लल्लू सिंह ने अंकवारा में किया पौधरोपण

जितेंद्र वर्मा/अयोध्या। विकासखंड पूराबाजार के प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक अलावलपुर, प्रथमिक विद्यालय मोहतशिमपुर, कंपोजिट विद्यालय अकवारा में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने शनिवार को ट्रीगार्ड सहित वृक्षारोपण किया और बच्चों को पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराकर महत्व समझाया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह द्वारा जुलाई से चल रहे लगातार वृक्षारोपण के क्रम में शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर, प्राथमिक विद्यालय मोहतशिमपुर तथा कंपोजिट विद्यालय अकवारा में जीवन दायिनी पेड़ों का वृक्षारोपण किया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने जुलाई से चल रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत लगभग 3000 ट्रीगार्ड समेत पर्यावरण को लाभ पहुंचाने वाली नक्षत्र वाटिका, पंचवटी, नवग्रह वाटिका तथा हरिशंकरी वृक्षों सहित पाकड़, पीपल, नीम, बरगद जैसे जीवन दायिनी वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के दौरान पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में स्वस्थ रहने व आध्यात्मिक सुख शांति हासिल करने के लिए नवग्रह वाटिका की जरूरत है नवग्रह वाटिका में लगे पौधे बहुत ही उपयोगी है। इन पौधों का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानो में किया जाता है। कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष करुणाकर पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष कमला शंकर पांडे, शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह, भाजपा नेता सुरेश दूबे, जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल,योगेश कुमार मिश्रा ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन प्रधान संघ जिला महासचिव सचिव अनूप कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि राजेश मौर्य, सहायक अध्यापक अनिल सिंह, रामगोपाल मौर्य, शोभाराम वर्मा, योगेश कुमार मिश्रा, प्रधान विमलेश राज, राकेश सिंह, आनंद सिंह पिंटू, हर्षित पांडेय, लकी पांडे हरिश्चंद्र वर्मा,धर्मचंद्र वर्मा,रामप्रताप वर्मा बेचैन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत