डिवाइडर से भिड़ी तेज रफ्तार बस,तीन यात्रियों की मौत दो दर्जन घायल

डिवाइडर से भिड़ी तेज रफ्तार बस,तीन यात्रियों की मौत दो दर्जन घायल घायल यात्रियों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज कई यात्रियों की हालत गंभीर,ट्रामा सेंटर लख़नऊ रेफर अयोध्या। लखनऊ गोरखपुर हाईवे पर तेज रफ्तार जा रही प्राइवेट बस डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस पलट जाने से बस में सवार तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई तथा दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर जिले के एसएसपी व डीएम ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार यह बस यात्रियों को दिल्ली से सिद्धार्थनगर व बस्ती लेकर जा रही थी। हाईवे पर थाना कैंट अयोध्या के मुमताज नगर पहुंचते ही तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकरा गई जिससे बस पलट गई तथा इसमें सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई।जिसमें से 2 यात्रियों की पहचान नहीं हो सकी है तथा एक यात्री की पहचान गांव हरैया थाना जोगिया जिला बस्ती निवासी रमेश ( 36)पुत्र पुष्कर के रूप में हुई। घायलों मे पंचराम पुत्र धनराज निवासी गांव पिपरपतिया थाना बासी जिला सिद्धार्थ नगर, प्रवीण कुमार पुत्र कारी लाल गांव जीता थाना वासी जिला सिद्धार्थ नगर, अंशिका पुत्री श्री कृष्ण निवासी तेलियाटोला थाना शोहरतगढ़ जिला सिद्धार्थ नगर, ऋषि गुप्ता पुत्र रामचंद्र निवासी शिवनगर कॉलोनी पहाड़गंज, ऋषभ त्रिपाठी पुत्र अरविंद त्रिपाठी निवासी गांव पाला थाना पथरा जिला सिद्धार्थनगर,अनीता पत्नी ओमप्रकाश निवासी गयाबा थाना उसका बाजार जिला सिद्धार्थनगर , तारा देवी पत्नी राम बचन निवासी पटखौली थाना सोबहा जिला बस्ती, ओम कुमार पुत्र रामकरन निवासी पटखौली थाना सोबहा जिला बस्ती, तारा देवी पत्नी रामबचन निवासी तेलियागढ़ थाना शोहरतगढ़ जिला बस्ती, घीसूराम पुत्र स्व खरगू जिला बस्ती वा कार्तिक पुत्र बंसराज निवासी पिलखौली थाना सोबहा जिला बस्ती आदि प्रमुख हैं। इस भीषण हादसे की खबर पाते ही एसएसपी शैलेश कुमार पांडे व जिला अधिकारी नीतीश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच घटना का जायजा लिया तथा घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें से कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। डिवाइडर से भिड़ी तेज रफ्तार बस,तीन यात्रियों की मौत दो दर्जन घायल घायल यात्रियों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज कई यात्रियों की हालत गंभीर,ट्रामा सेंटर लख़नऊ रेफर अयोध्या। लखनऊ गोरखपुर हाईवे पर तेज रफ्तार जा रही प्राइवेट बस डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस पलट जाने से बस में सवार तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई तथा दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर जिले के एसएसपी व डीएम ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार यह बस यात्रियों को दिल्ली से सिद्धार्थनगर व बस्ती लेकर जा रही थी। हाईवे पर थाना कैंट अयोध्या के मुमताज नगर पहुंचते ही तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकरा गई जिससे बस पलट गई तथा इसमें सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई।जिसमें से 2 यात्रियों की पहचान नहीं हो सकी है तथा एक यात्री की पहचान गांव हरैया थाना जोगिया जिला बस्ती निवासी रमेश ( 36)पुत्र पुष्कर के रूप में हुई। घायलों मे पंचराम पुत्र धनराज निवासी गांव पिपरपतिया थाना बासी जिला सिद्धार्थ नगर, प्रवीण कुमार पुत्र कारी लाल गांव जीता थाना वासी जिला सिद्धार्थ नगर, अंशिका पुत्री श्री कृष्ण निवासी तेलियाटोला थाना शोहरतगढ़ जिला सिद्धार्थ नगर, ऋषि गुप्ता पुत्र रामचंद्र निवासी शिवनगर कॉलोनी पहाड़गंज, ऋषभ त्रिपाठी पुत्र अरविंद त्रिपाठी निवासी गांव पाला थाना पथरा जिला सिद्धार्थनगर,अनीता पत्नी ओमप्रकाश निवासी गयाबा थाना उसका बाजार जिला सिद्धार्थनगर , तारा देवी पत्नी राम बचन निवासी पटखौली थाना सोबहा जिला बस्ती, ओम कुमार पुत्र रामकरन निवासी पटखौली थाना सोबहा जिला बस्ती, तारा देवी पत्नी रामबचन निवासी तेलियागढ़ थाना शोहरतगढ़ जिला बस्ती, घीसूराम पुत्र स्व खरगू जिला बस्ती वा कार्तिक पुत्र बंसराज निवासी पिलखौली थाना सोबहा जिला बस्ती आदि प्रमुख हैं। इस भीषण हादसे की खबर पाते ही एसएसपी शैलेश कुमार पांडे व जिला अधिकारी नीतीश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच घटना का जायजा लिया तथा घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें से कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत

ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर अयोध्या में रही भंडारों की धूम