पलिया चकजंगली के सिद्धपीठ माँ काली मंदिर पर भव्य भंडारा
शीतला प्रसाद पांडेय
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या व भगवान भरत की तपस्थली भरत कुंड के मध्य स्थित पलिया चकजंगली गांव में सिद्धपीठ माँ काली मंदिर पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ।इस मौके पर प्रस्तुत देवीगीत व भजन ने देवीभक्तों का मन मोह लिया। गांव में हुए इस सामूहिक कार्यक्रम में देवी भक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ देवी मंत्रों की गूंज से हुई।यहां दिनभर मां काली को प्रसन्न करने के लिए देवीगीत पार्टी द्वारा गाजे बाजे के साथ देवी मां का पचरा, देवीगीत व भजन का प्रस्तुतिकरण किया गया।
पंडित केदारनाथ पांडेय ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा सम्पन्न कराया जहां पलिया चकजंगली व हनुमतनगर बाजार के लोगों व देवीभक्तों ने पूजा पाठ में भाग लिया।
डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह व उनके परिवार की अगुआई में पूरे गांव व बाजार वासियों के सहयोग से आयोजित इस सामूहिक कार्यक्रम में एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में देवी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य महसूस किया।
अंत में मां देवी के पूजा में जुटे भक्तों ने हवन किया तथा सामूहिक जल चढ़ाकर अपने घर व परिवार के कल्याण की कामना की और यहां हुए आरती में भाग लेकर अपने को धन्य महसूस किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह वीरेंद्र प्रताप सिंह सर सुरेंद्र प्रताप सिंह शशि गजेंद्र प्रताप सिंह दुर्गेंद्र प्रताप सिंह अभय प्रताप सिंह आनंद प्रताप सिंह अभिषेक सूर्यवंशी अभिनव सूर्यवंशी अनुभव सूर्यवंशी अमर सूर्यवंशी मंसाराम प्रजापति हरिराम गुप्ता ज्ञानी प्रजापति राकेश प्रजापति दिनेश रवि कुमार अर्जुन अली राम सजीवन हंसराज अनिल कुमार राम तेज गुप्ता आज लोग शरीक हुए।
चलते चलते एक और दृश्य








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें