देखते देखते जिले का अंकवारा गांव बन गया वीआईपी,यहां मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी से बात करेंगे पीएम

अयोध्या। जिले के विकासखंड पूरा का का ग्रामपंचायत अंकवारा मजरे डीह इस समय अचानक वीआईपी बन गया है। यहां आज सुबह से ही अधिकारियों का आवागमन तेज हो गया है । पता चला हैं कि यहां के मुख्यमंत्री आवास योजना के एक लाभार्थी ने अपना आवास इतना सुंदर बना दिया कि उससे प्रधानमंत्री मोदी जी खुद वर्चुअल बात करेंगे। जिसे लेकर गांव में खुशी का माहौल है। तैयारियां तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि विकासखंड पूरा के दो ग्रामपंचत खास चर्चा में है। विकासखंड पूरा का ग्रामपंचायत राजेपुर इसलिए चर्चा में है क्योंकि यहां के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी जुगुन पुत्र फेंकू ने जहां अति सुंदर आवास बनाया है वहीं इसी विकासखंड की ग्रामपंचायत अंकवारा मजरे डीह के मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी परमेश्वरदीन विश्वकर्मा ने उससे भी अच्छा आवास तैयार किया है जिनका नाम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से वर्चुअल बातचीत के लिए चयनित किया गया है। इस बाबत आज विकासखंड पूरा के खंड विकास अधिकारी केके त्रिपाठी ने अंकवारा मजरे डीह गांव का दौरा कर मोदी से वर्चुअल बातचीत करने के लिए टेंट व एलईडी लगाने के लिए स्थान चयनित किया जहां पर ग्रामीणों के साथ साथ अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि परियोजना निदेशक,जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की तरफ से इस बावत मुझे निर्देश मिला था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों से बात कर सकते हैं। जिसको लेकर आज अंकवारा मजरे डीह गांव पहुंच मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी परमेश्वर दीन विश्वकर्मा से बातचीत किया। उन्होंने आवास का भी बकायदा निरीक्षण व फोटोग्राफी करवाया जो कि वास्तव में खूबसूरत बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी मोदी के वर्चुअल बातचीत के लिए समय निश्चित नहीं किया गया है। शीघ्र ही निदेशालय से इस बाबत निर्देश मिलने की संभावना है। बताया कि स्थान चयनित कर लिया गया है। अंकवारा ग्रामपंचायत की ग्रामप्रधान श्रीमती सीमा मौर्य ने बताया कि वर्चुअल मीटिंग के लिए टेंट व कुर्सी की व्यवस्था की जाएगी तथा वर्चुअल बातचीत के लिए एलईडी लगाया जाएगा ताकि प्रधानमंत्री मोदी से आमने सामने बात हो चुकी हो सके। प्रधान पति व प्रतिनिधि राजेश मौर्या ने बताया कि यह गांव के लिए बहुत ही खुशी का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी से हमारे द्वारा चयनित आवास के लाभार्थी को बात करने का मौका मिलेगा और मैं भी बातचीत का अंग बनूंगा। आज स्थलीय दौरा करने वालों में प्रमुख रूप से खंड विकास अधिकारी केके त्रिपाठी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुश्री कोमल मिश्रा ग्रामप्रधान श्रीमती सीमा मौर्य, रोजगार सेवक अवध कुमार, प्रधान प्रतिनिधि राजेश मौर्य, सफाईकर्मी श्रीमती मिथिलावती के साथ-साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।अब ग्रामीणों को इंतजार है उस क्षण का जब प्रधानमंत्री श्री मोदी जी मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी परमेश्वर दीन विश्वकर्मा वा ग्राम प्रधान सीमा मौर्य से बातचीत करेंगे। अयोध्या। जिले के विकासखंड पूरा का का ग्रामपंचायत अंकवारा मजरे डीह इस समय अचानक वीआईपी बन गया है। यहां आज सुबह से ही अधिकारियों का आवागमन तेज हो गया है । पता चला हैं कि यहां के मुख्यमंत्री आवास योजना के एक लाभार्थी ने अपना आवास इतना सुंदर बना दिया कि उससे प्रधानमंत्री मोदी जी खुद वर्चुअल बात करेंगे। जिसे लेकर गांव में खुशी का माहौल है। तैयारियां तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि विकासखंड पूरा के दो ग्रामपंचत खास चर्चा में है। विकासखंड पूरा का ग्रामपंचायत राजेपुर इसलिए चर्चा में है क्योंकि यहां के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी जुगुन पुत्र फेंकू ने जहां अति सुंदर आवास बनाया है वहीं इसी विकासखंड की ग्रामपंचायत अंकवारा मजरे डीह के मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी परमेश्वरदीन विश्वकर्मा ने उससे भी अच्छा आवास तैयार किया है जिनका नाम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से वर्चुअल बातचीत के लिए चयनित किया गया है। इस बाबत आज विकासखंड पूरा के खंड विकास अधिकारी केके त्रिपाठी ने अंकवारा मजरे डीह गांव का दौरा कर मोदी से वर्चुअल बातचीत करने के लिए टेंट व एलईडी लगाने के लिए स्थान चयनित किया जहां पर ग्रामीणों के साथ साथ अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि परियोजना निदेशक,जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की तरफ से इस बावत मुझे निर्देश मिला था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों से बात कर सकते हैं। जिसको लेकर आज अंकवारा मजरे डीह गांव पहुंच मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी परमेश्वर दीन विश्वकर्मा से बातचीत किया। उन्होंने आवास का भी बकायदा निरीक्षण व फोटोग्राफी करवाया जो कि वास्तव में खूबसूरत बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी मोदी के वर्चुअल बातचीत के लिए समय निश्चित नहीं किया गया है। शीघ्र ही निदेशालय से इस बाबत निर्देश मिलने की संभावना है। बताया कि स्थान चयनित कर लिया गया है। अंकवारा ग्रामपंचायत की ग्रामप्रधान श्रीमती सीमा मौर्य ने बताया कि वर्चुअल मीटिंग के लिए टेंट व कुर्सी की व्यवस्था की जाएगी तथा वर्चुअल बातचीत के लिए एलईडी लगाया जाएगा ताकि प्रधानमंत्री मोदी से आमने सामने बात हो चुकी हो सके। प्रधान पति व प्रतिनिधि राजेश मौर्या ने बताया कि यह गांव के लिए बहुत ही खुशी का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी से हमारे द्वारा चयनित आवास के लाभार्थी को बात करने का मौका मिलेगा और मैं भी बातचीत का अंग बनूंगा। आज स्थलीय दौरा करने वालों में प्रमुख रूप से खंड विकास अधिकारी केके त्रिपाठी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुश्री कोमल मिश्रा ग्रामप्रधान श्रीमती सीमा मौर्य, रोजगार सेवक अवध कुमार, प्रधान प्रतिनिधि राजेश मौर्य, सफाईकर्मी श्रीमती मिथिलावती के साथ-साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।अब ग्रामीणों को इंतजार है उस क्षण का जब प्रधानमंत्री श्री मोदी जी मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी परमेश्वर दीन विश्वकर्मा वा ग्राम प्रधान सीमा मौर्य से बातचीत करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत