सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

समस्त दुखों से छुटकारा पाने का एक उपाय है श्रीमद भागवत:अचार्य सुरेंद्र

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या। विकासखंड पूराबाजार बाजार के साधौ पांडेय का पुरवा मोहतसिमपुर में शुक्रवार को सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश पूजन के साथ हुआ। मुख्य यजमान भगवती प्रसाद मिश्रा के साथ सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने व्यासपीठ से कलश यात्रा प्रारंभ कर पूरा गांव भ्रमण करते हुए भोंदू का पुरवा व शिव मंदिर होते हुए कथा स्थल पर कलश यात्रा संपन्न किया। शुभारंभ अवसर पर कथा व्यास आचार्य सुरेंद्र जी महाराज ने कहा कि समस्त दुखों से छुटकारा पाने का उपाय भागवत कथा श्रवण ही है। भागवत कथा श्रवण से धुंधकारी को सात दिनो में ही समस्त कष्टों से छुटकारा मिल गया था। कथा व्यास ने प्रथम दिवस की कथा में भागवत महात्म्य के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर आयोजक दिनेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल, राजेश पाठक, अजय मिश्रा, बिजनेश मिश्रा, इं दीपांशु मिश्रा, अशोक मिश्रा, रवि मिश्रा सहित भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष कलश यात्रा में शामिल होकर कथा का रसपान किया।फोटो- अयोध्या। विकासखंड पूराबाजार बाजार के साधौ पांडेय का पुरवा मोहतसिमपुर में शुक्रवार को सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश पूजन के साथ हुआ। मुख्य यजमान भगवती प्रसाद मिश्रा के साथ सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने व्यासपीठ से कलश यात्रा प्रारंभ कर पूरा गांव भ्रमण करते हुए भोंदू का पुरवा व शिव मंदिर होते हुए कथा स्थल पर कलश यात्रा संपन्न किया। शुभारंभ अवसर पर कथा व्यास आचार्य सुरेंद्र जी महाराज ने कहा कि समस्त दुखों से छुटकारा पाने का उपाय भागवत कथा श्रवण ही है। भागवत कथा श्रवण से धुंधकारी को सात दिनो में ही समस्त कष्टों से छुटकारा मिल गया था। कथा व्यास ने प्रथम दिवस की कथा में भागवत महात्म्य के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर आयोजक दिनेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल, राजेश पाठक, अजय मिश्रा, बिजनेश मिश्रा, इं दीपांशु मिश्रा, अशोक मिश्रा, रवि मिश्रा सहित भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष कलश यात्रा में शामिल होकर कथा का रसपान किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

शीतला प्रसाद पांडेय अयोध्या।सुल्तानपुर अयोध्या ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए तहसील सदर के सूखापुर इटौरा गांव में शुरू नए सर्वे का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है।ग्रामीण छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेस वे बनवाने की मांग पर अड़े हैं।ग्रामीण इस बाबत भाजपा पूर्व सांसद लल्लू सिंह से भी मिल चुके हैं।बुधवार को जिलाधिकारी व मंडलायुक्त से मिल पुराना सर्वे बरकरार रखने की मांग रखेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि जब छह माह पूर्व दिल्ली की सर्वे कंपनी टीएससीएल द्वारा सर्वे व भूमि चिन्हांकन कर किसानों की मेढ़ों पर पिलर सीमेंट से जाम कर दिया गया तो अब दोबारा सर्वे की क्या जरूरत?इस बार किसानों की अत्यधिक उपजाऊ वाली जमीन लेने की कोशिश की जा रही है जिसका हम लोग विरोध करेंगे। किसानों की मांग है कि पुराना सर्वे ही बरकरार रखा जाय जिसका हम लोगों का कोई विरोध नहीं है जब कि उसमें भी हम लोगों की ही जमीन जा रही है।किसानों ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर अपनी अत्यधिक उपजाऊ वाली जमीन देने को तैयार नहीं हैं।अगर यह जमीन ली गई तो किसान भूखों मर जाएंगे। फिलहाल उनके आवास पर मिलने गए ग्रामीणो...

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या। पूर्व सांसद व एमएलसी डॉ हरिओम पांडेय ने कहा कि दिल्ली और लखनऊ का रास्ता गांव से होकर गुजरता है। जब गांव के लोग पढ़े लिखे होंगे तभी गांव की तरक्की होगी। गांव में शिक्षा की अलख जगाने की भूमिका टीआर पब्लिक बखूबी निभा रहा है। श्री पांडेय विकासखंड पूरा बाजार के ऐमी आलापुर स्थित तुलसीराम दुबे इंटर कॉलेज (टीआर पब्लिक स्कूल)के वार्षिकोत्सव व नई शाखा के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने टीआर पब्लिक स्कूल को एक नया कक्ष देने का वादा भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व गणेश वंदना से हुई उसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों की झड़ी लग गयी। नन्हे मुन्ने बच्चों ने ओ माई फ्रेंड गणेश, महिषासुर मर्दिनी नृत्य, राम आएंगे की दमदार प्रस्तुति, मुझे माफ करना डांस, पेड़ बचाओ नाटक, स्कूल नहीं जाना डांस, मेरे अच्छे चंदा मामा, मैं इंग्लिश मीडियम नाटक व अलका याग्निक की आवाज में अवनि की प्रस्तुति ने मन मोह। इस मौके पर राहुल ने कुमार सानू की आवाज में गाना प्रस्तुत किया जो काफी सराहा गया।हास्य नाटक यमराज से बातचीत पर खूब तालियां बजी। आपका नेता एकांकी, बिहार लो...

जूना अखाड़े के पांचवे बड़े मठ का भूमि पूजन संपन्न

शीतला प्रसाद पांडेय/अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में बनने वाले जूना अखाड़े के पांचवे सबसे बड़े मठ का आज वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न हो गया। इस मौके पर देश के कोने-कोने से आए संत महंत व मठाधीशों ने अयोध्या के इस दुर्गम स्थल पर मठ निर्माण की भूरि भूरि प्रशंसा की। कहा कि यह मठ ग्रामीण क्षेत्र का सबसे बड़ा आध्यात्मिक केंद्र बनेगा। यहां पर धर्म प्रचार के साथ-साथ वैदिक व ज्योतिष का अध्ययन लोग कर सकेंगे। इस मौके पर अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि यहां पर मठ निर्माण हो जाने से यह अयोध्या और दक्षिण भारत के बीच सेतु का काम करेगा तथा कहा कि रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या आने वाले लोगों को सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर ब्रह्मानंद जी महाराज व संचालन महंत अवधेश दास बड़ा भक्त महल अयोध्या ने किया। गौरतलब है कि यह मठ अयोध्या भरतकुंड मार्ग पर हनुमतनगर बाजार इटौरा चौराहे से 500 मीटर दूर अंकवारा गांव में बन रहा है। श्री राम क्षेत्र महासंस्थानम कर्नाटक के महामंडलेश्वर 1008 श्रीश्रीश्री स्वामी सतगुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी महाराज ने भूमि पूजन को बहुत बड़ी...