छोटे छोटे बच्चों को खूब लुभा रहे स्वचालित इलेक्टिक चारपहिया वाहन

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। रामनगरी स्थित पर्यटन स्थल गुप्तारघाट व सूर्यकुंड पर इस समय पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। यहां सूर्यकुंड पर लेजर शो के माध्यम से कुंड के पानी में दिखाया जा रहा रामायण सीरियल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है वहीं स्वचालित इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन छोटे छोटे बच्चों को खूब लुभा रहे हैं ।स्वचालित इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन पर बैठ बच्चे पर्यटन स्थल का भ्रमण कर अपने को धन्य महसूस कर रहे हैं। गौरतलब हो कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन स्थल गुप्तारघाट व सूर्यकुंड का पुनर्निर्माण कर इसकी काफी साज सज्जा की गई है। इसे दुल्हन की तरह सजाया गया है।पर्यटन स्थल गुप्तारघाट पर जहां विविध तरह के फूल पत्तियों व पौधों को लगाकर यहां पर्यटन को बढ़ावा दिया गया है वहीं सूर्यकुंड के घाटों को सौंदर्यीकरण योजना के तहत नवनिर्माण कर जगह-जगह लाइट की व्यवस्था की गयी है।यही नहीं शाम को यहां पर लेजर शो के माध्यम से रामायण शो दिखाया जाता है जिसे देखने के लिए यहां देश-विदेश के हजारों लोग शाम को जमा होते हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा 2 घंटे के लिए ₹10 शुल्क निर्धारित कर दिया गया है बावजूद इसके यहां दिन प्रतिदिन पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। शाम होते ही यहां पर्यटकों की भीड़ जुटना शुरू हो जाती है जो शाम 7 बजते बजते हजारों में पहुंच जाती है। यहां आने वाले पर्यटक परिसर में घूम टहलकर यहां जगह-जगह लगे पेड़ पौधों फूल पत्तियां व विविध रंगों की लाइटों का नजारा देखते हैं। सात बजे के बाद सूर्यकुंड में लेजर शो शुरू हो जाता है जिसके माध्यम से पर्यटकों को रामायण सीरियल दिखाया जाता है। कुंड के पानी में लेजर शो के माध्यम से दिखाए जा रहे रामायण को देखने के लिए भारी भीड़ जमा होती है। पर्यटन स्थल गेट पर पर्यटक बच्चों के लिए स्वचालित इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन ट्रैक्टर व जीप की व्यवस्था की गई है जिसके लिए वे निर्धारित ₹50 शुल्क अदाकर इन वाहनों पर घंटों पर्यटन का आनंद उठाते हैं। इसी तरह की व्यवस्था गुप्तारघाट पर भी है जो यहां की व्यवस्था में चार चांद लगा रही है। यहां आने वाले पर्यटक बच्चे इस स्वचालित इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों का आनंद जरूर उठाते हैं। उधर इन बच्चों को कुंड के पानी से निकल रही लेजर लाइट शो काफी लुभाती है। फोटो-स्वचालित इलेक्ट्रिक वाहन पर मौज मस्ती करते बच्चे छोटे छोटे बच्चों को खूब लुभा रहे स्वचालित इलेक्टिक चारपहिया वाहन पर्यटन स्थल सूर्यकुंड व गुप्तारघाट बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र सूर्यकुंड में लेजर शो से शामको दिखाया जाता है रामायण सीरियल शीतला प्रसाद पांडेयअयोध्या। रामनगरी स्थित पर्यटन स्थल गुप्तारघाट व सूर्यकुंड पर इस समय पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। यहां सूर्यकुंड पर लेजर शो के माध्यम से कुंड के पानी में दिखाया जा रहा रामायण सीरियल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है वहीं स्वचालित इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन छोटे छोटे बच्चों को खूब लुभा रहे हैं ।स्वचालित इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन पर बैठ बच्चे पर्यटन स्थल का भ्रमण कर अपने को धन्य महसूस कर रहे हैं। गौरतलब हो कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन स्थल गुप्तारघाट व सूर्यकुंड का पुनर्निर्माण कर इसकी काफी साज सज्जा की गई है। इसे दुल्हन की तरह सजाया गया है।पर्यटन स्थल गुप्तारघाट पर जहां विविध तरह के फूल पत्तियों व पौधों को लगाकर यहां पर्यटन को बढ़ावा दिया गया है वहीं सूर्यकुंड के घाटों को सौंदर्यीकरण योजना के तहत नवनिर्माण कर जगह-जगह लाइट की व्यवस्था की गयी है।यही नहीं शाम को यहां पर लेजर शो के माध्यम से रामायण शो दिखाया जाता है जिसे देखने के लिए यहां देश-विदेश के हजारों लोग शाम को जमा होते हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा 2 घंटे के लिए ₹10 शुल्क निर्धारित कर दिया गया है बावजूद इसके यहां दिन प्रतिदिन पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। शाम होते ही यहां पर्यटकों की भीड़ जुटना शुरू हो जाती है जो शाम 7 बजते बजते हजारों में पहुंच जाती है। यहां आने वाले पर्यटक परिसर में घूम टहलकर यहां जगह-जगह लगे पेड़ पौधों फूल पत्तियां व विविध रंगों की लाइटों का नजारा देखते हैं। सात बजे के बाद सूर्यकुंड मेंलेजर शो शुरू हो जाता है जिसके माध्यम से पर्यटकों को रामायण सीरियल दिखाया जाता है। कुंड के पानी में लेजर शो के माध्यम से दिखाए जा रहे रामायण को देखने के लिए भारी भीड़ जमा होती है। पर्यटन स्थल गेट पर पर्यटक बच्चों के लिए स्वचालित इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन ट्रैक्टर व जीप की व्यवस्था की गई है जिसके लिए वे निर्धारित ₹50 शुल्क अदाकर इन वाहनों पर घंटों पर्यटन का आनंद उठाते हैं। इसी तरह की व्यवस्था गुप्तारघाट पर भी है जो यहां की व्यवस्था में चार चांद लगा रही है। यहां आने वाले पर्यटक बच्चे इस स्वचालित इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों का आनंद जरूर उठाते हैं। उधर इन बच्चों को कुंड के पानी से निकल रही लेजर लाइट शो काफी लुभाती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत