शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में बनने वाले जूना अखाड़े के पांचवे सबसे बड़े मठ का आज वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न हो गया। इस मौके पर देश के कोने-कोने से आए संत महंत व मठाधीशों ने अयोध्या के इस दुर्गम स्थल पर मठ निर्माण की भूरि भूरि प्रशंसा की। कहा कि यह मठ ग्रामीण क्षेत्र का सबसे बड़ा आध्यात्मिक केंद्र बनेगा। यहां पर धर्म प्रचार के साथ-साथ वैदिक व ज्योतिष का अध्ययन लोग कर सकेंगे। इस मौके पर अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि यहां पर मठ निर्माण हो जाने से यह अयोध्या और दक्षिण भारत के बीच सेतु का काम करेगा तथा कहा कि रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या आने वाले लोगों को सुविधा मिल सकेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर ब्रह्मानंद जी महाराज व संचालन महंत अवधेश दास बड़ा भक्त महल अयोध्या ने किया।
गौरतलब है कि यह मठ अयोध्या भरतकुंड मार्ग पर हनुमतनगर बाजार इटौरा चौराहे से 500 मीटर दूर अंकवारा गांव में बन रहा है। श्री राम क्षेत्र महासंस्थानम कर्नाटक के महामंडलेश्वर 1008 श्रीश्रीश्री स्वामी सतगुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी महाराज ने भूमि पूजन को बहुत बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने बताया कि गुरु के निर्देश पर पूरे देश में 9 मठ बनवाना है। कर्नाटक सहित चार मठ बन चुके हैं।पांचवा मठ अयोध्या में बनेगा जो कि काफी भव्य होगा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुकुंद सीआर संयुक्त महासचिव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बंगलौर,विजयेन्द्र प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, मंकाल एस. वैद्य कैबिनेट सचिव कर्नाटक,मधु बंगरप्पा प्राइमरी एण्ड सेकेण्डरी ऐजूकेशन मिनिस्टर कर्नाटक,लल्लू सिंह पूर्व सांसद,सुनील कुमार विधायक व पूर्व मन्त्री कर्नाटक,बृजेश चौटाला सांसद मंगलूर कर्नाटक,हरीश पूंजा विधायक बेलतंगड़ि कर्नाटक,मदन कौशिक नेता हरिद्वार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री उत्तराखंड,नलिन कुमार कटिल पूर्व सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी कर्नाटक,बीमन्ना सिरसी विधायक,श्रीमती रोली सिह जिलापंचायत अध्यक्ष अयोध्या, पद्मराज कुस्ती केबीसी जनरल सिक्रेटरी, शिवेन्द्र सिंह ब्लाक प्रमुख पूराबाजार, देवता प्रसाद पटेल जिला पंचायत सदस्य, अमल गुप्ता,दीपेंद्र सिंह गन्ना समिति चेयरमैन, रामजन्म वर्मा भाजपा नेता,अनूप वर्मा पूर्व प्रधान,भोजराज वर्मा पूर्व प्रधान,राजेश मौर्य प्रधान,अमित कुमार सिंह,द्वारिका प्रसाद दूबे आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा प्रमुख संतों में महन्त विद्यानंद सरस्वती जी महाराज अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पंचदशनाम जूना अखाडा टाटानगर,डॉ. स्वामी भरतदास संगतऋषि आश्रम रानोपाली अयोध्या,महंत देवानंद सरस्वती जी महाराज सचिव श्री पंचदशनाम जूना अखाडा हरिद्वार महंत सुरेशदास महाराज दिगम्बर अखाड़ा अयोध्या,महंत कमलनयन दास जी महाराज अयोध्या, महंत अवधेश दास जी महाराज बडाभक्त महल अयोध्या धाम,महंत राजकुमार दास जी महाराज राम बल्ल्भाकुंज अयोध्या धाम, महंत संजय दास जी महाराज हनुमानगढी, अयोध्या धाम,राजूदास जी महाराज हनुमानगढी अयोध्या धाम आदि मौजूद रहे।अयोध्या और दक्षिण भारत के बीच धर्म सेतु का काम करेगा निर्माणाधीन मठ:लल्लू
जूना अखाड़े के पांचवे बड़े मठ का भूमि पूजन संपन्न
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में बनने वाले जूना अखाड़े के पांचवे सबसे बड़े मठ का आज वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न हो गया। इस मौके पर देश के कोने-कोने से आए संत महंत व मठाधीशों ने अयोध्या में मठ निर्माण की भूरि भूरि प्रशंसा की। कहा कि यह मठ ग्रामीण क्षेत्र का सबसे बड़ा आध्यात्मिक केंद्र बनेगा। यहां पर धर्म प्रचार के साथ-साथ वैदिक व ज्योतिष का अध्ययन लोग कर सकेंगे। इस मौके पर अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि यहां पर मठ निर्माण हो जाने से यह अयोध्या और दक्षिण भारत के बीच सेतु का काम करेगा तथा कहा कि रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या आने वाले लोगों को सुविधा मिल सकेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर ब्रह्मानंद जी महाराज व संचालन महंत अवधेश दास बड़ा भक्त महल अयोध्या ने किया।
गौरतलब है कि यह मठ अयोध्या भरतकुंड मार्ग पर हनुमतनगर बाजार इटौरा चौराहे से 500 मीटर दूर अंकवारा गांव में बन रहा है। श्री राम क्षेत्र महासंस्थानम कर्नाटक के महामंडलेश्वर 1008 श्रीश्रीश्री स्वामी सतगुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी महाराज ने भूमि पूजन को बहुत बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने बताया कि गुरु के निर्देश पर पूरे देश में 9 मठ बनवाना है। कर्नाटक सहित चार मठ बन चुके हैं।पांचवा मठ अयोध्या में बनेगा जो कि काफी भव्य होगा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुकुंद सीआर संयुक्त महासचिव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बंगलौर,विजयेन्द्र प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, मंकाल एस. वैद्य कैबिनेट सचिव कर्नाटक,मधु बंगरप्पा प्राइमरी एण्ड सेकेण्डरी ऐजूकेशन मिनिस्टर कर्नाटक,लल्लू सिंह पूर्व सांसद,सुनील कुमार विधायक व पूर्व मन्त्री कर्नाटक,बृजेश चौटाला सांसद मंगलूर कर्नाटक,हरीश पूंजा विधायक बेलतंगड़ि कर्नाटक,मदन कौशिक नेता हरिद्वार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री उत्तराखंड,नलिन कुमार कटिल पूर्व सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी कर्नाटक,बीमन्ना सिरसी विधायक,श्रीमती रोली सिह जिलापंचायत अध्यक्ष अयोध्या, पद्मराज कुस्ती केबीसी जनरल सिक्रेटरी, शिवेन्द्र सिंह ब्लाक प्रमुख पूराबाजार, देवता प्रसाद पटेल जिला पंचायत सदस्य, अमल गुप्ता,दीपेंद्र सिंह गन्ना समिति चेयरमैन, रामजन्म वर्मा भाजपा नेता,अनूप वर्मा पूर्व प्रधान,भोजराज वर्मा पूर्व प्रधान,राजेश मौर्य प्रधान,अमित कुमार सिंह,द्वारिका प्रसाद दूबे आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा प्रमुख संतों में महन्त विद्यानंद सरस्वती जी महाराज अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पंचदशनाम जूना अखाडा टाटानगर,डॉ. स्वामी भरतदास संगतऋषि आश्रम रानोपाली अयोध्या,महंत देवानंद सरस्वती जी महाराज सचिव श्री पंचदशनाम जूना अखाडा हरिद्वार महंत सुरेशदास महाराज दिगम्बर अखाड़ा अयोध्या,महंत कमलनयन दास जी महाराज अयोध्या, महंत अवधेश दास जी महाराज बडाभक्त महल अयोध्या धाम,महंत राजकुमार दास जी महाराज राम बल्ल्भाकुंज अयोध्या धाम, महंत संजय दास जी महाराज हनुमानगढी, अयोध्या धाम,राजूदास जी महाराज हनुमानगढी अयोध्या धाम राघवेन्द्र तिवारी आरएसएस प्रमुख मौजूद रहे।
शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या।सुल्तानपुर अयोध्या ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए तहसील सदर के सूखापुर इटौरा गांव में शुरू नए सर्वे का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है।ग्रामीण छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेस वे बनवाने की मांग पर अड़े हैं।ग्रामीण इस बाबत भाजपा पूर्व सांसद लल्लू सिंह से भी मिल चुके हैं।बुधवार को जिलाधिकारी व मंडलायुक्त से मिल पुराना सर्वे बरकरार रखने की मांग रखेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि जब छह माह पूर्व दिल्ली की सर्वे कंपनी टीएससीएल द्वारा सर्वे व भूमि चिन्हांकन कर किसानों की मेढ़ों पर पिलर सीमेंट से जाम कर दिया गया तो अब दोबारा सर्वे की क्या जरूरत?इस बार किसानों की अत्यधिक उपजाऊ वाली जमीन लेने की कोशिश की जा रही है जिसका हम लोग विरोध करेंगे। किसानों की मांग है कि पुराना सर्वे ही बरकरार रखा जाय जिसका हम लोगों का कोई विरोध नहीं है जब कि उसमें भी हम लोगों की ही जमीन जा रही है।किसानों ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर अपनी अत्यधिक उपजाऊ वाली जमीन देने को तैयार नहीं हैं।अगर यह जमीन ली गई तो किसान भूखों मर जाएंगे। फिलहाल उनके आवास पर मिलने गए ग्रामीणो...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें