बाबा मिष्ठान भंडार की नई दुकान की हुई ओपनिंग

रविन्द्र पांडेय/पूराबाजार-अयोध्याा। बिल्हरघाट के प्रमुख मिष्ठान भंडार, "बाबा मिष्ठान भंडार" की नई दुकान पूरा बाजार क्षेत्र के ताहीरपुर में खुली। उद्घाटन महापौर गिरीशपत त्रिपाठी ने किया।महापौर गिरीशपत त्रिपाठी ने दुकान का फीता काटकर वा वृक्षारोपण कर शुभारंभ किया।समारोह में कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। जिनमें बिल्हारघाट हनुमानगढ़ी के महंत पंकज जी महाराज, रविंद्र पांडे, डॉक्टर तेज बहादुर सिंह, अशोक जी महाराज सहित अन्य समाजसेवी और व्यापारी गण शामिल थे। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने इस मौके पर बाबा मिष्ठान भंडार के विस्तार को ताहीरपुर बरौली के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम बताया और व्यवसायिक सफलता की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर बिल्हरघाट हनुमानगढ़ी के महंत पंकज जी महाराज ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की और व्यापारियों को समाज में अपनी भूमिका को और भी सशक्त बनाने की प्रेरणा दी। रविंद्र पांडे ने भी अयोध्या में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के प्रयासों की सराहना की। बाबा मिष्ठान भंडार की इस नई दुकान का उद्घाटन स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छह माह पूर्व सर्वे कर चिन्हांकित जमीन पर ही एक्सप्रेसवे बनवाने की मांग पर अड़े इटौरा के किसान

गांव में शिक्षा की अलख जगा रहा टी आर पब्लिक स्कूल:डॉ हरिओम

अयोध्या में शादी की खुशी मातम में बदली,दुर्घटना में भाई की मौत