ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर अयोध्या में रही भंडारों की धूम
अयोध्या। ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर अयोध्या जिलेे मेंं बह गाँव से लेकर शहर तक भंडारों की धूम रही। सुबह से शुरू भंडारा देेेर रात तक चला
जैसे जैसे सूर्य की तपिश बढ़़ रही थी वेसे वैसे भंडारों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही थी। थाना पूराकलंदर के पाना का पुरवा मोड़ पर सुंदर कांड पाठ के साथ भंडार शुरू हुआ जहां राहगीरों को छोला,चावल और हलुआ बांटा गया।बजरंग बली के नारे के साथ लोगों ने खूब हलुआ का स्वाद चखा। मुख्य आयोजक सुरेंद्र वर्मा व गुरुदीन साहू के नेतृत्व में चल रहे भंडारे में राजीव साहू,विजय साहू,गोलू यादव,रामनाथ चौरसिया,पहलवान साहू,धनजीत सिंह, जयप्रकाश वर्मा,महेश साहू,मिश्री साहू,अखिलेश,विवेक,अनिल यादव,सौरभ साहू,आर्यन,अभिषेक गुप्ता,गणेश साहू,गुड्डू साहू आदि लोगों ने सहयोग किया।
हमारे हनुमतनगर प्रतिनिधि के अनुसार बाजार के पश्चिमी छोर पर स्थित गैस एजेंसी के सामने अमरनाथ वर्मा के नेतृत्व में बड़े मंगलवार पर भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें छोला पूड़ी व शरबत बांटा गया।भंडारे में सहयोग अंकित भाई, अभिषेक
वर्मा,अर्जुन वर्मा,वीरेंद्र वर्मा,अनुराग वर्मा,सूरज गुप्ता, विवेक पटेल, अशोक पाल,शोभित यादव,रोहित सैनी,दिलीप सैनी,दिलीप वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
उधर अबनपुर सरोहा स्थित राम कुटी पर भी बड़े मंगल पर सुंदर कांड का पाठ व भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हनुमान भक्तों को हलुआ, छोला व पूड़ी का प्रसाद दिया गया। हनुमान मंदिर के पुजारी राम भक्त सुग्रीव दास के नेतृत्व में हुए इस भंडारे में गांव के श्यामनरायन सिंह, प्रवीण सिंह,तेज प्रताप सिंह,आशुतोष सिंह,सच्चिदानंद सिंह,विवेक सिंह,रामनाथ सिंह,भूप सिंह,पवन सिंह,संजय सिंह,गौरव सिंह,गोलू सिंह,पिंटू सिंह व उमाशंकर गौड़ आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
राम कुटी के पुजारी रामभक्त सुग्रीवदास ने इस भंडारे में शामिल बजरंगबली हनुमान के भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने गांव व क्षेत्र के मंगल की कामना की।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें