अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत
अयोध्या। थाना पूराकलंदर के अबनपुर सरोहा मजरे बरइन का पुरवा में उस समय घर की खुशी मातम में बदल गयी जब सब्जी लेने गए दुल्हन के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
बरइन का पुरवा निवासी सुजीत कुमार पुत्र हुबलाल के बहन की आज शाम बारात आना था।सुजीत सुबह एक बाइक पर सवार होकर सब्जी खरीदने बीकापुर मंडी गया था। बताते है कि लौटते समय बीकापुर स्थित पिपरी पुल के पास पीछे से किसी बाइक ने ठोकर मार दिया और आगे से आ रही ट्राली की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में सुजीत घायल हो गया। बाइक सुजीत के मामा का लड़का चला रहा था। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में सुजीत की मौत हो गयी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें