भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का धूमधाम से मना होली मिलन समारोह

अयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई ने रविवार 12 मार्च को स्टार सिटी होटल में होली मिलन व परिचय पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन उल्लास पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम पांडे एवं विशिष्ट अतिथि प्रांतीय प्रवक्ता अरुण पांडे मंडल संरक्षक सुधाकर श्रीवास्तव मंडल मुख्य महासचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव मंडल सचिव राकेश मिश्रा रहे ।अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूर्य कुमार मिश्र एवं संचालन तहसील मिल्कीपुर प्रवक्ता देव कुमार पांडे ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को दीप प्रज्वलन एवं चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।देव कुमार पांडे ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। 31 दिसंबर 2022 के काले दिन पर उत्कर्ष उपाध्याय 19 वर्ष पुत्र पवनेश उपाध्याय की हत्या हो जाने से आज इस बैठक में सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता तथा पूरी निष्ठा के साथ अपनी लेखनी को समाज एवं राष्ट्र हित में चलाने का कार्य करना चाहिए तभी हम सच्चे पत्रकार कहलाने का हक रखते हैं। स्वच्छ एवं संस्कार युक्त पत्रकारिता ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए उन्होंने सभी का आवाहन किया कि महासंघ के लिए आप सभी एकजुट होकर के कार्य करें संगठन आपके सुख दुख में हमेशा साथ देगा। प्रांतीय प्रवक्ता अरुण पांडे ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए आप सभी लोगों को एकजुट होना पड़ेगा आज पत्रकारिता के मूल्यों में आ रही गिरावट पर चिंता व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य समाज और लोकतंत्र को बचाने के लिएही अपनी लेखनी चलानी चाहिए । जिला अध्यक्ष सूर्य कुमार मिश्र ने सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि आजकल पत्रकार उत्पीड़न की जो घटनाएं बढ़ रही है। पुलिस और शासन प्रशासन द्वारा पत्रकारों पर जो जुल्मी किए जाते हैं यदि हम संगठित रहे तो उसका जवाब महासंघ के बैनर तले दिया जाएगा। आप सभी यदि संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं तो हम किसी भी महासंघ के पत्रकार साथी के मान सम्मान में कमी नहीं आने पाएगी हमें चाहे जिस हद तक जाना पड़ेगा । समारोह को मंडल संरक्षक सुधाकर श्रीवास्तव मंडल मुख्य महासचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव मंडल सचिव राकेश मिश्र तहसील अध्यक्ष मिल्कीपुर ओंकार मिश्र तहसील अध्यक्ष सोहावल प्रदीप कुमार पांडे जिला मुख्य महासचिव उमाशंकर मिश्र आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला संरक्षक पृथ्वीराज सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कल्प पांडे जिला कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा जिला संयुक्त सचिव बृजेश तिवारी जिला संगठन सचिव डॉक्टर अनिल कुमार तिवारी राजनाथ पांडे रामू पांडे प्रदीप पांडे बृज मोहन मिश्र रमेश चंद्र पांडे डॉक्टर सुधीर पांडे पंकज मिश्रा विनोद कुमार दुबे देवेंद्र कुमार पांडे अयोध्या प्रसाद राणा देव कुमार मिश्र शिव शंकर वर्मा आदि पत्रकार मौजूद रहे कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत