पाकिस्तान थर थर कांप रहा है: करुणाकर
शीतला प्रसाद पांडेय
अयोध्या।भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के सम्मान में नन्दीग्राम के भदरसा बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता करुणाकर पाण्डेय ने कहा कि भारतीय सेना की आन बान शान देख पाकिस्तान थर थर कांप रहा है। आपका एक कदम देश की एकता और वीरों के सम्मान देने की दिशा में महान योगदान होगा। भारतीय सेना ने पराक्रम से ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों पर प्रहार कर उन्हें मिट्टी में मिलाया है। जिस पर देश को गर्व है। पूरे कस्बे में तिरंगा यात्रा घुमाई गई जिसमें युवा वृद्ध व जवानों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ वर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मराज वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राकेश मिश्र, विनोद कुमार पांडे, सत्य प्रकाश दूबे, रमाकांत पांडेय, महंत परमात्मा दास, पूर्व सभासद विलास गौतम, सहित अन्य लोग शामिल थे।भारतीय सेना की आन बान व शान देख पाकिस्तान थर थर कांप रहा था।ये बात भदरसा कस्बे में बीजेपी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य करुणाकर पांडेय ने कहा।
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के सम्मान में नन्दीग्राम के भदरसा बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता करुणाकर पाण्डेय ने कहा कि भारतीय सेना की आन बान शान देख पाकिस्तान थर थर कांप रहा है। आपका एक कदम देश की एकता और वीरों के सम्मान देने की दिशा में महान योगदान होगा। भारतीय सेना ने पराक्रम से ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों पर प्रहार कर उन्हें मिट्टी में मिलाया है। जिस पर देश को गर्व है। पूरे कस्बे में तिरंगा यात्रा घुमाई गई जिसमें युवा वृद्ध व जवानों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ वर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मराज वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राकेश मिश्र, विनोद कुमार पांडे, सत्य प्रकाश दूबे, रमाकांत पांडेय, महंत परमात्मा दास, पूर्व सभासद विलास गौतम, सहित अन्य लोग शामिल थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें