अब अयोध्या में बन गया योगी आदित्यनाथ का भव्य मंदिर,पूजा शुरू
अयोध्या।अब तक आप लोगों ने देवी देवताओं के मंदिर का निर्माण तो देखा व सुना होगा लेकिन किसी राजनेता का मंदिर बने ऐसा सपने में भी नही सोचा होगा। लेकिन यह कर दिखाया है अयोध्या से 15 किलोमीटर दूर नंदीग्राम भरतकुंड के बगल स्थित कल्याण भदरसा के एक योगी आदित्यनाथ समर्थक ने। उसने गांव में उनका भव्य मंदिर बनवा दिया जहां नित्य सुबह शाम आरती हो रही है।
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस समय भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य जोरों पर है। इस बीच कल्याण भदरसा के मौर्या के पुरवा में योगी आदित्यनाथ का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया जहां नित्य पूजा पाठ हो रहा है तथा योगी के भजन के साथ आरती भी होती है। मंदिर में धनुष बाण लिए योगी की आदमक़द मूर्ति लगाई गई है।इस मंदिर को अयोध्या जिले के युवक प्रभाकर मौर्या ने बनाया है जो कि अपने को योगी का प्रचारक बताता है तथा उसका विधानसभा चुनाव में कई गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जो योगी समर्थक युवकों की धड़कन बन गयी थी।
प्रभाकर मौर्य ने गांव के उत्तर योगी आदित्यनाथ का मंदिर अपने खर्चे पर बनाया है।वे बताते हैं कि जब अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की संकल्पना साकार हो रही थी उसी समय मैने संकल्प ले लिया कि जो राम का मंदिर बनवाएंगे हम उनके मंदिर का निर्माण करेंगे। वे कहते हैं कि जिस दिन राम मंदिर की नींव पड़ी उसी दिन हमने भी इस मंदिर की नींव रखी जिसपर पूजन अर्चन व आरती शुरू हो चुका है जो अनवरत जारी रहेगी। हाथ में धनुष बाण लिए योगी आदित्यनाथ के इस भव्य मंदिर को देखने के लिए दूर दूर के लोग आ रहे
लो अब अयोध्या में बन गया योगी आदित्यनाथ का भव्य मंदिर,पूजा शुरू
आकर्षण का केंद्र बनी मंदिर में लगी योगी की धनुष बाण लिए मूर्ति
समर्थक ने लिया था संकल्प,जो राम मंदिर बनाएंगे हम बनाएंगे उनका मंदिर
अयोध्या।अब तक आप लोगों ने देवी देवताओं के मंदिर का निर्माण तो देखा व सुना होगा लेकिन किसी राजनेता का मंदिर बने ऐसा सपने में भी नही सोचा होगा। लेकिन यह कर दिखाया है अयोध्या से 15 किलोमीटर दूर नंदीग्राम भरतकुंड के बगल स्थित कल्याण भदरसा के एक योगी आदित्यनाथ समर्थक ने। उसने गांव में उनका भव्य मंदिर बनवा दिया जहां नित्य सुबह शाम आरती हो रही है।
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस समय भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य जोरों पर है। इस बीच कल्याण भदरसा के मौर्या के पुरवा में योगी आदित्यनाथ का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया जहां नित्य पूजा पाठ हो रहा है तथा योगी के भजन के साथ आरती भी होती है। मंदिर में धनुष बाण लिए योगी की आदमक़द मूर्ति लगाई गई है।इस मंदिर को अयोध्या जिले के युवक प्रभाकर मौर्या ने बनाया है जो कि अपने को योगी का प्रचारक बताता है तथा उसका विधानसभा चुनाव में कई गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जो योगी समर्थक युवकों की धड़कन बन गयी थी।
प्रभाकर मौर्य ने गांव के उत्तर योगी आदित्यनाथ का मंदिर अपने खर्चे पर बनाया है।वे बताते हैं कि जब अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की संकल्पना साकार हो रही थी उसी समय मैने संकल्प ले लिया कि जो राम का मंदिर बनवाएंगे हम उनके मंदिर का निर्माण करेंगे। वे कहते हैं कि जिस दिन राम मंदिर की नींव पड़ी उसी दिन हमने भी इस मंदिर की नींव रखी जिसपर पूजन अर्चन व आरती शुरू हो चुका है जो अनवरत जारी रहेगी। हाथ में धनुष बाण लिए योगी आदित्यनाथ के इस भव्य मंदिर को देखने के लिए दूर दूर के लोग आ रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें