अंकवारा में बजरंगबली के भंडारे की धूम



 जितेंद्र वर्मा/ हनुमत नगर अयोध्या। ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगलवार पर आज अयोध्या धाम में बजरंगबली के भंडारों की धूम रही। इसी क्रम में आज पूरा कलंदर क्षेत्र के अंकवारा गांव में बजरंगबली के  भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य महसूस किया।



 जानकारी के अनुसार आज अंकवारा गांव के प्राथमिक विद्यालय के बगल बजरंगबली के भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जहां बजरंगबली के भक्तों ने प्रसाद के रूप में छोले चावल ग्रहण किया। 



राधे श्याम धुरिया के संयोजकत में आयोजित इस भंडारे में अमरजीत गुप्ता, शिवपूरन धुरिया,रामजीत गौण, सुखराम पूर्व प्रधान,राजकुमार वर्मा,अमरनाथ वर्मा,वंशराज गौण, शशिकांत वर्मा,दुर्गेश गुप्ता,हेमंत गौण, वैश्वनी गौण, कार्तिक गुप्ता,विजय गुप्ता,अर्जुन विश्वकर्मा,रजनीश वर्मा ने सहयोग किया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत