साथी समागम में बोले लालजी वर्मा,आम जनता के साथ अन्याय कर रही भाजपा
अयोध्या।हाईवे स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित सपा का साथी समागम संपन्न हुआ। इस मौके पर सपा नेता लालजी वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आम जनता के साथ अन्याय कर रही है।
इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि किसानों का धान क्रय केंद्रों पर नहीं खरीदा जा रहा। नौजवानों में बेरोजगारी बड़े पैमाने पर बढ़ी। महंगाई आसमान छू रही है। ऐसी स्थिति में आम जनता चुनाव के लिए तैयार है। आमजनता बदलाव चाहती है जिससे हमें बहुत अधिक तैयारी करने की जरूरत नहीं है। सीएम योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर लालजी वर्मा ने कहा की जो भाजपा का कुशासन है उसका जवाब जनता स्वयं उनको चुनाव हराकर देगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें