परशुराम लक्ष्मण संवाद देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
जितेंद्र कुमार वर्मा
अयोध्या। पुर विकासखंड के अंकवारा गांव में चल रहे रामलीला मंचन में आज सीता फुलवारी व परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। यहां पर पहली नवंबर तक रामलीला का मंचन होगा।
जानकारी के अनुसार यहां पर श्री रामलीला समिति महोतसिमपुर अंकवारा के बैनर तले रामलीला का मंचन बीते दो दशक से हो रहा है।जिसमें स्थानीय कलाकार व ग्रामीण मंचन में भाग लेते हैं। यहां हो रही रामलीला में काफी दूर-दूर के लोग मंचन देखने आते हैं। बीती रात राम राज्याभिषेक,राम वन गमन, कैकेई दशरथ संवाद आदि तमाम लीलाओं का मंचन किया गया जिसे देख दर्शके मंत्रमुग्ध हो गए। रामलीला में राम का मंचन बृजेश कुमार, लक्ष्मण का मंचन अमित गुप्ता, शत्रुघ्न की भूमिका विजय पासवान, सीता की भूमिका रवि वर्मा, रावण की भूमिका कविंद्र वर्मा आदि लोग निभा रहे हैं। आज मंचन में राम वन गमन के बाद दशरथ की भूमिका देखकर दर्शक काफी भाव विभोर हुए। रामलीला में प्रमुख रूप से श्री रामलीला समिति अध्यक्ष संजय वर्मा, प्रबंधक बब्बू कनौजिया, सहायक वीरेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र वर्मा, मंत्री अमरेश दुबे आदि लोग मौजूद रहे। सभी ने यहां हो रहे मंचन की भूरि भूरि प्रशंसा की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें