अयोध्या निवासी किसान का बेटा बना अधिकारी,बधाई देने वालों का लगा तांता
शीतला प्रसाद पांडेय
अयोध्या। अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति, परिश्रम और लगन के बल पर अयोध्या जिले के निवासी किसान के बेटे ने उत्तर प्रदेश की अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा पास कर अधिकारी बनने में सफलता हासिल की। किसान के घर पर इस समय बधाई देने वाले नेता, किसान और सगे संबंधियों का ताता लगा हुआ है। युवक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। युवक का कहना है कि अगर पढ़ाई में अनुशासनहीनता और समय का ध्यान दिया जाए तो सफलता आपके कदम चूमेगी।
गौरतलब है कि अयोध्या धाम के पूराकलंदर थाने के गांव मोहासिमपुर मजरे मिर्जापुर निवासी दीपांशु वर्मा ने पहले प्रयास में ही यह सफलता हासिल की है। उन्होंने इंटर की परीक्षा के बाद ही अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की तैयारी शुरू कर दी थी। बचपन से ही तेज बुद्धि दीपांशु पटेल ने कोई भी कोचिंग नहीं की। उनका कहना है कि हमारे लिए ऑनलाइन पढ़ाई सफलता की कुंजी है।
इस परीक्षा में सफलता की सूचना मिलते ही गांव में बधाई देने वालों का तांता लग गया है। आज दल बल के साथ उनके घर पहुंच भाजपा नेता दिनेश कुमार मिश्रा ने दीपांशु को सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
इसके अलावा भाजपा मंडल पूर्वअध्यक्ष अमरनाथ वर्मा, भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष वरुण चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह, कांग्रेस नेता रामदास वर्मा, रालोद नेता राम शंकर पटेल, आजाद पटेल मनीष वर्मा, रामनारायन पाल, बबलू आदि लोगों ने दीपांशु पटेल की इस सफलता पर जोर दिया।
छाया: जितेंद्र वर्मा





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें