अधिकारियों की लापरवाही,64 छात्र पंजीकृत,पोर्टल पर दिख रहा 43

अयोध्या। पूरा बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय मोहतसिममपुर शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही का शिकार हो गया।यहां पर बच्चों की संख्या पूरी है फिर भी विद्यालय बंद करने की तैयारी चल रही है। यहां पर कुल 64 छात्र पंजीकृत हैं जब कि पोर्टल पर 43 दिखयी दे रहा है। इस बाबत यहां के प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पोर्टल पर सही संख्या दर्ज करने के लिए कई बार रिमाइंडर भेजा गया लेकिन संबंधित पोर्टल पर शिक्षा सत्र 204-25 छात्रों की संख्या 64 के बजाय 43 दिखायी दे रही है जिसके चलते 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालय के नाते इसके बंद होने की प्रबल संभावना हो गयी है। आज सुबह विद्यालय गेट पर मौजूद अभिभावको ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पूरे गांव को भोगना पड़ेगा।कहा कि अगर विद्यालय बंद हुआ तो दूसरे विद्यालय में जाने के लिए रोड क्रॉस करना पड़ेगा जिससे बच्चों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है।मोहतसिमपुर के प्रधान अनूप वर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि हमारे गांव के विद्यालय की सही छात्र संख्या पोर्टल पर अंकित कर विद्यालय बंद होने से बचाया जाय। इस बाबत पूरा बाजार के खंड शिक्षा अधिकारी रयाज अहमद ने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में है।बुधवार को मैं विद्यालय पहुंच सही जानकारी हासिल कर पोर्टल पर अंकित करूंगा।अगर छात्र संख्या सही है तो विद्यालय किसी भी दशा में बंद नहीं होगा। गांव निवासी महेश कुमार , सविता, गौतम, रविकांत वर्मा, नन्द किशोर कनौजिया,करमचंद मौर्य, प्रतिभा,विमला शर्मा, शान्ती मिश्रा,उमा देवी आदि लोगों ने चेतावनी दी कि यदि छात्र संख्या पूरी होने के बाद भी विद्यालय बंद हुआ तो आंदोलन होगा। फ़ोटो परिचय:वविद्यालय बंद होने की सूचना पर विद्यालय पहुंचे अभिभावकछात्र संख्या पूरी फिर भी विद्यालय बंद करने की तैयारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा मोहतसिमपुर प्रावि में 64 छात्र पंजीकृत,पोर्टल पर दिख रहा 43 कई रिमाइंडर भेजने का बाद भी पोर्टल पर नही दर्ज हुई सही संख्या विद्यालय बंद होने की सूचना पर स्कूल पहुंचे अभिभावक अयोध्या। पूरा बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय मोहतसिममपुर शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही का शिकार हो गया।यहां पर बच्चों की संख्या पूरी है फिर भी विद्यालय बंद करने की तैयारी चल रही है। यहां पर कुल 64 छात्र पंजीकृत हैं जब कि पोर्टल पर 43 दिखयी दे रहा है। इस बाबत यहां के प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पोर्टल पर सही संख्या दर्ज करने के लिए कई बार रिमाइंडर भेजा गया लेकिन संबंधित पोर्टल पर शिक्षा सत्र 204-25 छात्रों की संख्या 64 के बजाय 43 दिखायी दे रही है जिसके चलते 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालय के नाते इसके बंद होने की प्रबल संभावना हो गयी है। आज सुबह विद्यालय गेट पर मौजूद अभिभावको ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पूरे गांव को भोगना पड़ेगा।कहा कि अगर विद्यालय बंद हुआ तो दूसरे विद्यालय में जाने के लिए रोड क्रॉस करना पड़ेगा जिससे बच्चों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है।मोहतसिमपुर के प्रधान अनूप वर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि हमारे गांव के विद्यालय की सही छात्र संख्या पोर्टल पर अंकित कर विद्यालय बंद होने से बचाया जाय। इस बाबत पूरा बाजार के खंड शिक्षा अधिकारी रयाज अहमद ने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में है।बुधवार को मैं विद्यालय पहुंच सही जानकारी हासिल कर पोर्टल पर अंकित करूंगा।अगर छात्र संख्या सही है तो विद्यालय किसी भी दशा में बंद नहीं होगा। गांव निवासी महेश कुमार , सविता, गौतम, रविकांत वर्मा, नन्द किशोर कनौजिया,करमचंद मौर्य, प्रतिभा,विमला शर्मा, शान्ती मिश्रा,उमा देवी आदि लोगों ने चेतावनी दी कि यदि छात्र संख्या पूरी होने के बाद भी विद्यालय बंद हुआ तो आंदोलन होगा। फ़ोटो परिचय:वविद्यालय बंद होने की सूचना पर विद्यालय पहुंचे अभिभावक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत