सूर्यकुमार मिश्र बने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या जिलाध्यक्ष
अयोध्या। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संघ इकाई अयोध्या की सम्पन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से सूर्यकुमार मिश्र को जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया । इसके पहले वे जिला मुख्य महासचिव थे। नये कोषाध्यक्ष के रूप में सोहावल तहसील के मो0 फहीम को नया दायित्व इस आशय के साथ दिया गया है कि वेसंगठन को आगे ले जाने का काम करेंगे।
सआदतगंज स्थित एक होटल के सभागार में मंडल अध्यक्ष सुधाकर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई संगठन की इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम पाण्डेय जिला संयोजक अरुण पाण्डेय पृथ्वीराज सिंह सहित तहसील अध्यक्षो के साथ बड़ी संख्या में मौजूद सदस्यों के आये तमाम प्रस्ताव और बर्तमान जिला अध्यक्ष की समय की ब्यस्तता सहित संगठन को लेकर आ रही कठिनाइयों पर गहन मंथन हुआ और अगले माह तक सभी तहसीलों का कोष खुलवाने के साथ पत्रकार कल्याण कोष स्थापित करने पर निर्णय लिया गया। संगठन की बैठकें हर तीसरे माह होना तय किया गया है। बैठक में मौजूद लोगों में राकेश मिश्रा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, कपिलदेव वर्मा, राम सुरेश सिंह बाबा, राम कल्प पाण्डेय, सुधीर कुमार मिश्ए,डॉ डीपी सिंह, बकार अहमद, केके सिंह, शैलेन्द्र सिंह,अफरोज खान, मोहित यादव, बब्बू पाण्डेय, अनूप कुमार यादव, अमित कुमार यादव, तौशीफ खान संजीव कुमार सिंह रघुबर श्याम आदि पत्रकार व संगठन के लोग शामिल रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें