रहीमपुर दुगवा में मनी अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती
रवींद्र कुमार पांडेय/अयोध्या। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती पूरा के रहीमपुर दुगवा गांव में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने उपस्थित जनों को बताया कि सन 1857 की क्रांति के नायक मंगल पांडेय ने तात्कालीन अंग्रेजी सरकार के खिलाफ सर्वप्रथम क्रांति का बिगुल बजाया। वे अंग्रेजों द्वारा बंदूक की गोली में प्रयुक्त गाय की चर्बी का विरोध कर 1857 की क्रांति के प्रथम नायक बने। यह कार्यक्रम श्री बलवंत आदर्श संस्कृत महाविद्यालय दुगावा रहीमपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार पांडेय एवं संचालन सुनील अमर ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोचार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों में विद्यालय के प्राचार्य सुरेश चंद्र मिश्र ,समिति के उपाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय, सदस्य अतुल पांडेय, अखिलेश शुक्ला, जीतू पांडेय, उत्तम पांडेय, विवेक पांडेय, राजेश पांडेय, अमित पांडेय, शिवम पांडेय, बब्बू पांडेय, अनूप पांडेय, अनुपम पांडेय, गुडलक पांडेय, श्रीभूषण तिवारी, डॉक्टर टीपी सिंह, रविंद्र पांडेय, अजय पांडे आदि लोग मौजूद रहे।रहीमपुर दुगवा में मानी अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती
अयोध्या। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती पूरा के रहीमपुर दुगवा गांव में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने उपस्थित जनों को बताया कि सन 1857 की क्रांति के नायक मंगल पांडेय ने तात्कालीन अंग्रेजी सरकार के खिलाफ सर्वप्रथम क्रांति का बिगुल बजाया। वे अंग्रेजों द्वारा बंदूक की गोली में प्रयुक्त गाय की चर्बी का विरोध कर 1857 की क्रांति के प्रथम नायक बने। यह कार्यक्रम श्री बलवंत आदर्श संस्कृत महाविद्यालय दुगावा रहीमपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार पांडेय एवं संचालन सुनील अमर ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोचार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों में विद्यालय के प्राचार्य सुरेश चंद्र मिश्र ,समिति के उपाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय, सदस्य अतुल पांडेय, अखिलेश शुक्ला, जीतू पांडेय, उत्तम पांडेय, विवेक पांडेय, राजेश पांडेय, अमित पांडेय, शिवम पांडेय, बब्बू पांडेय, अनूप पांडेय, अनुपम पांडेय, गुडलक पांडेय, श्रीभूषण तिवारी, डॉक्टर टीपी सिंह, रविंद्र पांडेय, अजय पांडे आदि लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें