफ करना डांस, पेड़ बचाओ नाटक, स्कूल नहीं जाना डांस, मेरे अच्छे चंदा मामा, मैं इंग्लिश मीडियम नाटक व अलका याग्निक की आवाज में अवनि की प्रस्तुति ने मन मोह। इस मौके पर राहुल ने कुमार सानू की आवाज में गाना प्रस्तुत किया जो काफी सराहा गया।हास्य नाटक यमराज से बातचीत पर खूब तालियां बजी। आपका नेता एकांकी, बिहार लो...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें