अयोध्या के पूरा विकासखंड मुख्यालय पर मनरेगाकर्मियों ने की नारेबाजी,24 हजार रुपए मानदेय और नियमित भुगतान की मांगे

 


शीतला प्रसाद पांडेय

अयोध्या। उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ एवं मनरेगा कर्मियों ने सोमवार को विकासखंड पूरा बाजार मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।



 ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में मनरेगा कर्मियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर शासन को अवगत कराया गया था। संयुक्त आयुक्त मनरेगा के कार्यालय से जारी पत्र के माध्यम से ग्राम रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय का भुगतान 20 मई तक करने तथा अन्य मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक शासनादेश जारी नहीं होने से कर्मियों में नाराजगी है।



 मनरेगा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 2 जून से सांकेतिक कलम बंद हड़ताल शुरू की गई है साथ ही 15 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय वादा निभाओ रैली आयोजित की जाएगी। ज्ञापन में रोजगार सेवकों का न्यूनतम मानदेय 24 हजार प्रतिमाह किए जाने, सभी मनरेगा कर्मियों को उचित मानदेय और ईपीएफ सुविधा दिए जाने आदि के लिए पृथक बजट की व्यवस्था करने, प्रतिवर्ष कम से कम 10% मानदेय वृद्धि सुनिश्चित करने तथा बकाया भुगतान को सप्ताह के भीतर करने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त मनरेगा कर्मियों ने लगभग 20 वर्षों की सेवा को देखते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, मानव संसाधन नीति लागू करने तथा अन्य लंबित मांगों पर तत्काल विचार कार्यवाही करने की मांग उठाई है।



प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी तकनीकी सहायक लेखा सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर तथा ग्राम रोजगार सेवक सहित बड़ी संख्या में मरेगा कर्मी मौजूद रहे।



ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार, रवि शंकर त्रिपाठी प्रदेश महामंत्री,सहायक अजय मौर्या, कंप्यूटर ऑपरेटर राम सुरेश,धर्मेंद्र कुमार ग्राम रोजगार सेवक अमरदीप गौड़,जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह, महामंत्री महेश चतुर्वेदी, अजय कुमार पांडेय, अवध कुमार,शिवपूजन, ज्ञान सागर, ओम प्रकाश, रघुनाथ मौर्य, बृजेश किसमता, अनामिका सिंह, जोगिंदर यादव आदि रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत