धूमधाम से मना भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 26 वा स्थापना दिवस
(सच 24 इंडिया टीम अयोध्या)
अयोध्या। जिले के मिल्कीपुर स्थित आरकेआर पब्लिक स्कूल ढोली असकरण में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 26 वा स्थापना दिवस,गोष्टी व वृक्षारोपण के साथ संपन्न हो गया। कर्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

इसके बाद भी यदि कोई पत्रकार उत्पीड़न की कोशिश करता है तो महासंघ कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा तथा पत्रकार हित में आर पार की लड़ाई लड़ेगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्र ने पत्रकारों से कहा कि खोजी पत्रकारिता करना हमारा परम् कार्यव्य है। लेखनी चलाते समय तथ्यपरक व निष्पक्ष ख़बरें लिखे। बावजूद इसके यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी उत्पीड़न करता है तो संगठन बर्दाश्त नही करेगा।
संगठं में पत्रकार हित सर्वोपरि है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम पांडेय व विशिष्ट अतिथि जिला संरक्षक पृथ्वीराज सिंह जिला सचोव धर्मप्रकाश पांडेय,जिला संगठं सचिव,रामनाथ मिश्रा व देवकुमार मिश्रा रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्यकुमार मिश्र व संचालन तहसील अध्यक्ष देवकुमार पांडेय ने किया।कार्यक्रम का आयोजन तहसील संगठं सचिव सुरेश कुमार यादव ने किया।कार्यक्रम में जिला संयुक्त सचिव रमेश चंद्र पांडेय,जिला कार्यालय सचिव जितेंद्र कुमार वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र,तहसील सोहावल के तहसील अध्यक्ष देवी प्रसाद वर्मा, तहसील सचिव अजय कुमार चतुर्वेदी, निर्देश वर्मा, तहसील मिल्कीपुर के मुख्य महासचिव कृष्णा कुमार सिंह, संयुक्त सचिव मिल्कीपुर अमित कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें