भैंस ने आठ पैरों वाले बच्चे को दिया जन्म
जितेंद्र वर्मा/अयोध्या। जिले के थाना पूरा कलंदर अंतर्गत ग्राम मोदरा कर्मा चौराहा निवासी मनोज कुमार यादव के घर बीती रात भैंस ने आठ पैरों वाले अजूबे बच्चे को
अयोध्या। जिले के थाना पूरा कलंदर अंतर्गत ग्राम मोदरा कर्मा चौराहा निवासी मनोज कुमार यादव के घर बीती रात भैंस ने आठ पैरों वाले अजूबे बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे को देखने के लिए दूर दूर के लोग आ रहे हैं।इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है ।
बीती रात राजन यादव पुत्र मनोज यादव की भैंस बीमार हुई। रात में ही पशु चिकित्सक डॉ रामकिशोर को बुलाया गया जिन्होंने अथक प्रयास के बाद प्रसव कराया लेकिन आठ पैर वाले बच्चे को देख डर गए क्यों कि आठो पैर आठ तरफ मौजूद था जिससे बच्चा खड़ा नहीं हो सकता। चिकित्सक ने बताया कि बच्चे के मल मूत्र त्याग का स्थान नहीं है जिससे यह बच्चा ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रह सकेगा।फिलहाल अभी तक वह बच्चा स्वस्थ है तथा अलग से दूध पिलाया जा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें