पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं करेगा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की अयोध्या इकाई ने गोष्ठी का आयोजन कर पत्रकारों को अपने अधिकारों व कर्तव्यों से अवगर कराया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ साथ पत्रकारों को भी पत्रकारिता के मानदंड का पालन करने की नसीहत दी तथा पीत पत्रकारिता से बचने के टिप्स दिए।गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ पत्रकार देव् कुमार पांडेय ने की। रामनगरी अयोध्या के सआदतगंज स्थित एक होटल में आयोजित इस गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम पाण्डेय ने कहा कि अपनी लेखनी चलाते समय निष्पक्षता का जरूर ध्यान रखें। सलाह दी कि जहां तक हो सके पीत पत्रकारिता से बचें तथा पत्रकारिता के मानदंडों का पालन करते हुए ही सममचार संकलन करें। रही बात पत्रकारों के सुरक्षा की तो पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के मंडल अध्यक्ष सुधाकर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला संयोजक अरुण पाण्डेय मौजूद रहे। सभी ने पत्रकारों का हित सर्वोपरि की कामना के साथ पत्रकारों के हित में कदम से कदम मिलाकर चलने व उत्पीड़न की स्थिति में स्थितियों का डटकर सामना करने की बचन बद्धता दोहरायी। संयोजक अरुण पाण्डेय ने जहां संगठन की एकता और मजबूती पर बल दिया वहीं तहसील अध्यक्ष राम सुरेश सिंह बाबा ने कहा आज के समय में पत्रकारिता कम, चाटुकारिता ज्यादा हो गई है जिससे हमें बचना होगा। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष सूर्य कुमार मिश्र ने निष्पक्ष पत्रकारिता की वकालत की तथा मौजूद पत्रकारों को विश्वास दिलाया कि महासंघ पत्रकारों का उत्पीड़न कतई नहीं होने देगी तथा उत्पीड़न की स्थिति में साथ खड़ी मिलेगी। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार जिला उपाध्यक्ष राम कल्प पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद फहीम व वरिष्ठ पत्रकारों में अमित यादव, राज नाथ पाण्डेय, बब्बू ,कासिम अली, अफरोज , उमा शंकर तिवारी, शिवाकान्त तिवारी, रामू पांडेय ,अयोध्या प्रसाद "राना" आदि मौजूद रहे । सभा को इसके अलावा मंडल अध्यक्ष सुधाकर श्रीवास्तव, मिल्कीपुर अध्यक्ष ओंकार मिश्र, मिल्कीपुर महासचिव कृष्ण कुमार सिंह, तरुण मित्र के वरिष्ठ पत्रकार गंगाधर सिंह, शोहराब खान, पीके पाण्डेय, संजीव कुमार सिंह, केके सिंह, धर्म पाल सिंह आदि ने संबोधित किया। शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की अयोध्या इकाई ने गोष्ठी का आयोजन कर पत्रकारों को अपने अधिकारों व कर्तव्यों से अवगर कराया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ साथ पत्रकारों को भी पत्रकारिता के मानदंड का पालन करने की नसीहत दी तथा पीत पत्रकारिता से बचने के टिप्स दिए।गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ पत्रकार देव् कुमार पांडेय ने की। रामनगरी अयोध्या के सआदतगंज स्थित एक होटल में आयोजित इस गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम पाण्डेय ने कहा कि अपनी लेखनी चलाते समय निष्पक्षता का जरूर ध्यान रखें। सलाह दी कि जहां तक हो सके पीत पत्रकारिता से बचें तथा पत्रकारिता के मानदंडों का पालन करते हुए ही सममचार संकलन करें। रही बात पत्रकारों के सुरक्षा की तो पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के मंडल अध्यक्ष सुधाकर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला संयोजक अरुण पाण्डेय मौजूद रहे। सभी ने पत्रकारों का हित सर्वोपरि की कामना के साथ पत्रकारों के हित में कदम से कदम मिलाकर चलने व उत्पीड़न की स्थिति में स्थितियों का डटकर सामना करने की बचन बद्धता दोहरायी। संयोजक अरुण पाण्डेय ने जहां संगठन की एकता और मजबूती पर बल दिया वहीं तहसील अध्यक्ष राम सुरेश सिंह बाबा ने कहा आज के समय में पत्रकारिता कम, चाटुकारिता ज्यादा हो गई है जिससे हमें बचना होगा। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष सूर्य कुमार मिश्र ने निष्पक्ष पत्रकारिता की वकालत की तथा मौजूद पत्रकारों को विश्वास दिलाया कि महासंघ पत्रकारों का उत्पीड़न कतई नहीं होने देगी तथा उत्पीड़न की स्थिति में साथ खड़ी मिलेगी। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार जिला उपाध्यक्ष राम कल्प पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद फहीम व वरिष्ठ पत्रकारों में अमित यादव, राज नाथ पाण्डेय, बब्बू ,कासिम अली, अफरोज , उमा शंकर तिवारी, शिवाकान्त तिवारी, रामू पांडेय ,अयोध्या प्रसाद "राना" आदि मौजूद रहे । सभा को इसके अलावा मंडल अध्यक्ष सुधाकर श्रीवास्तव, मिल्कीपुर अध्यक्ष ओंकार मिश्र, मिल्कीपुर महासचिव कृष्ण कुमार सिंह, तरुण मित्र के वरिष्ठ पत्रकार गंगाधर सिंह, शोहराब खान, पीके पाण्डेय, संजीव कुमार सिंह, केके सिंह, धर्म पाल सिंह आदि ने संबोधित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत